Breaking News : चुनाव आयोग ने कमलनाथ का स्टार प्रचारक का दर्जा रद्द किया
Copied link
Breaking News LIVE : पीएम मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं. यहां पीएम ने पूर्व सीएम केशुभाई पटेल को अंतिम श्रद्धांजलि दी. उन्होंने आरोग्य वन का भी उद्घाटन किया. कल पीएम पटेल जयंती के मौके पर स्टैचू ऑफ यूनिटी में सरदार पटेल को देंगे श्रद्धांजलि. यूपी की योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. अब यूपी में सिर्फ 6 सौ रुपये में कोरोना जांच होगी. दिल्ली में प्रदूषण का खतरा बढ़ता जा रहा है. आज भी प्रदूषण के कारण विजिबिलिटी में कमी आई है. हर बडी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
12:48 AM. 31 Oct 207:18 PM. 30 Oct
चुनाव आयोग ने कमलनाथ का स्टार प्रचारक का दर्जा रद्द किया
चुनाव आयोग ने आज आदर्श आचार संहिता का बार-बार उल्लंघन करने के कारण मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के ‘स्टार प्रचारक’ का दर्जा शुक्रवार को रद्द कर दिया
10:06 PM. 30 Oct 204:36 PM. 30 Oct
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के सलाहकार केके शर्मा ने इस्तीफा दिया
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के सलाहकार केके शर्मा ने इस्तीफा दिया
7:12 PM. 30 Oct 201:42 PM. 30 Oct
बाल पोषण पार्क का पीएम ने किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केवड़िया में किया बाल पोषण पार्क का उद्घाटन
6:57 PM. 30 Oct 201:27 PM. 30 Oct
कुलगाम के वाई. के. पोरा क्षेत्र का कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने किया दौरा
कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने कुलगाम के वाई. के. पोरा क्षेत्र का दौरा किया. यहीं गुरुवार को आतंकवादियों ने जिला भाजपा युवा मोर्चा के महासचिव फिदा हुसैन सहित 3 कार्यकर्ताओं पर गोलीबारी की थी. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.
6:54 PM. 30 Oct 201:24 PM. 30 Oct
पीएम मोदी ने आरोग्य वन के बाद किया एकता मॉल का उद्घाटन.
6:54 PM. 30 Oct 201:24 PM. 30 Oct
पीएम मोदी ने किया आरोग्य वन का उद्घाटन
आरोग्य वन का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरोग्य वन का दौरा किया. गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी थे मौजूद
6:54 PM. 30 Oct 201:24 PM. 30 Oct
आदर्श नगर हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली के आदर्श नगर हत्याकांड का मुख्य आरोपी चांद गिरफ्तार, वारदात के बाद से ही था फरार (टीवी न्यूज)
6:54 PM. 30 Oct 201:24 PM. 30 Oct
पीएम मोदी केवडिया के लिए रवाना
पीएम मोदी गांधीनगर से केवडिया के लिए रवाना हो चुके हैं, यहां वो कई योजनाओ की शुरुआत करेंगे.
6:54 PM. 30 Oct 201:24 PM. 30 Oct
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महेश कनोडिया और नरेश कनोडिया को दी श्रद्धांजलि
गुजरात यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महेश कनोडिया और उनके भाई नरेश कनोडिया को गांधीनगर में उनके आवास पर अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की. महेश कनोडिया संगीतकार के साथ साथ भाजपा के पूर्व सांसद भी थे, वहीं, नरेश कनोडिया एक अभिनेता (एएनआइ)
6:54 PM. 30 Oct 201:24 PM. 30 Oct
कोरोना का आंकडा
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 80,88,851 हुई, अबतक 1,21,090 मरीजों की हुई मौत
6:54 PM. 30 Oct 201:24 PM. 30 Oct
गुजरात यात्रा पर पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय गुजरात यात्रा पर हैं, आज सुबह वो अहमदाबाद पहुंचे. पीएम मोदी गांधीनगर में केशुभाई पटेल को श्रद्धांजलि देंगे.
6:54 PM. 30 Oct 201:24 PM. 30 Oct
यूपी में सिर्फ 6 सौ रुपये में होगी कोरोना जांच
कोरोना के खिलाफ यूपी की योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला. अब यूपी में सिर्फ 6 सौ रुपये में होगी कोरोना जांच. (टीवी न्यूज)
6:54 PM. 30 Oct 201:24 PM. 30 Oct
भारत में कोरोना संक्रमण दर में लगातार गिरावट
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भारत में कोरोना संक्रमण दर में लगातार गिरावट आ रही है, अभी पॉजिटिविटी रेट 7.54 फीसदी है.
6:54 PM. 30 Oct 201:24 PM. 30 Oct
आस्था की डुबकी
शरद पूर्णिमा के मौके पर श्रद्धालुओं ने वाराणसी स्थित गंगा घाट पर पूजा की और पवित्र गंगा स्नान किया.
6:54 PM. 30 Oct 201:24 PM. 30 Oct
दिल्ली में विजिबिलिटी में कमी
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार प्रदूषण बढ़ने के कारण दिल्ली में विजिबिलिटी में कमी आई है. आईटीओ में वायु गुणवत्ता सूचकांक 380 पर है. यह बहुत खराब की श्रेणी में आता है.
6:54 PM. 30 Oct 201:24 PM. 30 Oct
आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी में सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत
आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में वैन के पलट जाने से छह लोगों की मौत हो गई, और कई लोग घायल हो गये. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शादी समारोह से लौटने के दौरान हुआ हादसा.
12:45 PM. 30 Oct 207:15 AM. 30 Oct
केवड़िया में आरोग्य वन और आरोग्य कुटीर का पीएम करेंगे उद्घाटन
पीएम मोदी आज गुजरात के केवड़िया में आरोग्य वन और आरोग्य कुटीर का उद्घाटन करेंगे.
12:45 PM. 30 Oct 207:15 AM. 30 Oct
चेन्नई ने केकेआर को 6 विकेट से हराया
गायकवाड़ और रविंद्र जडेजा की विस्फोट बल्लेबाजी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2020 के 49वें मैच में केकेआर को 6 विकेट से हरा दिया.
12:45 PM. 30 Oct 207:15 AM. 30 Oct
रचना पाटील और मानवजीत सिंह ढिल्लो बने मुंगेर के नए DM और SP
रचना पाटील को मुंगेर का नया डीएम और मानवजीत सिंह ढिल्लो को नया एसपी बनाया गया है. मुंगेर में हिंसा भड़कने के बाद वहां के डीएम राजेश मीणा और एसपी लिपि सिंह को हटा दिया था.
12:45 PM. 30 Oct 207:15 AM. 30 Oct
सीएनटी-एसपीटी कानून खत्म करना चाहती थी पूर्ववर्ती सरकार
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि पूर्ववर्ती रघुवर दास की सरकार सीएनटी-एसपीटी कानून को खत्म करने की कोशिश की थी. लेकिन हमारे विरोध के कारण उनका मंसूबा सफल नहीं हुआ.
12:45 PM. 30 Oct 207:15 AM. 30 Oct
आबादी के हिसाब से मिले आरक्षण
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 के बीच सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि लोगों को आबादी के हिसाब से आरक्षण मिलना चाहिए. जितनी आबादी है, उस हिसाब से लोगों को मिले आरक्षण.
12:45 PM. 30 Oct 207:15 AM. 30 Oct
Posted by: Pritish Sahay
मुख्य बातें
Breaking News LIVE : पीएम मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं. यहां पीएम ने पूर्व सीएम केशुभाई पटेल को अंतिम श्रद्धांजलि दी. उन्होंने आरोग्य वन का भी उद्घाटन किया. कल पीएम पटेल जयंती के मौके पर स्टैचू ऑफ यूनिटी में सरदार पटेल को देंगे श्रद्धांजलि. यूपी की योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. अब यूपी में सिर्फ 6 सौ रुपये में कोरोना जांच होगी. दिल्ली में प्रदूषण का खतरा बढ़ता जा रहा है. आज भी प्रदूषण के कारण विजिबिलिटी में कमी आई है. हर बडी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…