बीएसएफ कर रहा है घुसपैठियों की मदद, ममता बनर्जी का बड़ा आरोप

Mamata Banerjee : घुसपैठ को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा आरोप बीएसएफ पर लगाया है. उन्होंने कहा कि बीएसएफ घुसपैठियों की मदद कर रही है.

घुसपैठ को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि बीएसएफ घुसपैठियों को भारत में घुसने में मदद कर रहा है. इसका मकसद पश्चिम बंगाल को अस्थिर करना है. बनर्जी ने गुरुवार को इस्लामपुर, सीताई और चोपड़ा के रास्ते भारत में घुसपैठियों के घुसने के लिए बीएसएफ को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा, ”लोग बीएसएफ इस्लामपुर, सीताई, चोपड़ा के रास्ते बंगाल में घुस रहे हैं, हमारे पास यह खबर है.”

ममता बनर्जी ने कहा,” बीएसएफ उनको रोक क्यों नहीं रहा? बीएसएफ के गलत कामों का समर्थन करके तृणमूल को गाली मत दीजिए. मैं भारत-बांग्लादेश सीमा के दोनों ओर शांति चाहती हूं, पड़ोसी देश के साथ हमारे अच्छे संबंध हैं.” ममता ने बंगाल में ऐसी गतिविधियों के लिए सीधे तौर पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा.

इससे पहले पश्चिम बंगाल पुलिस ने राज्य से संचालित एक फर्जी पासपोर्ट रैकेट का भंडाफोड़ किया था. मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया था. ये पासपोर्ट उन लोगों को दिए गए थे जो ढाका में अशांति के बीच अवैध रूप से भारत में घुस आए थे.

ये भी पढ़ें : लवली खातून बांग्लादेश से घुसी भारत में, बन गई मालदा में ग्राम पंचायत प्रधान

घुसपैठ के मुद्दे पर बीजेपी-टीएमसी आमने-सामने

पश्चिम बंगाल में घुसपैठ का मुद्दा बार-बार बीजेपी उठाती रहती है. इस बार मामले पर खुद ममता बनर्जी ने प्रतिक्रिया दी है. कुछ दिन पहले बंगाल के वरिष्ठ मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा था कि बांग्लादेश से लगातार घुसपैठ जारी है. इसके लिए केंद्र को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए. उनका बयान अंसार-अल-इस्लाम बांग्लादेश के संदिग्ध सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद बंगाल सरकार पर बीजेपी द्वारा किए गए हमले के बाद आया. संदिग्ध कथित तौर पर पूर्वी राज्य में आतंकवादी संगठन का नेटवर्क फैलाने की कोशिश कर रहे थे.

2026 में बंगाल में विधानसभा चुनाव होना हैं. पश्चिम बंगाल में बीजेपी का प्रदर्शन लोकसभा चुनाव में खराब रहा था. चुनाव के बाद अक्टूबर के महीने में अमित शाह यहां पहुंचे तो उन्होंने “बांग्लादेश से घुसपैठ” का मामला फिर उठाया. शाह ने कहा, “2026 में बंगाल में बदलाव लाएं…. यदि बीजेपी की सरकार प्रदेश में आई तो घुसपैठ को समाप्त कर दिया जाएगा. राज्य में शांति लाई जाएगी.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >