‘हम पाक के आरोप को घृणा और तिरस्कार के साथ खारिज करते हैं’ पाकिस्तान के झूठ पर भारत का जवाब

India Rejects Pakistani Army Blame: पाकिस्तान ने शनिवार को हुए आत्मघाती कार बम विस्फोट के लिए भारत को जिम्मेदार बताया था. भारत ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया है. विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया कि हम इन आरोपों को घृणा और तिरस्कार के साथ खारिज करते हैं.

India Rejects Pakistani Army Blame: 28 जून को पाकिस्तान के उत्तर वजीरिस्तान के एक गांव में एक आत्मघाती कार बम धमाका हुआ था. इस घटना में करीब 14 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे और 25 अन्य लोग घायल हुए थे. पाकिस्तानी सेना ने इस घटना के लिए भारत को जिम्मेदार बताया था. सेना ने बिना किसी सबूत के भारत पर हमले की साजिश करने का गंभीर आरोप लगाया था. भारत ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए रविवार को भारत के विदेश मंत्रालय द्वारा इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी गई. मंत्रालय की ओर से बयान जारी कर कहा गया कि ये आरोप बेबुनियाद हैं. इस आरोप को भारत खारिज करता हैं.

विदेश मंत्रालय द्वारा बयान जारी करते हुए कहा गया है कि अच्छा होगा कि पाकिस्तान बार-बार भारत पर दोष लगाने के बजाय देश के भीतर मौजूद आतंकवादी संगठनों और उग्रवादियों पर सख्त कार्रवाई करे. हम इन आरोपों को तीरस्कार और घृणा के साथ खारिज करते हैं.

हाफिज गुल बहादुर गुट ने ली हमले की जिम्मेदारी

जानकारी के मुताबिक शनिवार को उत्तर वजीरिस्तान के गांव में हुए आत्मघाती हमले में 800 किलोग्राम वाले विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था. यह हमला जब हुआ उस समय इलाके में कर्फ्यू लागू था. हाफिज गुल बहादुर गुट ने सामने आकर इस हमले की जिम्मेदारी ली है. बताया जा रहा है कि यह संगठन पाकिस्तानी तालिबान (TTP) से जुड़ा हुआ है.

पाकिस्तान पर वजीरिस्तान में आंतकवादी को पनाह देने के गंभीर आरोप

पाकिस्तान पर कई बार आरोप लगते आए हैं कि वे वजीरिस्तान में आतंकवादी संगठनों का पनाह देते हैं. बता दें कि हाफिज गुल बहादुर गुट पाकिस्तान में TTP से अधिक ताकतवर और खतरनाक आतंकवादी संगठन माना जाता है. इस संगठन के कई बार सुरक्षा बलों पर हमला करने की खबरें सामने आती रही हैं.

यह भी पढ़े: Israel Defence Force: इजरायली हमले में हमास का टॉप लीडर अल-इस्सा ढेर, 7 अक्टूबर हमले का था मास्टरमाइंड 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >