Kal Ka Mausam : 12 अगस्त को होगी भारी बारिश, अगले 7 दिन के लिए जारी किया गया अलर्ट

Kal Ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, 14 और 16 अगस्त को पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. 11 से 16 अगस्त के बीच पूर्वी मध्य प्रदेश में, 12, 15 और 16 अगस्त को विदर्भ में, 12 अगस्त को छत्तीसगढ़ में, 11 से 13 अगस्त के बीच बिहार में भारी बारिश की संभावना है. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल.

Kal Ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, अगले 7 दिनों में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका मौसम विभाग ने व्यक्त की है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और उत्तराखंड में गरज के साथ बारिश की संभावना है. जानें कैसा रहने वाला है मौसम का हाल.

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के अलावा यहां होगी भारी बारिश

16 अगस्त को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. 15 और 16 अगस्त को हिमाचल प्रदेश में, 14 और 15 अगस्त को पंजाब में, 13-15 अगस्त के बीच हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा 16 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, 12 और 15 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश में, 15 और 16 अगस्त को पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश के आसार हैं.

उत्तराखंड में बहुत भारी बारिश के आसार

13 अगस्त को उत्तराखंड में बहुत भारी बारिश हो सकती है. जम्मू-कश्मीर में 13-15 अगस्त के दौरान बहुत भारी बारिश हो सकती है. हिमाचल प्रदेश में 1ृ2-14 अगस्त के बीच और उत्तराखंड में 12 व 14-16 अगस्त के बीच भारी बारिश हो सकती है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 13 और 15 अगस्त को, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 13 और 14 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

यह भी पढ़ें : Aaj Ka Mausam : 11 अगस्त को होगी भारी बारिश, अगले 7 दिन के लिए जारी किया गया अलर्ट

13 से 16 अगस्त के बीच होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी मध्य भारत और पास के उत्तरी प्रायद्वीपीय इलाकों में बारिश बढ़ने की संभावना व्यक्त की गई है.  13 से 16 अगस्त के बीच मध्य प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी से बहुत भारी बारिश का नया दौर शुरू होने की बात विभाग की ओर से की गई है.

असम और मेघालय में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश की संभावना

13 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है. 14 अगस्त को असम और मेघालय में जबकि 13 और 14 अगस्त को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम व त्रिपुरा में भी ऐसा ही मौसम रहेगा. 12 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश में और 12-13 अगस्त को असम व मेघालय में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है.

महाराष्ट्र में बारिश के आसार

14 से 16 अगस्त के बीच मध्य महाराष्ट्र में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. 12 से 16 अगस्त के बीच कोंकण और गोवा में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है. अगले 7 दिनों में इस क्षेत्र में कई या कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >