JNU Election 2025 Date: जेएनयू छात्र संघ चुनाव की घोषणा, 4 नवंबर को वोटिंग, इस दिन आएंगे नतीजे

JNU Election 2025 Date: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (JNU Election 2025) की चुनाव समिति ने गुरुवार को 2025-26 के चुनावों के लिए शेड्यूल जारी किया. जिसके अनुसार 4 नवंबर को मतदान होगा और 6 नवंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे.

JNU Election 2025 Date: जेएनयू छात्र संघ चुनाव की प्रक्रिया 24 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक अंतिम मतदाता सूची जारी होने और उसमें संशोधन शुरू करने के साथ शुरू होगी.

25 अक्टूबर को जारी होगा नामांकन पत्र, 27 तक उम्मीदवार कर पाएंगे नॉमिनेशन

नामांकन पत्र 25 अक्टूबर को दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे के बीच जारी किए जाएंगे. उम्मीदवार 27 अक्टूबर को सुबह साढ़े 9 बजे से शाम 5 बजे तक अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे. वैध नामांकनों की सूची 28 अक्टूबर को सुबह 10 बजे जारी की जाएगी और उसी दिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे के बीच नामांकन वापस लिए जा सकेंगे. उम्मीदवारों की अंतिम सूची शाम 7 बजे तक जारी कर दी जाएगी और उसके बाद रात 8 बजे प्रचार के लिए स्थान आवंटन के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी.

दो सत्रों में होगा मतदान

जेएनयू चुनाव के लिए मतदान 4 नवंबर को दो सत्रों में होगा- सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक. मतगणना 5 नवंबर को रात 9 बजे शुरू होगी. अंतिम परिणाम 6 नवंबर को घोषित किए जाएंगे.

पिछले साल के चुनाव में वामपंथियों का दिखा था दबदबा

पिछले साल वामपंथी समर्थित समूहों ने 4 केंद्रीय समिति के पदों में से 3 पर जीत हासिल की थी, जबकि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने संयुक्त सचिव का पद हासिल किया, जो लगभग एक दशक में उसकी पहली जीत थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >