Breaking News : शिवसेना में शामिल हुईं पूर्व कांग्रेस नेता और अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर

Breaking News LIVE : विज्ञान भवन में आज दोपहर 3 बजे सरकार और किसानों के बीच होगी बैठक. बेंगलुरु में कल से शुरू होगा कोवैक्सीन के फेज-3 का ट्रायल. अर्जेंटीना में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.3 मापी गई. जम्मू-कश्मीर में डीडीसी चुनावों के दूसरे फेज के लिए आज होगी वोटिंग. देश दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
3:43 PM. 1 Dec 20 3:43 PM. 1 Dec

पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में बीएसएफ अधिकारी शहीद

पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास (एलओसी) अग्रिम चौकियों पर मंगलवार को गोलीबारी की, जिसमें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक अधिकारी शहीद हो गया. अधिकारियों ने बताया कि मेंढर सेक्टर के तारकुंडी इलाके में सीमा पार से ‘‘बिना किसी उकसावे” के गोलीबारी की गई. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

2:28 PM. 1 Dec 20 2:28 PM. 1 Dec

शिवसेना में शामिल हुईं उर्मिला मातोंडकर

पूर्व कांग्रेस नेता और अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर आज शिवसेना में शामिल हो चुकीं हैं.

2:28 PM. 1 Dec 20 2:28 PM. 1 Dec

किसानों के समर्थन में पप्पू यादव पहुंचे गाजीपुर बॉर्डर

जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद पप्पू यादव किसानों के समर्थन में गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे हैं.

2:28 PM. 1 Dec 20 2:28 PM. 1 Dec

सलमान खान को अदालत में पेशी से छूट मिली

काला हिरण शिकार केस में अभिनेता सलमान खान को अदालत में पेशी से छूट मिली.

9:53 AM. 1 Dec 20 9:53 AM. 1 Dec

राहुल गांधी का केन्द्र सरकार पर निशाना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर केन्द्र सरकार पर तंज कसा है, उन्कगोंने कहा कि अहंकार की कुर्सी से उतरकर सोचिए और किसान का अधिकार दीजिए.

9:53 AM. 1 Dec 20 9:53 AM. 1 Dec

पीएम ने दी शुभकामना

BSF के 56वें स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने सभी बीएसएफ कर्मियों और उनके परिवारों को ट्वीट कर दी शुभकामनाएं.

9:53 AM. 1 Dec 20 9:53 AM. 1 Dec

बीएसएफ का 56वां स्थापना दिवस

बीएसएफ के 56वें स्थापना दिवस पर देश के सभी बहादुर जवानों को उनकी राष्ट्रसेवा और समर्पण के लिए गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई.

9:53 AM. 1 Dec 20 9:53 AM. 1 Dec

जम्मू-कश्मीर डीडीसी चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग शुरू.

9:53 AM. 1 Dec 20 9:53 AM. 1 Dec

पंजाब किसान संघर्ष समिति के सुखविंदर एस सभरान ने कहा है कि सरकार ने केवल 32 समूहों को बातचीत के लिए पत्र भेजा है और बाकी लोगों को नहीं बुलाया है.

9:53 AM. 1 Dec 20 9:53 AM. 1 Dec

सांसद ओवैसी ने डाला वोट

हैदराबाद में GHMC चुनाव के लिए मतदान जारी, AIMIM सांसद ओवैसी ने डाला वोट.

9:53 AM. 1 Dec 20 9:53 AM. 1 Dec

ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम का मतदान शुरू

ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (GHMC) चुनाव के लिए मतदान शुरू. केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने काचीगुड़ा के दीक्षा मॉडल स्कूल में डाला वोट.

9:53 AM. 1 Dec 20 9:53 AM. 1 Dec

अर्जेंटीना में भूकंप के झटके

अर्जेंटीना में महसूस किये गये भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 6.3 मापी गई तीव्रता

7:16 AM. 1 Dec 20 7:16 AM. 1 Dec

जम्मू-कश्मीर में डीडीसी चुनावों के दूसरे फेज के लिए आज होगी वोटिंग.

7:16 AM. 1 Dec 20 7:16 AM. 1 Dec

आज कृषि मंत्री से होगी बातचीत

केंद्र सरकार के नये कृषि कानूनों के खिलाफ हजारों किसान दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर पांच दिन से डटे हैं. इस बीच कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों को आज बातचीत के लिए बुलाया है. आज दोपहर तीन बजे दिल्ली के विज्ञान भवन में सरकार और किसानों के बीच बातचीत हो सकती है. गौरतलब है कि किसान पिछले पांच दिनों से सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं.

7:16 AM. 1 Dec 20 7:16 AM. 1 Dec

बदले जा सकते हैं प्रदेश कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल

लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी शिकस्त के बाद आलाकमान से संकेत मिलने लगे हैं कि बिहार के कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल की जगह पार्टी महासचिव व मुख्य रणदीप सिंह सुरजेवाला को बिहार की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है.

7:16 AM. 1 Dec 20 7:16 AM. 1 Dec

जनसंख्या नियंत्रण की कवायद 

जनसंख्या नियंत्रण को लेकर बिहार में परिवार कल्याण कार्यक्रम की ओर से बॉस्केट ऑफ च्वाइस की सुविधा दी जा रही है. इसमें महिला बंध्याकरण, पुरुष नसबंदी, प्रसव बाद बंध्याकरण, गर्भपात के बाद परिवार कल्याण कार्यक्रम, आइयूसीडी, खानेवाली गोली, इमरजेंसी गोली, कंडोम, सूई, सप्ताहिक गोली और अंतरा का विकल्प दिया गया है.

7:16 AM. 1 Dec 20 7:16 AM. 1 Dec

posted by: Pritish Sahay

मुख्य बातें

Breaking News LIVE : विज्ञान भवन में आज दोपहर 3 बजे सरकार और किसानों के बीच होगी बैठक. बेंगलुरु में कल से शुरू होगा कोवैक्सीन के फेज-3 का ट्रायल. अर्जेंटीना में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.3 मापी गई. जम्मू-कश्मीर में डीडीसी चुनावों के दूसरे फेज के लिए आज होगी वोटिंग. देश दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >