Breaking News: गुरुग्राम में तेज गति से आ रही कार बिजली के पोल से टकराई, झुलस कर दो युवकों की मौके पर हुई मौत

Breaking News LIVE Update: मनरेगा मजदूरों को ओडिशा की पटनायक सरकार ने 532 करोड़ का कोरोना पैकेज दिया है. यूपी में 109 सैंपलों की जांच में 107 में पाया गया कोरोना का डेल्टा वायरस. दिल्ली में फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के भाव. भारत और श्रीलंका के बीच वन डे सीरीज स्थगित हो सकता है. देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ...

Live Updates
10:26 PM. 10 Jul 21 10:26 PM. 10 Jul

गुरुग्राम में तेज गति से आ रही कार बिजली के पोल से टकराई, दो युवकों की मौके पर हुई मौत

हरियाणा के गुरुग्राम में एक तेज गति से आ रही कार बिजली के पोल से टकरा गई. कार में सवार दो युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गई. न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, दमकल अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार बिजली के पोल से टकराकर पलट गई, जिसके बाद उसमें आग लग गई. कार के अंदर दो लोग थे जो आग में झुलस गए.

10:26 PM. 10 Jul 21 10:26 PM. 10 Jul

हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर पर किसानों का प्रदर्शन, रेवाड़ी भाड़ावास मार्ग पर थमा वाहनों का पहिया

हरियाणा-राजस्थान बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध प्रदर्शन के कारण रेवाड़ी भाड़ावास मार्ग में ट्रकों का जाम लग गया. न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रक ड्राइवर ने बताया कि किसानों के विरोध प्रदर्शन के कारण रोज जाम लगता है. मैं सुबह से जाम में फंसा हूं. जाम लगभग 60 किलोमीटर लंबा है.

10:26 PM. 10 Jul 21 10:26 PM. 10 Jul

वैक्सीन के मामले में हमारे साथ हो रहा भेदभाव, केंद्र इंसाफ करें : पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वैक्सीन के मामले में हमारे साथ थोड़ा भेदभाव हो रहा है, अन्य राज्यों के पास 17 लाख वैक्सीन आती है लेकिन हमारे पास 50,000-60,000 की किस्तों में आता है. हम चाहते हैं कि केंद्र हमारे साथ भी पूरा इंसाफ करें ताकि हम राज्य के लोगों को जल्दी वैक्सीन लगा सकें.

7:34 PM. 10 Jul 21 7:34 PM. 10 Jul

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 76 नए मामले सामने आए, एक की मौत

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 76 नए मामले सामने आए है. वहीं, इस दौरान 81 रिकवरी और एक मरीज की मौत हुईं है. जबकि, कुल मामले 14,35,030, कुल रिकवरी 14,09,226, मृत्यु 25,012 और सक्रिय मामले 792 दर्ज हुई है.

7:34 PM. 10 Jul 21 7:34 PM. 10 Jul

अनंतनाग मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के तीनों स्थानीय आतंकवादी ढेर

आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अनंतनाग मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के तीनों स्थानीय आतंकवादी मारे गए हैं. वहीं, एएनआई की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया हे कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन के 11 अधिकारियों को आतंकी लिंक होने के आधार पर बर्खास्त किया गया है.

7:34 PM. 10 Jul 21 7:34 PM. 10 Jul

राजस्थान में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब, लोग खुद को बचाने की कर रहे कोशिश : भाजपा

भाजपा नेता राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा है कि राजस्थान में कानून-व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब है. सरकार और पुलिस की बजाए लोग खुद अपने आप को बचाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पिछले 15 दिनों में अकेले अलवर जिले में सात सामूहिक दुष्कर्म हुए हैं.

7:34 PM. 10 Jul 21 7:34 PM. 10 Jul

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पु​ष्कर सिंह धामी ने की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पु​ष्कर सिंह धामी ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इससे पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात की.

7:34 PM. 10 Jul 21 7:34 PM. 10 Jul

अनंतनाग में दो आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के रानीपुरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है. कश्मीर जोन पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अनंतनाग में चल रही मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए. ऑपरेशन अभी भी जारी है.

7:34 PM. 10 Jul 21 7:34 PM. 10 Jul

अनंतनाग के रानीपुरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के रानीपुरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई. इस बारे में विस्तृत जानकारी की प्रतिक्षा है.

7:34 PM. 10 Jul 21 7:34 PM. 10 Jul

कोविड प्रतिबंधों में ढील के बाद काफी संख्या में पर्यटक हिल स्टेशन कसौली पहुंचे

हिमाचल प्रदेश में वीकेंड पर राज्य सरकार के कोरोना प्रतिबंधों में ढील देने के बाद काफी संख्या में पर्यटक हिल स्टेशन कसौली पहुंचे हैं.

2:30 PM. 10 Jul 21 2:30 PM. 10 Jul

ढाई हजार करोड़ के ड्रग बरामद 

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बरामद किए ढाई हजार करोड़ के ड्रग, इस मामले में 4 लोगों के पुलिस ने गिरफ्तार किया है. (tv News)

2:30 PM. 10 Jul 21 2:30 PM. 10 Jul

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी से की मुलाकात

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी से की मुलाकात

2:30 PM. 10 Jul 21 2:30 PM. 10 Jul

महाराष्ट्र में बीजेपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन 

महाराष्ट्र में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के 12 विधायकों को निलंबित करने के खिलाफ और ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर मुंबई में विरोध प्रदर्शन किया.

2:30 PM. 10 Jul 21 2:30 PM. 10 Jul

चुनाव के दौरान यूपी के अमरोहा और हमीरपुर में दो गुटों में झड़प

ब्लॉक प्रमुख के चुनाव के दौरान यूपी के अमरोहा और हमीरपुर में दो गुटों में जोरदार झड़प हुई है. कई लोगों को लगी चोट.

2:30 PM. 10 Jul 21 2:30 PM. 10 Jul

ध्वनि प्रदूषण करने पर होगी कार्रवाई

ध्वनी प्रदूषण करने पर होगी कार्रवाई, दिल्ली पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी वसूलेगा जुर्माना

2:30 PM. 10 Jul 21 2:30 PM. 10 Jul

केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नकवी का बयान

केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि, जब भी की कॉमन सिविल कोड की बात होती है कुछ लोगों का सेक्यूलरिज्म खतरे में आ जाता है. क्या हमारे संविधान निर्माता सेक्यूलर नहीं थे? संविधान के आर्टिकल 44 में ये निर्देश दिया गया है कि राज्य इसके लिए हालात बनाए तो किसी को क्या आपत्ति हो सकती है. (एएनआई)

2:30 PM. 10 Jul 21 2:30 PM. 10 Jul

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का किया विरोध प्रदर्शन

पश्चिम बंगाल के दक्षिण-24 परगान में सागर विधानसभा क्षेत्र के मंदिरतला बाजार में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने बाईक में आग लगाकर और लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाकर पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का किया विरोध प्रदर्शन.

2:30 PM. 10 Jul 21 2:30 PM. 10 Jul

पीएम मोदी 14 जुलाई को करेंगे मंत्रिपरिषद के बैठक की अध्यक्षता

पीएम मोदी 14 जुलाई को करेंगे मंत्रिपरिषद के बैठक की अध्यक्षता

2:30 PM. 10 Jul 21 2:30 PM. 10 Jul

मदर डेयरी ने बढ़ाई दूध की कीमत

मदर डेयरी ने बढ़ाई दिल्ली एनसीआर में दूध की कीमत. मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. नई कीमतें सभी तरह के दूध के लिए लागू होंगी. दूध की कीमतों में आखिरी बार करीब 1.5 साल पहले दिसंबर 2019 में बदलाव किया गया था.(एएनआई)

2:30 PM. 10 Jul 21 2:30 PM. 10 Jul

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 42766 नये केस

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 42766 नये केस, 1206 मरीजों की हुई मौत

2:30 PM. 10 Jul 21 2:30 PM. 10 Jul

दिल्ली में कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन मामला

दिल्ली में कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने के चलते गफ्फार मार्केट को 9 जुलाई से 11 जुलाई तक बंद किया गया है. जोगिंदर नामक एक व्यापारी ने बताया, “छोटी-छोटी दुकानों में भीड़ इकट्ठा कर रहे थे. मास्क नहीं लगा रहे थे. प्रशासन को पहले ही सख़्ती करनी चाहिए थी. एएनआई

2:30 PM. 10 Jul 21 2:30 PM. 10 Jul

पूर्व केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत कल लेंगे कर्नाटक के राज्यपाल पद की शपथ

पूर्व केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत कल लेंगे कर्नाटक के राज्यपाल पद की शपथ

2:30 PM. 10 Jul 21 2:30 PM. 10 Jul

पेट्रोल और डीजल के दाम में फिर बदलाव

पेट्रोल और डीजल के दाम फिर बढ़े. आज दिल्ली में पेट्रोल के दाम 100.91 हो गया है. और डीजल का दाम 89.88 हो गया है.

2:30 PM. 10 Jul 21 2:30 PM. 10 Jul

नाबालिग युवती ने की आत्मदाह की कोशिश 

मध्य प्रदेश में शुक्रवार को एक नाबालिग लड़की ने इंदौर में डीआईजी ऑफिस पहुंचकर खुद पर घासलेट डालकर आत्मदाह की कोशिश की. DSP हेडक्वार्टर अजय वाजपेयी ने बताया, पलासिया थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 16 वर्षीय बालिका द्वारा छेड़छाड़ की शिकायत की गई है. शिकायत सुनकर उसे घर भेज दिया गया. एएनआई

7:34 AM. 10 Jul 21 7:34 AM. 10 Jul

पाकिस्तान में कोरोना की चौथी लहर के लक्षण

पाकिस्तान के योजना मंत्री ने अपने एक बयान में कहा है कि, पाकिस्तान में कोरोना की चौथी लहर के लक्षण दिखने लगा है. (टीवी न्यूज)

7:34 AM. 10 Jul 21 7:34 AM. 10 Jul

posted by: Pritish Sahay

मुख्य बातें

Breaking News LIVE Update: मनरेगा मजदूरों को ओडिशा की पटनायक सरकार ने 532 करोड़ का कोरोना पैकेज दिया है. यूपी में 109 सैंपलों की जांच में 107 में पाया गया कोरोना का डेल्टा वायरस. दिल्ली में फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के भाव. भारत और श्रीलंका के बीच वन डे सीरीज स्थगित हो सकता है. देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >