इन 4 लोगों की सलाह बदल सकती है आपकी जिंदगी, जीवन में चाहिए सही दिशा तो जरूर जानें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां सिर्फ ज्ञान ही नहीं बल्कि सही फैसले लेने की समझ भी देती हैं. जीवन में आगे बढ़ने और सही दिशा चुनने के लिए सही लोगों से सलाह लेना बेहद जरूरी होता है. चाणक्य नीति के अनुसार कुछ ऐसे स्रोत हैं जिनसे मिली सीख इंसान की सोच, फैसले और भविष्य को पूरी तरह बदल सकती है.

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की अगर बात करें तो इन्हें भारत के सबसे महान विद्वान और पॉलिसी मेकर के तौर पर भी जाना जाता है. उनकी कही गयी बातें आज के समय में भी हमें सही दिशा या फिर सही रास्ता दिखाने का काम करती हैं. अपनी नीतियों में आचार्य चाणक्य ने कई तरह की बातों का जिक्र किया है जिनका अगर आप पालन कर लेते हैं तो आपके लिए एक सुखद और समृद्ध जीवन पाना और भी ज्यादा आसान हो जाता है. अपनी नीतियों में उन्होंने यह भी बताया है कि अगर किसी भी इंसान को अपना जीवन पूरी तरह से बदलना है तो किससे सलाह लेनी चाहिए और किससे नहीं. इस आर्टिकल में हम आपको उन लोगों के बारे में बताने वाले हैं जिनसे ली गयी सलाह आपकी पूरी जिंदगी को कुछ ही समय में बदल सकती है. चलिए जानते हैं विस्तार से.

चाणक्य नीति में मिलता है यह श्लोक

अपनी नीतियों में आचार्य चाणक्य कहते हैं कि, “आचार्यात् पादमादत्ते पादं शिष्यः स्वमेधया। पादं सब्रह्मचारिभ्यः पादं कालक्रमेण च॥” इस श्लोक का अर्थ होता है कि किसी भी इंसान को ज्ञान का एक हिस्सा उसके गुरु से मिलता है, एक हिस्सा अपनी बुद्धि से, एक हिस्सा साथियों से और एक हिस्सा समय के साथ अपने अनुभव से मिलता है.

यह भी पढ़ें: भूलकर भी इन 4 लोगों की न करें मदद, जानें चाणक्य नीति की चेतावनी

गुरु या अनुभवी व्यक्ति से लें मार्गदर्शन

आचार्य चाणक्य के अनुसार अपने जीवन में आपको हमेशा एक गुरु या फिर अनुभवी व्यक्ति को जरूर रखना चाहिए. एक गुरु हमेशा हमें सही और गलत के बीच का फर्क समझाते हैं और साथ ही कठिन समय में सही रास्ता भी दिखाते हैं. उनका अनुभव हमें कई तरह की गलतियों से बचाकर रख सकता है. इसलिए अगर आपको जीवन में कोई भी बड़ा या फिर जरूरी फैसला लेना है, तो वह अपने गुरु या फिर एक अनुभवी व्यक्ति से ही लेना चाहिए.

अपनी बुद्धि और सोच का भी करें इस्तेमाल

दूसरों से सलाह लेना आपके लिए जरूरी है, लेकिन चाणक्य का हमेशा से यह भी कहना रहा है कि आपको अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करना भी आना चाहिए. हर हालात अगर होता है और कई बार हमें खुद ही सोच-समझकर सही फैसला लेना पड़ता है. अगर हम अपने दिमाग का सही इस्तेमाल करते हैं, तो जीवन में बेहतर फैसले ले सकते हैं और साथ ही अपने कॉन्फिडेंस को भी बढ़ा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: ये 3 आदतें समाज में आपकी इज्जत खत्म कर देती हैं, चाणक्य नीति में छिपा है सम्मान पाने का राज

साथी और दोस्तों की राय भी हो सकती है मददगार

जीवन में जो हमारे साथी और दोस्त होते हैं, वे भी काफी चीजें हमें सिखाते हैं. कई बार दोस्तों की सलाह या फिर उनके अनुभव भी हमारे अंदर एक नयी सोच को जगा सकते हैं. जब हम अलग-अलग लोगों की बातों को सुनते हैं तो हमें किसी भी प्रॉब्लम को समझने के लिए नए तरीके मिलते हैं. यह एक मुख्य कारण है कि भरोसेमंद दोस्तों की सलाह भी जीवन में आपको कई बार सही रास्ता दिखा सकती है.

समय और अनुभव से मिलती है सबसे बड़ी सीख

चाणक्य नीति के अनुसार समय ही आपका सबसे बड़ा शिक्षक है. इसके अलावा जीवन में मिलने वाले अनुभव भी हमें काफी कुछ सिखा सकते हैं. कई बार ऐसा भी होता है कि हमारी गलतियां हमें जीवन में जरूरी सीख दे जाती हैं. चाणक्य के अनुसार जब कोई इंसान अपने अनुभवों से खुद की समझ को विकसित करता है, तो वह ज्यादा सफल और समझदार इंसान बनता है.

यह भी पढ़ें: जीवन में इन 3 चीजों का होना माना जाता है सबसे बड़ा सौभाग्य, हर किसी को नहीं मिलती ऐसी किस्मत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >