Breaking News : दिल्ली सरकार ने 20 नवंबर को छठ के अवसर पर छुट्टी घोषित की
Copied link
Breaking News LIVE Today: बिहार विधानसभा चुनाव और उपचुनावों में मिली करारी हार के बाद आज कांग्रेस विशेष समिति की बैठक. नीतीश कैबिनेट की पहली बैठक आज, मंत्रियों को मिलेंगे विभाग. सीएम योगी ने बद्रीनाथ में पर्यटक आवास गृह का शिलान्यास किया. भारतीय नौसेना के युद्धाभ्यास मालाबार का दूसरा चरण आज से उत्तरी अरब सागर में शुरू हो रहा है. देश और दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
10:56 PM. 17 Nov 205:26 PM. 17 Nov
दिल्ली सरकार ने 20 नवंबर को छठ के अवसर पर छुट्टी घोषित की
दिल्ली सरकार ने 20 नवंबर को छठ के अवसर पर छुट्टी घोषित की
10:56 PM. 17 Nov 205:26 PM. 17 Nov
कोरोना का एक भी लक्षण दिखा तो दिल्ली वालों को कराना होगा टेस्ट
कोरोना का एक भी लक्षण दिखा तो दिल्ली वालों को कराना होगा कोरोना टेस्ट. केंद्र सरकार ने नियमों में बदलाव करते हुए राजधानी में बढ़ते कोरोना के मामलों पर लगाम कसने के लिए यह नया नियम बनाया है.
10:56 PM. 17 Nov 205:26 PM. 17 Nov
भारत ने जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल का सफल परीक्षण किया
भारत ने जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल का सफल परीक्षण किया
8:12 PM. 17 Nov 202:42 PM. 17 Nov
पूर्व केंद्रीय मंत्री जयसिंहराव पाटिल ने भाजपा से दिया इस्तीफा, उठाये नेतृत्व पर सवाल
पूर्व केंद्रीय मंत्री जयसिंहराव गायकवाड़ पाटिल ने भाजपा के महाराष्ट्र के प्रदेश कार्यसमिति और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कहा कि मैं लगातार 10 वर्षों से पार्टी नेतृत्व की उपेक्षा से खुश नहीं था. इसलिए मैंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है.
6:41 PM. 17 Nov 201:11 PM. 17 Nov
सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर विरोध प्रदर्शन किया
भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के सदस्यों ने कोरोना महामारी के मद्देनजर घाटों पर सामुदायिक छठ पूजा समारोह पर प्रतिबंध लगाने के फैसले के खिलाफ सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर विरोध प्रदर्शन किया.
6:41 PM. 17 Nov 201:11 PM. 17 Nov
सीएम योगी आदित्यनाथ ने बदरीनाथ धाम में पर्यटक आवास गृह का किया शिलान्यास
6:41 PM. 17 Nov 201:11 PM. 17 Nov
बाजार को कुछ दिनों के लिए बंद करने की इजाजत दी जाये
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अगर किसी बाजार में कोरोना गाइडलाइंस का पालन नहीं किया जा रहा है और उसके लोकल कोरोना होटस्पॉट बनने के चांसेज हैं, तो जरूरत पड़ने पर बाजार को कुछ दिनों के लिए बंद करने की इजाजत दी जाये.
6:41 PM. 17 Nov 201:11 PM. 17 Nov
उद्धव ठाकरे ने श्रद्धांजलि अर्पित की
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सपरिवार बाला साहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर शिवाजी पार्क स्थित बाला साहेब ठाकरे मेमोरियल में श्रद्धांजलि अर्पित की.
6:41 PM. 17 Nov 201:11 PM. 17 Nov
मुंबई के सर्वोदय होटल के पास एक गोदाम में लगी आग
मुंबई के कुर्ला पश्चिम स्थित सर्वोदय होटल के पास एक गोदाम में लगी आग. दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद.
6:41 PM. 17 Nov 201:11 PM. 17 Nov
प्रयागराज में बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी की पोती की पटाखे से झुलसकर मौत हो गई है.
6:41 PM. 17 Nov 201:11 PM. 17 Nov
ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेंगे पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी आज ‘ग्लोबल स्टैबिलिटी, शेयर्ड सिक्योरिटी एंड इनोवेटिव ग्रोथ’ विषय के तहत रूस द्वारा आयोजित 12 वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं.
6:41 PM. 17 Nov 201:11 PM. 17 Nov
स्पेशल सेल की कार्रवाई में जैश-ए- मोहम्मद के दो आतंकवादी गिरफ्तार, हो रही है पूछताछ (टीवी न्यूज)
1:01 PM. 17 Nov 207:31 AM. 17 Nov
कांग्रेस विशेष समिति की बैठक
बिहार विधानसभा चुनाव और उपचुनावों में मिली करारी हार के बाद आज कांग्रेस विशेष समिति की बैठक.
1:01 PM. 17 Nov 207:31 AM. 17 Nov
भारतीय नौसेना के युद्धाभ्यास मालाबार का दूसरा चरण आज से शुरू
भारतीय नौसेना के युद्धाभ्यास मालाबार का दूसरा चरण आज से उत्तरी अरब सागर में शुरू हो रहा है.
1:01 PM. 17 Nov 207:31 AM. 17 Nov
सीएम योगी आज बद्रीनाथ में पर्यटक आवास गृह का करेंगे शिलान्यास
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज बद्रीनाथ में पर्यटक आवास गृह का शिलान्यास करेंगे.
1:01 PM. 17 Nov 207:31 AM. 17 Nov
नीतीश कैबिनेट की पहली बैठक आज, मिलेंगे मंत्रियों को विभाग
राज्य की नयी सरकार में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा आज कर दिया जायेगा. आज ही नयी सरकार के कैबिनेट की पहली बैठक होगी. सुबह 11 बजे मुख्य सचिवालय स्थित कैबिनेट कक्ष में होने वाली इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये जायेंगे. देर रात तक विभागों के बंटवारे को लेकर सहमति बन जाने के बाद कैबिनेट की बैठक के पहले इसकी अधिसूचना जारी कर दी जायेगी.
1:01 PM. 17 Nov 207:31 AM. 17 Nov
कोरोना के चलते मानसून सत्र की अवधि में की गई थी कटौती
संसद का शीतकालीन सत्र (Winter Session of Parliament) आमतौर पर नवंबर के अंतिम सप्ताह या दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू होता है, जबकि बजट सत्र जनवरी के अंतिम हफ्ते से शुरू होता है और एक फरवरी को आम बजट (Union budget) पेश किया जाता है. महामारी (Pandemic) के बीच 14 सितंबर से आहूत मानसून सत्र (Monsoon session) की अवधि आठ दिन कम कर दी गयी थी और 24 सितंबर को सत्र समाप्त हो गया.
1:01 PM. 17 Nov 207:31 AM. 17 Nov
इस बार एक साथ बुलाया जा सकता है पार्लियामेंट का बजट और शीतकालीन सत्र
राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 (Covid-19) के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर यह विचार किया जा रहा है कि अलग-अलग शीतकालीन (Winter session) और बजट सत्र (Bdget session) के बजाए एक बार ही संसद के विस्तारित सत्र का आयोजन किया जाए. सूत्रों ने सोमवार को इस बारे में बताया कि हालांकि, अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है और आरंभिक स्तर पर ही चर्चा चल रही है. अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है, लेकिन ऐसे सुझाव आए हैं कि छोटी अवधि में दो सत्र के स्थान पर एकीकृत सत्र (Combined session) का आयोजन किया जाए.
1:01 PM. 17 Nov 207:31 AM. 17 Nov
सुशील को मिलेगी नयी जिम्मेदारी: फडणवीस
भाजपा के बिहार चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सुशील मोदी के बारे में पार्टी सोचेगी और उन्हें नयी जिम्मेदारी दी जायेगी. उन्होंने कहा कि सुशील मोदी बिल्कुल परेशान नहीं हैं. वह हमारे लिए एक संपत्ति की तरह हैं. उन्होंने कहा कि यह सरकार बिहार को आगे ले जायेगी.
1:01 PM. 17 Nov 207:31 AM. 17 Nov
Posted by: Pritish Sahay
मुख्य बातें
Breaking News LIVE Today: बिहार विधानसभा चुनाव और उपचुनावों में मिली करारी हार के बाद आज कांग्रेस विशेष समिति की बैठक. नीतीश कैबिनेट की पहली बैठक आज, मंत्रियों को मिलेंगे विभाग. सीएम योगी ने बद्रीनाथ में पर्यटक आवास गृह का शिलान्यास किया. भारतीय नौसेना के युद्धाभ्यास मालाबार का दूसरा चरण आज से उत्तरी अरब सागर में शुरू हो रहा है. देश और दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…