Coronavirus Lockdown: भारत में भी बढ़ रहे कोरोना के मामले, 24 घंटे में आये इतने केस, फिर लगेगा लॉकडाउन?

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय जो डेटा जारी किया है, उसके अनुसार भारत में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,46,77,106 हो गई है. वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 5,30,693 पर पहुंच गई है.

चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग और थाईलैंड सहित कई देशों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. जिससे भारत में भी कोरोना की नयी लहर की चिंता बढ़ गयी है. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 227 नये मामले सामने आये हैं. जबकि दो लोगों की मौत भी हो गयी है. इस समय देश में कोरोना संक्रमण के कुल 3424 मामले हैं.

भारत में अबतक 44677106 लोग कोरोना से संक्रमित

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय जो डेटा जारी किया है, उसके अनुसार भारत में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,46,77,106 हो गई है. वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 5,30,693 पर पहुंच गई है.

कोरोना के खिलाफ जंग, अलर्ट मोड में सरकार

चीन सहित कई देशों में कोरोना के मामले बढ़ने से केंद्र सरकार पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गयी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोरोना से निपटने के लिए अलर्ट रहने की सलाह दी है. साथ ही स्वाथ्य विभाग ने अस्पतालों को भी सभी स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त रखने के लिए कह दिया है. केंद्र सरकार ने अस्पतालों को ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करने का आदेश दे दिया है.

Also Read: Coronavirus In China: चीन में कोरोना विस्फोट, 25 करोड़ लोग संक्रमित, ICU में जगह नहीं, श्मशान में भी भीड़

चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग, थाईलैंड से आने वालों के लिए आरटी-पीसीआर अनिवार्य

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग और थाईलैंड से भारत आने वाले यात्रियों में कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने के लिए उनकी आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य होगी. मांडविया ने कहा कि इन देशों से आने वाले किसी भी यात्री में कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण पाए जाने या जांच में उनके संक्रमित होने की पुष्टि होने पर उन्हें पृथक रखा जाएगा. मांडविया ने कहा, चीन, जापान, सिंगापुर और बैंकॉक (थाईलैंड) के यात्रियों पर ‘एयर सुविधा’ पोर्टल के जरिये नजर रखी जा रही है.

भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क अनिवार्य

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने आपात बैठक के बाद भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनने को अनिवार्य कर दिया है. उन्होंने कहा, केंद्र सरकार कोविड-19 के खिलाफ कदम उठा रही है क्योंकि दक्षिण कोरिया, हांगकांग, यूरोप, अमेरिका और ब्राजील जैसी जगहों पर मामले बढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा, लोगों से अनिवार्य रूप से मास्क का उपयोग करने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करने का आग्रह किया. ताकि भविष्य में भारत को वायरस के नये बीएफ7 स्वरूप से बचाया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >