Breaking News : वल्लभगढ़ हत्या मामले में दो आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Breaking News LIVE : Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 के बीच मुंगेर में गोलीकांड को लेकर गुस्साई भीड़ ने एसपी कार्यालय में हमला किया और पुलिस की गाड़ी में आग लगा दी. गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल का निधन हो गया. नहीं रहे टीएमसी विधायक और डिप्टी स्पीकर सुकुमार हांसदा, कोरोना से हुआ निधन. ISRO सात नवंबर को ईओएस-01 सैटेलाइट लॉन्च कर रहा है, बादलों के बीच से भी ये पृथ्वी की निगरानी कर सकता है. हर बडी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
6:29 PM. 29 Oct 20 6:29 PM. 29 Oct

वल्लभगढ़ हत्या मामले में दो आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

वल्लभगढ़ हत्या मामले में दो आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया. वल्लभगढ़ में एक 21 वर्षीय युवती की हत्या की गयी है. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

4:35 PM. 29 Oct 20 4:35 PM. 29 Oct

बिनीश कोदियेरी हिरासत में

ईडी ने केरल के सीपीएम महासचिव कोदियेरी बालाकृष्णन के बेटे बिनीश कोदियेरी को हिरासत में लिया

1:53 PM. 29 Oct 20 1:53 PM. 29 Oct

मुंगेर गोलीकांड को लेकर गुस्साई भीड़ का गुस्सा फूट पड़ा, भीड़ ने थाने में आग लगा दी. (टीवी न्यूज)

1:53 PM. 29 Oct 20 1:53 PM. 29 Oct

वेस्ट बंगाल :  डिप्टी स्पीकर सुकुमार हांसदा का निधन

टीएमसी विधायक और डिप्टी स्पीकर सुकुमार हांसदा का निधन, कोरोना वायरस से थे संक्रमित

12:57 PM. 29 Oct 20 12:57 PM. 29 Oct

ग्रीन दिल्ली ऐप लांच

सीएम अरविंद केजरीवाल ने ग्रीन दिल्ली ऐप लांच की. सीएम केजरावाल ने कहा कि इसमें किसी भी तरह के प्रदूषण की शिकायत कर सकते हैं. इसमें ऑडियो, वीडियो, फोटो भी अपलोड किया जा सकता है.

12:57 PM. 29 Oct 20 12:57 PM. 29 Oct

नहीं रहे गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल का 92 साल की उम्र में निधन हो गया. वह अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती थे.

12:57 PM. 29 Oct 20 12:57 PM. 29 Oct

पीडीपी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया

नए भूमि कानून का विरोध कर रहे पीडीपी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. (टीवी न्यूज)

12:57 PM. 29 Oct 20 12:57 PM. 29 Oct

कपिल मिश्रा ने सत्येंद्र जैन से मांगी माफी

भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले कपिल मिश्रा ने सत्येंद्र जैन से सशर्त माफी मांगी, जैन ने लिया केस वापस

12:57 PM. 29 Oct 20 12:57 PM. 29 Oct

बीजेपी ने 12 घंटे के लिए किया बग्नान बंद का आह्वान

बीजेपी नेता की हत्या के विरोध में पार्टी ने 12 घंटे के लिए बग्नान बंद का आह्वान किया है. बीजेपी ने ये बंद बागान इलाके के पार्टी के नेता किंकर माझी की हत्या के विरोध में बुलाया है.

11:00 AM. 29 Oct 20 11:00 AM. 29 Oct

चेन्नई में भारी बारिश

चेन्नई में हो रही भारी बारिश, कई जगहों पर जलभराव, जनजीवन पूरी तरह बाधित

11:00 AM. 29 Oct 20 11:00 AM. 29 Oct

पंजाब में नहीं शुरू हो रही है रेल सेवा

पंजाब में नहीं शुरू हो रही है रेल सेवा, किसान कर रहे है प्रदर्शन, इस कारण बाधित है मार्ग (टीवी न्यूज)

11:00 AM. 29 Oct 20 11:00 AM. 29 Oct

कोरोना के 49,881 नये मामले

देश में बीते 24 घंटों में 49,881 कोरोना के नए मामले सामने आये है. इसके साथ ही संक्रमितों की कुळ संख्या 80,40,203 पहुंच गई है. जबकि, मृतकों की संख्या हुई 1,20,527 है.

11:00 AM. 29 Oct 20 11:00 AM. 29 Oct

फीस में 40 फीसदी की कटौती

राजस्थान सरकार ने एक बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा है कि राज्य में 9वीं से 12वीं तक के के छात्रों की फीस में 40 फीसदी की कटौती की जाएगी.(टीवी न्यूज)

11:00 AM. 29 Oct 20 11:00 AM. 29 Oct

धनखड़ करेंगे अमित शाह से मुलाकात

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ आज गृह मंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात

11:00 AM. 29 Oct 20 11:00 AM. 29 Oct

देश के हर नागरिक को फ्री कोरोना वैक्सीन

एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने इशारा दिया है कि देश के हर नागरिक को फ्री कोरोना वैक्सीन मिलेगी, पीएम मोदी का इशारा मुफ्त टीकाकरण की तरफ.

11:00 AM. 29 Oct 20 11:00 AM. 29 Oct

टेरर फंडिंग मामले में एनआईए की रेड जारी

टेरर फंडिंग मामले में एनआईए की रेड जारी, श्रीनगर और दिल्ली में कई ठिकानो पर छापेमारी (टीवी न्यूज)

11:00 AM. 29 Oct 20 11:00 AM. 29 Oct

सात नवंबर को इसरो लॉन्च करेगा ईओएस-01 सैटेलाइट

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) सात नवंबर को EOS-01 सैटेलाइट लांच करने जा रहा है. सात नवंबर को तीन बजकर दो मिनट पर पीएसएलवी सी 49 लॉन्च होगा.

11:00 AM. 29 Oct 20 11:00 AM. 29 Oct

झारखंड में 345 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि

झारखंड में 345 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 4 लोगों की मौत

11:00 AM. 29 Oct 20 11:00 AM. 29 Oct

दिल्ली में जहरीली हो रही है हवा

दिल्ली में हवा जहरीली होती जा रही है. आज सुबह आनंद विहार में एयर क्वालिटी इंडेक्स 401 रहा, वहीं, अलीपुर में 405 और वजीरपुर में 410 दर्ज किया गया.

7:42 AM. 29 Oct 20 7:42 AM. 29 Oct

बिहार चुनाव में वोटरों में दिखा उत्साह

विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदाताओं में खासा उत्साह दिखा. पहले चरण में करीब 54.01 फीसदी वोटिंग हुई. सबसे ज्यादा वोटिंग बांका में हुई. यहां करीब 60 फीसदी मतदान हुआ.

7:42 AM. 29 Oct 20 7:42 AM. 29 Oct

मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराया

आईपीएल 2020 में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 5 विकेट से हराया.

7:42 AM. 29 Oct 20 7:42 AM. 29 Oct

बिहार में चुनाव

बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के तहत प्रदेश के 16 जिलों के 71 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हुआ. उम्मीद जताई जा रही है कि 2015 विधानसभा चुनाव के मुकाबले वोटिंग प्रतिशत का आंकड़ा पार कर जायेगा.

7:42 AM. 29 Oct 20 7:42 AM. 29 Oct

अमिताभ चौधरी बने जेपीएससी अध्यक्ष

पूर्व आइपीएस अफसर अमिताभ चौधरी झारखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष बनाये गये हैं. उम्मीद की जा रही है कि अब झारखंड में लंबित नियुक्तियों का रास्ता साफ हो जाएगा.

7:42 AM. 29 Oct 20 7:42 AM. 29 Oct

अफगानिस्तान में भूकंप

अफगानिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई. भूकंप का केंद्र राजधानी काबुल से 270 किलोमीटर उत्तर पूर्व में रहा. भूकंप से किसी प्रकार के नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है.

7:42 AM. 29 Oct 20 7:42 AM. 29 Oct

Posted by: Pritish Sahay

मुख्य बातें

Breaking News LIVE : Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 के बीच मुंगेर में गोलीकांड को लेकर गुस्साई भीड़ ने एसपी कार्यालय में हमला किया और पुलिस की गाड़ी में आग लगा दी. गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल का निधन हो गया. नहीं रहे टीएमसी विधायक और डिप्टी स्पीकर सुकुमार हांसदा, कोरोना से हुआ निधन. ISRO सात नवंबर को ईओएस-01 सैटेलाइट लॉन्च कर रहा है, बादलों के बीच से भी ये पृथ्वी की निगरानी कर सकता है. हर बडी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >