Breaking News: जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों की फायरिंग में 3 जवान शहीद
Copied link
Breaking News LIVE Today : Bihar Election 2020 बिहार में तीसरे और अंतिम चरण का मतदान खत्म हो गया है. सभी पार्टियां जीत का दावा कर रही हैं. दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका को अपना नया राष्ट्रपति मिल गया है. जो बाइडेन ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की है. वहीं भारतीय मूल की कमला हैरिश भी उपराष्ट्रपति चुनाव जीत चुकी हैं. दिल्ली में बढ़ते कोरोनावायरस के नये मामले और वायु प्रदूषण चिंता का विषय बना हुआ है. देश के उत्तरी राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है. आज आईपीएल का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला है. इसके अलावा हर बड़ी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
7:49 PM. 8 Nov 202:19 PM. 8 Nov
जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों की फायरिंग में 3 जवान शहीद
जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में तीन जवान शहीद हो गये हैं. टीवी रिपोर्ट के अनुसार मुठभेड़ में आतंकवादियों की ओर से गोली चलायी गयी जिससे सुरक्षाबलों के 3 जवान शहीद हो गये.
7:49 PM. 8 Nov 202:19 PM. 8 Nov
मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह ने कमलनाथ पर लगाया दंगा फैलाने का आरोप
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर राज्य में दंगा भड़काने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि कल मुरैना में सड़कों पर प्रदर्शन किया गया. कमिश्नर और अधिकारियों को धमकी दी जा रही है, और वह धमकी खुद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ दे रहे हैं. कमिश्नर को कहा जा रहा है कि दंगे करा देंगे, ये कांग्रेस की मानसिकता का प्रकटीकरण है.
3:18 PM. 8 Nov 209:48 AM. 8 Nov
कमला हैरिस की जीत पर भारत में मन रहा है जश्न
अमेरिका चुनाव में उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस की जीत का जश्न भारत में भी मनाया जा रहा है. हैरिस के पैत्रिक गांव तमिलनाडु के थुलेसेंद्रपुरम में लोग एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर जीत का जश्न मना रहे हैं. कई जगहों पर हैरिस के पोस्टर लगाये गये हैं. पटाखे जलाए जा रहे हैं.
1:53 PM. 8 Nov 208:23 AM. 8 Nov
PM मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी को दी जन्मदिन की बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई दी है. उन्हों ट्विट कर लिखा कि भाजपा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ देश के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले श्रद्धेय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई. वे पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के साथ ही देशवासियों के प्रत्यक्ष प्रेरणास्रोत हैं. मैं उनकी लंबी आयु और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं.
1:53 PM. 8 Nov 208:23 AM. 8 Nov
जीत के बाद बाइडेन के ट्रंप समर्थकों से कहा, हम आपके दुश्मन नहीं
जीत के बाद अपने पहले भाषण में जो बाइडेन ने डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों से कहा कि आप निराश जरूर होंगे. लेकिन मैं आपका दुश्मन नहीं हूं. मेरे लिए सभी अमेरिकी एक समान हैं. मैं अमेरिका को ब्लू स्टेट और रेड स्टेट में नहीं बंटने दूंगा. मेरे लिए यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका रहेगा. मैं अमेरिका के लोगों को बांटने का नहीं जोड़ने का काम करूंगा.
1:53 PM. 8 Nov 208:23 AM. 8 Nov
हमारे पार बेहतर भविष्य बनाने की शक्ति : कमला हैरिस
चुनाव जीतने के बाद कमला हैरिस ने कहा कि हमारे पास बेहतर भविष्य बनाने की शक्ति है, हमें चुनने के लिए सभी अमेरिकियों का बहुत बहुत धन्यवाद.
1:24 PM. 8 Nov 207:54 AM. 8 Nov
दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका को अपना नया राष्ट्रपति मिल गया है. जो बाइडेन ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की है. वहीं भारतीय मूल की कमला हैरिश भी उपराष्ट्रपति चुनाव जीत चुकी हैं. हालांकि डोनाल्ड ट्रंप अभी भी अपनी हार स्वीकार नहीं कर रहे हैं. उन्होंने दावा किया है कि उन्हें 7 करोड़ से ज्यादा वोट मिले हैं और वे ही जीते हैं.
मुख्य बातें
Breaking News LIVE Today : Bihar Election 2020 बिहार में तीसरे और अंतिम चरण का मतदान खत्म हो गया है. सभी पार्टियां जीत का दावा कर रही हैं. दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका को अपना नया राष्ट्रपति मिल गया है. जो बाइडेन ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की है. वहीं भारतीय मूल की कमला हैरिश भी उपराष्ट्रपति चुनाव जीत चुकी हैं. दिल्ली में बढ़ते कोरोनावायरस के नये मामले और वायु प्रदूषण चिंता का विषय बना हुआ है. देश के उत्तरी राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है. आज आईपीएल का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला है. इसके अलावा हर बड़ी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…