3, 4, 5, 6, 7 और 8 मई को भारी बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट

Heavy Rain Warning: उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, उत्तरपूर्वी भारत में गरज, बिजली और तेज हवाओं (40-60 किलोमीटर प्रति घंटा) के साथ-साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

Heavy Rain Warning: मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में गरज , बिजली और तेज हवालों (30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक) के साथ बारिश होने की संभावना है.

अगले 7 दिनों के दौरान झारखंड, बिहार और ओडिशा में बारिश की संभावना

अगले 7 दिनों के दौरान झारखंड, बिहार और ओडिशा में गरज , बिजली के साथ बारिश की संभावना है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. 4 मई को झारखंड में, 4 और 6 मई को बिहार में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. जबकि 4 मई को झारखंड और बिहार में ओलावृष्टि की भी संभावना है.

2 से 4 मई के दौरान असम, मणिपुर और अन्य राज्यों में भारी बारिश की संभावना

2 से 4 मई के दौरान अरुणाचल प्रदेश , असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. जबकि आज असम, मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

जम्मू-कश्मीर में 2 से 6 मई के दौरान बारिश और बर्फबारी की संभावना

जम्मू-कश्मीर में 2 से 6 मई के दौरान, हिमाचल प्रदेश में 3 से 5 मई के दौरान और उत्तराखंड में 2 से 8 मई के दौरान बारिश और बर्फबारी की संभावना है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.

पंजाब, हरियाणा में 2 से 6 मई के दौरान बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में 3 से 6 मई के दौरान, हरियाणा और चंडीगढ़ में 2 से 6 मई के दौरान बारिश होने की संभावना है. जबकि इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.

राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 8 मई के दौरान बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में 2 से 8 मई के दौरान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 3 से 6 मई के दौरान और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 4 से 7 मई के दौरान बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.

2 से 8 मई के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में भारी बारिश की संभावना

2 से 8 मई के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे में; 4 से 8 मई के दौरान दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में; 5 और 6 मई को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम तथा तेलंगाना में भारी बारिश की संभावना है.

ये भी पढ़ें: राजस्थान में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश, देखें अगले 3-4 दिन कैसा रहेगा मौसम?

Delhi Weather : दिल्ली में होगी बारिश, येलो अलर्ट जारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >