घर के बाथरूम में भूलकर भी न करें ये 3 गलतियां, बन सकती हैं दुर्भाग्य और परेशानियों की वजह

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का हर हिस्सा ऊर्जा से जुड़ा होता है और बाथरूम भी इसमें जरूरी भूमिका निभाता है. कई बार हम रोजमर्रा की कुछ छोटी गलतियां कर देते हैं, जिनका असर घर के माहौल और सुख-शांति पर पड़ सकता है. अगर आप भी ऐसी आदतों को नजरअंदाज कर रहे हैं, तो समय रहते उन्हें सुधार लेना जरूरी है.

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी गहरा होता है. किसी भी कार्य को करने से पहले फिर करने के दौरान अगर इसमें बताये गए नियमों का सही से पालन हो तो इसके परिणाम काफी ज्यादा सुखद और समृद्धि लाने वाले होते हैं. वहीं, जब इन नियमों को नजरअंदाज किया जाता है, तो जीवन में कई तरह की परेशानियां भी आने लगती हैं. हमारे इसी वास्तु शास्त्र में घर की बाथरूम को लेकर भी कुछ नियम बताये गए हैं, जिन्हें अक्सर हम नजरअंदाज करने की गलती करते हैं. वास्तु शास्त्र में बाथरूम को भी घर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बताया गया है. यहां की साफ-सफाई, दिशा और इसके इस्तेमाल का तरीका काफी हद तक घर की पॉजिटिव और निगेटिव एनर्जी को अफेक्ट कर सकता है. अगर आप बाथरूम से जुड़ी कुछ गलतियों को हर दिन दोहराते रहते हैं तो यह दुर्भाग्य, पैसों से जुड़ी दिक्कतों और मेंटल स्ट्रेस का भी कारण बन सकती हैं. आज हम आपको इन्हीं गलतियों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं ताकि आप इन्हें समय रहते सुधार लें.

बाथरूम को गंदा और गीला रखना

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको घर के बाथरूम को हमेशा ही साफ और सूखा हुआ रखना चाहिए। कुछ लोगों की यह आदत होती है कि वे बाथरूम का इस्तेमाल तो कर लेते हैं, लेकिन उसे गीला और गंदा ही छोड़ देते हैं. बता दें आपकी इस गलती की वजह से निगेटिव एनर्जी काफी तेजी से बढ़ सकती हैं. एक गंदा बाथरूम सिर्फ आपकी सेहत को नुकसान नहीं पहुंचाता है, यह घर के माहौल को भी खराब कर देता है. ऐसा न हो इसलिए आपको इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि बाथरूम का इस्तेमाल करने के बाद इसे रेगुलर बेसिस पर साफ जरूर करें.

यह भी पढ़ें: भोजन करते समय इन 4 बातों का रखें खास ख्याल, सही तरीका ला सकता है घर में सुख-समृद्धि

बाथरूम का दरवाजा खुला छोड़ देना

कई घरों में यह देखने को मिलता है कि बाथरूम का दरवाजा हर समय ही खुला हुआ छोड़ दिया जाता है. वास्तु शास्त्र में इसे एक बड़ी गलती बताया गया है. मान्यताओं के अनुसार बाथरूम से निगेटिव एनर्जी बाहर निकलती है और अगर दरवाजा खुला हुआ रह जाए तो यह एनर्जी घर के बाकी सभी हिस्सों में भी फैल जाती है. आपकी इस गलती का असर घर के पूरे माहौल पर बुरा असर डाल सकता है. कई बार आपकी यह गलती फैमिली मेंबर्स में मेंटल स्ट्रेस का भी कारण बन सकती है.

बाथरूम में टूटे या खराब सामान रखना

आपको बाथरूम में कभी भी खराब या फिर टूटी हुई चीजों को नहीं रखना चाहिए। टूटे हुए मग, बाल्टी या फिर खराब फिटिंग्स का इस्तेमाल करना काफी ज्यादा अशुभ साबित हो सकता है. आपकी यह गलती निगेटिव एनर्जी को बढ़ाने का काम करती है और साथ ही घर की तरक्की भी होने नहीं देती है. अगर बाथरूम में कोई भी चीज टूटी हुई या फिर खराब है, तो उसे जितनी जल्दी हो सके बदल लेने में ही आपकी भलाई है.

यह भी पढ़ें: रात में इन चीजों को खुला छोड़ना पड़ सकता है भारी, घर में बढ़ सकती हैं निगेटिव एनर्जी और परेशानियां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >