Breaking News: भारत सरकार ने 43 मोबाइल एप को किया बैन
Copied link
Breaking News LIVE Today: देश में कई शहरों में कोरोना संक्रमण (Coronavirus) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सहित सभी राज्यों से कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए किये जा रहे उपायों पर रिपोर्ट मांगी है. उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में स्कूलों कॉलेजों को खोल दिया गया है. बिहार विधानसभा का सत्र चल रहा है आज भी विधायक शपथ लेंगे. कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों और वैक्सीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी राज्य के मुख्यमंत्रियों से आज बात करेंगे. 30 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा है. इसी दिन देव दीपावली भी मनायी जाती है. पीएम मोदी इस दिन बनारस जा सकते हैं. देश और दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
11:27 PM. 24 Nov 205:57 PM. 24 Nov
भारत सरकार ने 43 मोबाइल एप को बैन किया
भारत सरकार ने इंफार्मेशन टेक्नॉलोजी एक्ट के 69 ए के तहत 43 मोबाइल एप को बैन कर दिया है. इन एप को बैन करते हुए भी सरकार ने देश की सुरक्षा का हवाला दिया है. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.
9:59 PM. 24 Nov 204:29 PM. 24 Nov
बंबई हाईकोर्ट से कंगना को राहत
बंबई हाईकोर्ट ने कंगना और उनकी बहन रंगोली को आठ जनवरी तक गिरफ्तारी से छूट दी
8:05 PM. 24 Nov 202:35 PM. 24 Nov
पीएम मोदी बोले- वैक्सीन कब तक आएगी, यह वैज्ञानिकों के हाथ में है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वैक्सीन को लेकर कहा कि यह वैज्ञानिकों के हाथ में है कि कोरानावायरस का वैक्सीन कब तक आ जायेगा. सरकार लगातार वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों के संपर्क में है. जैसे ही वैक्सीन उपलब्ध होगा, इसके वितरण की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी.
8:05 PM. 24 Nov 202:35 PM. 24 Nov
पंजाब के किसानों ने झंडेवाला स्टेशन के पास फिर ट्रेन सेवाओं को रोका
पंजाब में किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा ने झंडेवाला स्टेशन पर आज सुबह 3 बजे से वापस रेलवे ट्रेक को रोक लिया है. जिसके चलते मुबंई से अमृतसर आ रही गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस का ट्रेक बदलकर ब्यास-तरन तारन-अमृतसर कर दिया गया है. यह जानकारी फिरोजपुर के एडीआरएम वी पी सिंह ने दी.
8:05 PM. 24 Nov 202:35 PM. 24 Nov
हरियाणा में कई किसान संगठन नेता नजरबंद, करने वाले थे प्रदर्शन
हरियाणा में कई किसान संगठनों के नेताओं को घर में नजरबंद किया गया है. ये कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले थे.
8:05 PM. 24 Nov 202:35 PM. 24 Nov
मुठभेड़ के बाद दिल्ली पुलिस ने दो अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रोहिणी इलाके में मुठभेड़ के बाद दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. ये दोनों हत्या और जबरन वसूली के मामलों में वांटेड हैं. इनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है.
8:05 PM. 24 Nov 202:35 PM. 24 Nov
शिवसेना विधायक सरनाईक के ठाणे स्थित आवास पर ED का छापा
महाराष्ट्र में शिवसेना के विधायक प्रताप सरनाईक के ठाणे स्थित आवास और कार्यालय पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी की है.
8:05 PM. 24 Nov 202:35 PM. 24 Nov
दानवे के बाद अब फडणवीस का बयान, महाराष्ट्र में बनेगी बीजेपी सरकार, सही समय पर होगा शपथ
केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे पाटिल के महाराष्ट्र में बीजेपी सरकार बनाने के दावे के बीच पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का भी बयान आया है. फडणवीस ने कहा कि इस बार सुबह सवेरे शपथ नहीं होगा, बल्कि सही समय पर होगा.
1:15 PM. 24 Nov 207:45 AM. 24 Nov
अगर मतदाता सूची में 30 हजारा रोहिंग्या के नाम हैं तो अमित शाह क्या कर रहे हैं, बोले ओवैसी
हैदराबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि यदि मतदाता सूची में 30 हजार रोहिंग्या हैं तो गृहमंत्री अमित शाह क्या कर रहे हैं. क्या यह देखना उनका काम नहीं है कि 30 से 40 हजार रोहिंग्या का नाम कैसे शामिल हो गया. यदि बीजेपी वाकई ईमानदार है तो उसे मंगलवार शाम तक ऐसे 1000 नाम दिखाने चाहिए.
1:11 PM. 24 Nov 207:41 AM. 24 Nov
केंद्रीय मंत्री ने अगले दो से तीन माह में महाराष्ट्र में सरकार बनाने का दावा किया
केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र में अगले दो से तीन महीने में अपनी सरकार बना लेगी. दानवे ने औरंगाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में अगले महीने आयोजित होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए परभणी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही. महाराष्ट्र में अभी शिवसेना और एनसीपी की सरकार है.
मुख्य बातें
Breaking News LIVE Today: देश में कई शहरों में कोरोना संक्रमण (Coronavirus) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सहित सभी राज्यों से कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए किये जा रहे उपायों पर रिपोर्ट मांगी है. उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में स्कूलों कॉलेजों को खोल दिया गया है. बिहार विधानसभा का सत्र चल रहा है आज भी विधायक शपथ लेंगे. कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों और वैक्सीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी राज्य के मुख्यमंत्रियों से आज बात करेंगे. 30 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा है. इसी दिन देव दीपावली भी मनायी जाती है. पीएम मोदी इस दिन बनारस जा सकते हैं. देश और दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…