Earthquake: दिल्ली-यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में कांपी धरती, नेपाल-चीन में भी झटके, 6 लोगों की मौत

मंगलवार देर रात दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये. भूकंप रात के करीब 2 बजे आया. भूकंप के झटके यूपी और उत्तराखंड में भी महसूस किए गए. बताया जा रहा है कि भूकंप का केन्द्र नेपाल था. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी.

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गये. भूकंप देर रात करीब 2 बजे आया. भूकंप का नेन्द्र नेपाल था. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी. भूकंप से लोगों के बीच दहशत का माहौल हो गया. लोग घरों से बाहर निकल आये. दिल्ली के अलावा यूपी और उत्तराखंड में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये. भारत और नेपाल के अलावा चीन में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये.

नेपाल था भूकंप का सेंटर: नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.3 आंकी गई. भूकंप का केंद्र नेपाल, मणिपुर था. भारत में भूकंप से अबी तक किसी के जानमान के नुकसान की खबर नहीं आयी है. राष्ट्रीय भूकंप केंद्र नेपाल के मुताबिक, नेपाल के सुदूर-पश्चिम क्षेत्र में पिछले 24 घंटों में तीन भूकंप के झटके महसूस किये गये. वहीं, भूकंप के बाद एक घर गिरने से नेपाल में मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हो गई गयी है.

उत्तराखंड में भूकंप के झटके: दिल्ली एनसीआर के साथ-साथ पूरे उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गये. बुधवार अहले सुबह उत्तराखंड में बी भूकंप के झटके महसूस किये गये. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप की गहराई जमीन से 5 किमी नीचे थी. वहीं, भूकंप से अभी तक भारत में किसी के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है.

नेपाल में छह की मौत: नेपाल के प्रधानमंत्री ने भूकंप से मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना जाहिर की है. नेपाल में 6.6 तीव्रता के भूकंप में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, वहीं, 5 लोग घायल हुए हैं. नेपाल में भूकंप से कई मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं. मंगलवार देर से पहले पश्चिमी नेपाल में भूकंप के दो झटके महसूस किए गए थे. मंगलवार रात नौ बजकर सात मिनट पर 5.7 तीव्रता का भूकंप आया और इसके कुछ देर बाद रात नौ बजकर 56 मिनट पर 4.1 तीव्रता का भूकंप आया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >