Cyclone Fengal Tracker : तांडव मचाने के लिए आगे बढ़ा चक्रवात ‘फेंगल’, स्कूल-कॉलेज बंद

Cyclone Fengal Tracker : चक्रवात ‘फेंगल’ की वजह से भारी बारिश हो रही है. पुडुचेरी में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.

Cyclone Fengal Tracker : चक्रवात ‘फेंगल’ का खतरा देश के दक्षिणी राज्यों पर मंडरा रहा है. भारत मौसम विभाग (IMD) की ओर से जानकारी दी गई है कि चक्रवात तमिलनाडु के तटीय जिलों की ओर बढ़ रहा है. इसकी वजह से राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है. अगले 24 घंटों में चक्रवात फेंगल के और तेज होने का अनुमान है.

IMD के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चक्रवात ‘फेंगल’ के उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना दिख रही है. 30 नवंबर की सुबह तक कराईकल और महाबलीपुरम के बीच से इसके गुजरने की संभावना है. इस सिस्टम के प्रभाव में, अगले 2-3 दिनों में बारिश होने की संभावना विभाग की ओर से व्यक्त की गई है. तमिलनाडु के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं.

पुडुचेरी में स्कूल-कॉलेज बंद

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात फेंगल के प्रभाव के कारण भारी बारिश का अनुमान है. इसलिए केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी सरकार के सभी स्कूल और कॉलेज 29 और 30 नवंबर को बंद रखा गया है. गृह मंत्री ए नमस्सिवायम ने बताया कि बारिश के मद्देनजर पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्रों के सभी स्कूल और कॉलेज शुक्रवार से दो दिनों के लिए बंद रहेंगे. सभी निजी स्कूलों को भी बंद रखने का फैसला लिया गया है.

Read Also : Cyclone Fengal Tracker : 70 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा, उखड़ेंगे पेड़, तबाही मचाने आ रहा है तूफान फेंगल

भारतीय नौसेना अलर्ट मोड पर

इस बीच, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात फेंगल के तेज होने के कारण भारतीय नौसेना अलर्ट मोड पर है. अधिकारियों ने मछुआरों को 30 नवंबर तक समुद्र में न जाने की सलाह भी दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >