गुजरात की जीत का 2024 चुनाव पर होगा सकारात्मक असर, अमित शाह बोले- नयी पार्टी का हो गया सफाया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आम आदमी पार्टी (आप) पर तंज कसते हुए कहा कि गुजरात में नए राजनीतिक दल आए, बड़े-बड़े दावे किए और विधानसभा चुनाव से पहले गारंटी का वादा किया, लेकिन नतीजों के बाद उनका सफाया हो गया.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, गुजरात में बीजेपी की धमाकेदार जीत पूरी राजनीतिक तस्वीर को बदल देगी. उन्होंने यह भी माना, इस जीत का 2024 लोकसभा चुनाव पर सकारात्मक असर पड़ेगा.

गुजरात में नयी पार्टी का हो गया सफाया, शाह ने आप पर कसा तंज

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आम आदमी पार्टी (आप) पर तंज कसते हुए कहा कि गुजरात में नए राजनीतिक दल आए, बड़े-बड़े दावे किए और विधानसभा चुनाव से पहले गारंटी का वादा किया, लेकिन नतीजों के बाद उनका सफाया हो गया.

गुजरात हमेशा भाजपा का गढ़ था और रहेगा : अमित शाह

सूरत में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं को वीडियो के जरिए संबोधन में अमित शाह ने कहा, राज्य में पार्टी की भारी जीत साबित करती है कि गुजरात हमेशा भाजपा का गढ़ था और रहेगा.

Also Read: गृह मंत्री अमित शाह ने तवांग मुद्दे पर कांग्रेस को लिया आड़े हाथ, कहा- RGF को चीन से मिले करोड़ों रुपये

गुजरात में बीजेपी ने अपना रिकॉर्ड तोड़ दिया

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत ने अपने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया. उन्होंने कहा, पार्टी ने सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे अधिक सीटें हासिल कीं. यह बातें उन्होंने सूरत में आयोजित नवनिर्वाचित विधायकों के सम्मान समारोह में संबाधित करते हुए कही.

गुजरात में भाजपा ने 156 सीटों पर कब्जा किया

हाल में संपन्न गुजरात विधानसभा चुनावों में भाजपा ने कुल 182 सीट में से 156 सीट जीतकर इतिहास रचा। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली ‘आप’ ने कई चुनावी वादे किए, लेकिन केवल पांच सीट जीतने में सफल रही. कांग्रेस 17 सीट पर जीत के साथ दूसरे स्थान पर रही. शाह ने कहा, भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत ने देश को संदेश दिया कि गुजरात भाजपा का गढ़ था, है और हमेशा रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >