प्राइवेट एयरक्राफ्ट क्रैश, फोटो प्रभात खबर

Plane Crash: ATC से संपर्क टूटने के बाद 9 सीटर प्राइवेट एयरक्राफ्ट क्रैश, खुले मैदान में फोर्स लैंडिंग, सीएम ने जताया दुःख

Plane Crash: ओडिशा में शनिवार को बड़ा प्लेन हादसा हुआ. ATC से संपर्क टूटने के बाद 9 सीटर प्राइवेट एयरक्राफ्ट क्रैश कर गया. विमान में कुल 6 लोग सवार थे. हालांकि हादसे के बाद सभी को बचा लिया गया. फिलहाल अस्पताल में सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है. विमान हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन माझी ने दुख जताया है.

Plane Crash: डिप्टी फायर ऑफिसर उमाकांत नायक ने कहा, विमान भुवनेश्वर से राउरकेला आ रहा था. ATC से संपर्क टूट गया था, और विमान का पता नहीं चल पा रहा था. बाद में पता चला कि विमान ने राउरकेला के पास एक खुले मैदान में इमरजेंसी लैंडिंग की है. हादसे में 4 यात्री और 2 क्रू मेंबर घायल हैं. मैं पायलट को विमान को यहां सुरक्षित जगह पर लैंड कराने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं. घायलों को राउरकेला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मुख्यमंत्री ने हादसे पर जमाया दुख, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

राउरकेला में हुई विमान दुर्घटना को लेकर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के जरिये कहा कि भगवान जगन्नाथ की कृपा से सभी यात्री सुरक्षित हैं, जो अत्यंत राहत की बात है. मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि उन्होंने हादसे में घायल लोगों को तत्काल सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं. उन्होंने कहा कि वह स्वयं पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि किसी प्रकार की कमी न रह जाये. मुख्यमंत्री मोहन माझी ने भगवान श्री जगन्नाथ से सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है.

डीजीसीए, नागरिक उड्डयन मंत्रालय और संबंधित एजेंसियों को किया गया सूचित

इस घटना की जानकारी नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए), नागरिक उड्डयन मंत्रालय और अन्य संबंधित एजेंसियों को दे दी गयी है. नियमों के अनुसार, एयरलाइन विस्तृत रिपोर्ट डीजीसीए और विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआइबी) को सौंपेगी. वाणिज्य एवं परिवहन विभाग के अंतर्गत नागरिक उड्डयन निदेशालय ने स्थिति पर संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के माध्यम से यात्रियों को हर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने और एयरलाइन के साथ समन्वय करने की बात कही है. निदेशालय में एक नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है, जो सक्रिय है (लैंडलाइन: 0674-2596128, मोबाइल: 9861096371).

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >