Kal ka Mausam : इन राज्यों में होगी बारिश, आया 7 जनवरी तक के मौसम का अपडेट

Kal ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, अगले सात दिनों तक उत्तर भारत और उससे सटे मध्य भारत के इलाकों में रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा नजर आ सकता है. इससे विजिबिलिटी कम हो सकती है.

Kal ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 4 और 5 जनवरी को उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा सहित कई राज्यों के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है. वहीं, 5 से 9 जनवरी तक पश्चिमी राजस्थान, 5 से 10 जनवरी तक पूर्वी राजस्थान और 6 से 7 जनवरी के दौरान झारखंड के कुछ हिस्सों में भी शीतलहर चल सकती है.

इन राज्यों में बारिश या बर्फबारी की संभावना

विभाग के अनुसार, 4 से 6 जनवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी की संभावना है. वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 5 जनवरी को भी इसी तरह का मौसम बने रहने के आसार हैं.

राजस्थान के कुछ स्थानों पर कोल्ड डे

मौसम केंद्र ने के अनुसार, पिछले 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थानों पर कोल्ड डे और शीतलहर की स्थिति दर्ज की गई. मौसम केंद्र ने कहा कि राज्य के कुछ हिस्सों में आगले कुछ  दिन ठंड की स्थिति बनी रहने की संभावना है, वहीं सुबह कुछ स्थानों पर कोहरे के कारण विजिबिलिटी प्रभावित हो सकती है.

यह भी पढ़ें : Jharkhand Ka Mausam: ठंडी हवा से कनकनी, शीतलहरी जैसे हालात, 5 जनवरी से और कांपेंगे झारखंड के लोग

दिल्ली में शीतलहर चलने की संभावना

आईएमडी के अनुसार, 5 जनवरी को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है. जबकि अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. आसमान मुख्यत: साफ नजर आएगा जबकि सुबह के समय कहीं–कहीं कोहरा दिख सकता है. छह जनवरी तक राजधानी के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है.

दिल्ली का मौसम

अंडमान और निकोबार में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना

7 और 8 जनवरी के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ इलाकों में गरज-चमक और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >