Delhi Water Crisis: पानी की बर्बादी पर कटेगा 2000 का चालान, केजरीवाल सरकार ने लिया कड़ा फैसला

Delhi Water Crisis: दिल्ली में भीषण गर्मी के बाद जल संकट की स्थिति खराब होती जा रही है. इस बीच अरविंद केजरीवाल सरकार ने पानी की बर्बादी पर बड़ा एक्शन लिया है.

Delhi Water Crisis: दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने पानी की बर्बादी को रोकने के लिए चालान काटने की घोषणा कर दी है. सरकार ने फैसला लिया है कि जो भी पानी की बर्बादी करते हुए पाया जाएगा, उसपर 2000 रुपये का चालान काटा जाएगा.

दिल्ली में ऐसा करते हुए पाया गया तो कटेगा चालान

दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने साफ किया है कि अगर पाइप से गाड़ी धोते हुए कोई पाया गया, तो उसको 2000 रुपये का जुर्माना देना होगा. इसके अलावा, किसी के छत पर लगी पानी की टंकी से पानी ओवरफ्लो करते हुए दिख गया, तो भी 2000 रुपये का चालान भरना होगा.

पानी की बर्बादी रोकने के लिए दिल्ली में 200 टीमें तैनात

दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने दिल्ली जल बोर्ड के सीईओ को पत्र लिखकर निर्देश दिया है कि वे तुरंत दिल्ली भर में 200 टीमें तैनात करें, ताकि पाइप से कार धोने, पानी की टंकियों के ओवरफ्लो होने और निर्माण या व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए घरेलू जल आपूर्ति के उपयोग पर नकेल कसी जा सके. आतिशी ने निर्देश दिया कि गुरुवार सुबह 8 बजे (30.05.2024) से टीमें तैनात की जाएंगी और पानी की बर्बादी करने वाले किसी भी व्यक्ति पर 2000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा. और निर्माण स्थलों या व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर किसी भी अवैध पानी के कनेक्शन को काट दिया जाएगा.

दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं दे रहा हरियाणा, सुप्रीम कोर्ट में जा सकते हैं: आतिशी

दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि हरियाणा एक मई से दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं दे रहा है. उन्होंने कहा कि इसके चलते दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी में पानी की आपूर्ति को तर्कसंगत बनाने सहित कई उपाय लागू करेगी. आतिशी ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था जिसमें उन्होंने कहा, आने वाले दिनों में दिल्ली में यमुना जल की आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो दिल्ली सरकार सुप्रीम कोर्ट का रुख कर सकती है. उन्होंने कहा कि दिल्ली के कई इलाके पानी की कमी से जूझ रहे हैं. उन्होंने लोगों से पानी का विवेकपूर्ण उपयोग करने की अपील की.

आतिशी ने मंगलवार को ही लोगों को दी थी चेतावनी

मंत्री आतिशी ने मंगलवार को ही लोगों को पानी की बर्बादी पर चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा था कि अगर लोगों ने इस अपील पर ध्यान नहीं दिया, तो आने वाले दिनों में सरकार को पानी के अधिक इस्तेमाल पर चालान काटना पड़ सकता है.

Also Read: अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत अवधि बढ़ाने की अर्जी खारिज, 2 जून को करना होगा सरेंडर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >