Breaking News: मदुरै में एक दुकान में लगी आग, आग बुझाने में दो अग्निशमन अधिकारियों की मौत

Breaking News LIVE Today: बिहार चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत के बाद दिवाली से छठ पूजा के ग्च नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं. दुनियाभर में फिर से पांव पसार रहा है कोरोनावायरस. दिल्ली में एक दिन में 7 हजार से ज्यादा संक्रमण के मामले आये हैं. आज प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु का जनमदिन है. देश भर में बाल दिवस मनाया जा रहा है. देश और दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
12:38 PM. 14 Nov 20 12:38 PM. 14 Nov

एनडीए की बैठक में शामिल होने पटना आयेंगे राजनाथ

कल पटना में होने वाली एनडीए की बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे. पार्टी के सूत्रों ने एएनआई को इस बात की जानकारी दी.

12:38 PM. 14 Nov 20 12:38 PM. 14 Nov

PM मोदी ने जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी. वर्ष 1889 में जन्मे कांग्रेस के दिग्गज नेता नेहरू भारत के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे थे. मोदी ने ट्वीट किया, ‘देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि.

12:38 PM. 14 Nov 20 12:38 PM. 14 Nov

उपराष्ट्रपति नायडू ने दिवाली पर स्थानीय उत्पादकों से सामान खरीदने का किया आग्रह

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शनिवार को दीपावली की शुभकामनाएं दी और कारीगरों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से लोगों से आग्रह किया कि वे स्थानीय उत्पाद खरीदें. उपराष्ट्रपति सचिवालय की ओर से किये गये ट्वीट में नायडू ने कहा, ‘प्रकाश का यह पर्व सभी के जीवन में प्रसन्नता, समृद्धि और शांति लेकर आए. पर्व के इस अवसर पर, आइये हम अपने स्थानीय कारीगरों और उत्पादकों के घरों को भी प्रकाशित करें. दिवाली पर स्थानीय उत्पाद खरीदें. नायडू ने कोविड-19 से बचाव के लिए लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने और सुरक्षित तथा पर्यावरण के अनुकूल चीजों का इस्तेमाल करते हुए पर्व मनाने का भी आग्रह किया.

12:38 PM. 14 Nov 20 12:38 PM. 14 Nov

एयर मिसाइल सिस्टम का सफल परीक्षण, डीआरडीओ ने किया है तैयार

ओडिशा के बालासोर के तट पर डीआरडीओ द्वारा विकसित त्वरित रिएक्शन सरफेस टू एयर मिसाइल सिस्टम का सफल परीक्षण किया गया. मिसाइल 25-30 किमी की स्ट्राइक रेंज में हवा में निशाना साध सकती है. टेस्टिंगफायरिंग के दौरान, इसने सीधे अपने लक्ष्य को मारा.

9:21 AM. 14 Nov 20 9:21 AM. 14 Nov

राष्ट्रपति ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, कहा-स्वच्छता का भी खयाल रहे

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने समस्त देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि दीवाली स्‍वच्‍छता का भी उत्‍सव है इसलिए हम प्रदूषण से मुक्‍त, पर्यावरण के अनुकूल और स्‍वच्‍छ दीवाली मनाकर प्रकृति का भी सम्‍मान करें. दीवाली के शुभ अवसर पर, मैं सभी देशवासियों और विदेश में बसे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं. मेरी कामना है कि खुशियों और प्रकाश का यह महापर्व, देश के हर घर में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करे. राष्ट्रपति ने कहा कि यह पर्व हमें मानवता की सेवा की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित करता है. आइए संकल्‍प करें कि जिस प्रकार एक जलता हुआ दीपक अनेक दीपकों को प्रज्‍ज्‍वलित कर सकता है, उसी प्रकार से हम समाज के निर्धन, बेसहारा और जरूरतमंद लोगों के जीवन में खुशियां बांटते हुए आशा एवं समृद्धि का दीप बनें.

9:04 AM. 14 Nov 20 9:04 AM. 14 Nov

मदुरै में एक दुकान में लगी आग, आग बुझाने में दो अग्निशमन अधिकारियों की मौत

तमिलनाडु के मदुरै में एक दुकान में आग लग गयी. आग इतनी भीषण थी कि इसे बुझाने में दो अग्निशमन अधिकारियों की मौत हो गयी है.

मुख्य बातें

Breaking News LIVE Today: बिहार चुनाव में एनडीए की बड़ी जीत के बाद दिवाली से छठ पूजा के ग्च नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं. दुनियाभर में फिर से पांव पसार रहा है कोरोनावायरस. दिल्ली में एक दिन में 7 हजार से ज्यादा संक्रमण के मामले आये हैं. आज प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु का जनमदिन है. देश भर में बाल दिवस मनाया जा रहा है. देश और दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >