अयोध्या धाम और पंचकोशी परिक्रमा मार्ग में नॉनवेज पर पूर्ण प्रतिबंध, ऑनलाइन डिलीवरी भी बैन

Non Veg ban In Ayodhya: अयोध्या धाम और पंचकोशी परिक्रमा मार्ग में नॉनवेज की बिक्री पर प्रशासन ने पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है. ऑनलाइन डिलीवरी भी नहीं होगी.

Non Veg ban In Ayodhya: मांसाहारी भोजन की आपूर्ति के संबंध में बार-बार शिकायतें मिलने के बाद अयोध्या प्रशासन ने शुक्रवार को राम मंदिर के 15 किलोमीटर के दायरे में मांसाहारी भोजन की आपूर्ति पर प्रतिबंध लगा दिया. अयोध्या के कुछ होटल और होमस्टे द्वारा मेहमानों को मांसाहारी भोजन और मादक पेय परोसने की शिकायत सामने आने के बाद अधिकारियों ने ऐसी गतिविधियों से बचने के लिए सख्त चेतावनी जारी की है.

ऑनलाइन डिलीवरी पर कड़ी नजर, नियम न मानने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: फूड कमिश्नर

फूड कमिश्नर अयोध्या, मानिक चंद्र सिंह ने कहा, अयोध्या धाम के होटलों और रेस्टोरेंट में नॉन-वेज खाना परोसने पर बैन लगा दिया गया है. हालांकि, अलग-अलग प्लेटफॉर्म के जरिए ऑनलाइन डिलीवरी अभी भी हो रही थी. हम यह पक्का कर रहे हैं कि इन इलाकों में न तो मीट परोसा जाएगा और न ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए डिलीवर किया जाएगा. हम यह भी पक्का करेंगे कि होटलों से जुड़े डिलीवरी प्लेटफॉर्म नियमों का सख्ती से पालन करें, ऐसा न करने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

स्थानीय लोगों ने की थी शिकायत

स्थानीय लोगों के अनुसार, राम पथ पर अब भी दो दर्जन से अधिक दुकानें खुलेआम शराब बेच रही हैं. शिकायतों के बाद, ऑनलाइन मांसाहारी भोजन आपूर्ति पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. फूड कमिश्नर ने बताया, सभी होटलों, दुकानदारों और डिलीवरी कंपनियों को सूचित कर दिया गया है और अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए निरंतर निगरानी की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >