Breaking News update: जेएनयू में एमबीए के थर्ड बैच के लिए एडमिशन की प्रक्रिया शुरू
Breaking News LIVE update: दिल्ली में अनलॉक तीन के तहत आज से सभी मॉल रेस्टोरेंट और मार्केट खुल गये हैं. स्कूल कॉलेजों को अभी भी बंद रखा गया है. अरविंद केजरीवाल ने सभी से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कहा है. यूपी के लखनऊ में आज से ऑटो रिक्शा, ट्रक और बस ड्राइवरों का वैक्सीनेशन शुरू होगा. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आज गुजरात दौरा है. अहमदाबाद में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करेंगे. पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. विपक्ष सरकार पर निशाना साध रहा है. (Breaking News LIVE Update, G-7 Summit, One Earth, One Health, UP Assembly Election 2022, BJP, Congress, BJP, TMC, Black Fungus, Corona Virus) के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ...
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
Live Updates
10:36 PM. 14 Jun 2110:36 PM. 14 Jun
जेएनयू में एमबीए के थर्ड बैच के लिए एडमिशन की प्रक्रिया शुरू
जेएनयू में एमबीए के थर्ड बैच के लिए एडमिशन की प्रक्रिया शुरू
10:36 PM. 14 Jun 2110:36 PM. 14 Jun
पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 8,129 नये मामले सामने आये, 200 की मौत
पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 8,129 नये मामले सामने आये, 200 की मौत
10:36 PM. 14 Jun 2110:36 PM. 14 Jun
पशुपति कुमार पारस को लोकसभा में LJP के संसदीय दल के नेता के रूप में अधिसूचित किया गया
पशुपति कुमार पारस को लोकसभा में LJP के संसदीय दल के नेता के रूप में अधिसूचित किया गया
10:36 PM. 14 Jun 2110:36 PM. 14 Jun
मेहुल चोकसी अभी भी भारतीय नागरिक
डोमिनिका कोर्ट में भारतीय अधिकारियों ने कहा-मेहुल चोकसी की भारतीय नागरिकता अभी समाप्त नहीं हुई
10:36 PM. 14 Jun 2110:36 PM. 14 Jun
ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा स्थगित, जुलाई के पहले सप्ताह में नयी तारीख जारी होगी
कोरोना महामारी के कारण ओडिशा संयुक्त प्रवेश परीक्षा स्थगित कर दी गयी है. परीक्षा की नयी तारीख जुलाई के पहले सप्ताह में जारी होगी.
10:36 PM. 14 Jun 2110:36 PM. 14 Jun
सफदरजंग एयरपोर्ट, दिल्ली के आईटी बिल्डिंग में लगी आग
सफदरजंग एयरपोर्ट, दिल्ली के आईटी बिल्डिंग में लगी आग
10:36 PM. 14 Jun 2110:36 PM. 14 Jun
टीवी जर्नलिस्ट सुलभ श्रीवास्तव की मौत मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया
टीवी जर्नलिस्ट सुलभ श्रीवास्तव की मौत मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया
10:36 PM. 14 Jun 2110:36 PM. 14 Jun
कोरोना से मौत होने पर कर्नाटक सरकार देगी एक लाख रुपये का मुआवजा
बीपीएल परिवार के कमाऊ सदस्य की कोरोना से मौत होने पर कर्नाटक सरकार देगी एक लाख रुपये का मुआवजा. यह घोषणा खुद मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने की है.
2:38 PM. 14 Jun 212:38 PM. 14 Jun
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में अभी भी जांच कर रही है सीबीआई
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़ी सीबीआई जांच अभी भी जारी है और मामले के सभी पहलुओं पर बारीकी से गौर किया जा रहा है. सीबीआई के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया.
2:38 PM. 14 Jun 212:38 PM. 14 Jun
गुजरात विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी
आम आदमी पार्टी (आप) 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी. आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवालने अहमदाबाद में आज यह घोषणा की. केजरीवाल ने अहमदाबाद में पार्टी के कार्यालय का भी उद्घाटन किया.
2:38 PM. 14 Jun 212:38 PM. 14 Jun
इस्राइल के प्रधानमंत्री बनने पर पीएम मोदी ने नफ्ताली बेनेट को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नफ्ताली बेनेट को इस्राइल के नये प्रधानमंत्री बनने पर शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा, “मैं आपसे मिलने और हमारे दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने के लिए उत्सुक हूं.”
2:38 PM. 14 Jun 212:38 PM. 14 Jun
सदर अस्पताल रांची के स्वास्थकर्मी गये हड़ताल पर, कोरोना जांच बंद
रांची सदर अस्पताल में कोविड-19 की जांच बंद हो गयी है. अधिकारियों के मनमानी के खिलाफ कर्मचारियों ने काम ठप करा दिया है. गतिरोध बरकरार है. कर्मचारी हड़ताल पर चले गये हैं. थोड़ी देर में सीएम हेमंत सोरेन का वहां कार्यक्रम भी है.
2:38 PM. 14 Jun 212:38 PM. 14 Jun
पानी के संकट से बचने के लिए कानपुर के ग्रामीणों ने खोद डाले तीन तालाब
कानपुर के करिया झाला के निवासियों ने जल संकट को देखते हुए पिछले एक साल में तालाब खोद डाला. एक स्थानीय का कहना है कि यहां पानी नहीं था, इसलिए हमने अपने दम पर ऐसा किया. हमें प्रशासन से कोई मदद नहीं मिली. अब गांव में हरियाली है, हम 50-100 लोग खुदाई करते थे. वहीं गांव की सरपंच के पति वीरपाल सिंह ने कहा कि पहला तालाब सरकारी मदद से खोदा गया, दूसरा और तीसरा तालाब भी खोदा जा रहा है. तीसरा तालाब पूरी तरह से ग्रामीणों ने खोदा, सरकारी पैसा नहीं लगा.
2:38 PM. 14 Jun 212:38 PM. 14 Jun
कई शहरों में पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये के पार, डीजल भी लगा सकता है शतक
देश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये के पार चली गयी है. वहीं डीजल के दामों में भी उछाल जारी है. राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 96.4 रुपये/लीटर और 87.28 रुपये/लीटर है. भोपाल में पेट्रोल 104.59 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.91 रुपये प्रति लीटर है. लद्दाख में पेट्रोल 101.95 रुपये/लीटर और डीजल 93.90 रुपये/लीटर पर पहुंच गया है. मुंबई में पेट्रोल 102.58 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.70 रुपये प्रति लीटर है
2:38 PM. 14 Jun 212:38 PM. 14 Jun
पाकिस्तान सुपर लीग पर लगा रहे थे सट्टा, आंध्र प्रदेश से तीन लोग गिरफ्तार
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में पाकिस्तान सुपर लीग 2021 में खेले जा रहे क्रिकेट मैचों पर अवैध सट्टेबाजी में कथित संलिप्तता के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस का कहना है कि इनके पास से 2 एलसीडी टीवी, 2 लैपटॉप, एक टैब, 3 स्मार्टफोन और 5 अकाउंट आदि जब्त किये गये हैं.
8:28 AM. 14 Jun 218:28 AM. 14 Jun
राजस्थान में डॉक्टर दंपति की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान : भरतपुर के डॉक्टर दंपत्ति की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी अनुज को गिरफ्तार कर लिया गया है. स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी है. बता दें कि 28 मई को बाइक सवार दो बदमाशों ने दंपत्ति की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी. अनुज को उस समय दबोच लिया गया जब वह अपनी प्रेमिका से मिलने जा रहा था.
मुख्य बातें
Breaking News LIVE update: दिल्ली में अनलॉक तीन के तहत आज से सभी मॉल रेस्टोरेंट और मार्केट खुल गये हैं. स्कूल कॉलेजों को अभी भी बंद रखा गया है. अरविंद केजरीवाल ने सभी से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कहा है. यूपी के लखनऊ में आज से ऑटो रिक्शा, ट्रक और बस ड्राइवरों का वैक्सीनेशन शुरू होगा. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आज गुजरात दौरा है. अहमदाबाद में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करेंगे. पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. विपक्ष सरकार पर निशाना साध रहा है. (Breaking News LIVE Update, G-7 Summit, One Earth, One Health, UP Assembly Election 2022, BJP, Congress, BJP, TMC, Black Fungus, Corona Virus) के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…