Breaking News: Julian Assange को अमेरिका प्रत्यर्पित नहीं किया जाना चाहिए

Breaking News Live update: देश में चल रहे किसान आंदोलन का आज 40वां दिन है. इस बीच किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि- सरकार स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करे और एमएसपी पर कानून बनाए. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज से दो दिन के अहमदाबाद दौर पर हैं. देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में शीत लहर (Cold Wave in Delhi) का प्रकोप जारी है. बिहार में आज से खुल रहे हैं सरकारी स्कूल-कॉलेज, 50 फीसदी छात्रों को आने की इजाजत मिली है. देश और दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ...

Live Updates
6:06 PM. 4 Jan 21 6:06 PM. 4 Jan

Julian Assange को अमेरिका प्रत्यर्पित नहीं किया जाना चाहिए

यूनाइटेड किंगडम के कोर्ट ने कहा है कि विकीलीक्स के संस्थापक Julian Assange को अमेरिका प्रत्यर्पित नहीं किया जाना चाहिए. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

5:08 PM. 4 Jan 21 5:08 PM. 4 Jan

कोरोना वायरस नये स्ट्रेन के मरीजों की संख्या देश में 38 हुई, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी

कोरोना वायरस नये स्ट्रेन के मरीजों की संख्या देश में 38 हुई, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी

5:08 PM. 4 Jan 21 5:08 PM. 4 Jan

संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत पूछताछ के लिए ईडी के आफिस पहुंचीं

शिव सेना नेता संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत पूछताछ के लिए ईडी के आफिस पहुंचीं

5:08 PM. 4 Jan 21 5:08 PM. 4 Jan

अंडरवर्ल्‍ड डॉन छोटा राजन को दो साल की सजा

अंडरवर्ल्‍ड डॉन छोटा राजन को दो साल की सजा

5:08 PM. 4 Jan 21 5:08 PM. 4 Jan

इनकम टैक्स विभाग ने बेनामी संपत्ति मामले में रॉबर्ड वाड्रा का बयान दर्ज किया

इनकम टैक्स विभाग ने बेनामी संपत्ति मामले में रॉबर्ड वाड्रा का बयान दर्ज किया

5:08 PM. 4 Jan 21 5:08 PM. 4 Jan

ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका निर्मित टीका दुनिया में सबसे पहले ब्रिटेन में लगाया गया

कोरोना वायरस का ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका निर्मित टीका दुनिया में सबसे पहले ब्रिटेन में लगाया गया.

5:08 PM. 4 Jan 21 5:08 PM. 4 Jan

बेमानी संपत्ति मामले में रॉबर्ड वाड्रा का बयान दर्ज

इनकम टैक्स विभाग ने बेमानी संपत्ति मामले में रॉबर्ड वाड्रा का बयान दर्ज किया है. यह जानकारी सूत्रों के हवाले से प्राप्त हुई है.

5:08 PM. 4 Jan 21 5:08 PM. 4 Jan

मालेगांव विस्फोट मामले में कोर्ट के सामने पेश होंगी भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर

भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर आज मालेगांव विस्फोट मामले में स्पेशल एनआईए कोर्ट में पेश होंगी. कोर्ट ने इस मामले में सभी आरोपियों को कोर्ट के सामने उपस्थित होने को कहा है.

5:08 PM. 4 Jan 21 5:08 PM. 4 Jan

भारत शुरू करेगा दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान

भारत में दुनिया का सबसे बड़ा कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम शुरू होने वाला है, देश को अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है

11:11 AM. 4 Jan 21 11:11 AM. 4 Jan

पीएम मोदी ने नेशनल एटॉमिक टाइमस्‍केल’ और ‘भारतीय निर्देशक द्रव्य’ राष्ट्र को समर्पित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ‘नेशनल एटॉमिक टाइमस्‍केल’ और ‘भारतीय निर्देशक द्रव्य’ राष्ट्र को समर्पित किया. साथ ही, नेशनल एनवायरमेंटल स्टैंडर्ड लैबोरेट्री की भी आधारशिला रखी.

11:11 AM. 4 Jan 21 11:11 AM. 4 Jan

गाजियाबाद-मेरठ रोड पर शव रखकर परिजनों का हंगामा

गाजियाबाद श्मशान घाट हादसे में परिजन गाजियाबाद-मेरठ रोड पर शव रखकर हंगामा कर रहे हैं. 15 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है.

10:11 AM. 4 Jan 21 10:11 AM. 4 Jan

प्लास्टिक पाइप फैक्ट्री में आग

इंदौर के शंकर बाग इलाके में रविवार देर रात एक प्लास्टिक पाइप बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई.

10:11 AM. 4 Jan 21 10:11 AM. 4 Jan

परिजनों ने दिल्ली-मेरठ रोड किया जाम

गाजियाबाद श्मशान हादसा में मारे गये लोगों के परिजनों ने दिल्ली-मेरठ रोड किया जाम. बता दें, गाजियाबाद श्मशान हादसे में अब तक 25 लोगों की हो मौत चुकी है

10:11 AM. 4 Jan 21 10:11 AM. 4 Jan

देश में पिछले 24 घंटे में 16,505 नए मामले

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 16,505 नए मामले सामने आये हैं. कुल कोरोना मरीजों की संख्या 1,03,40,470 हो गई है. 214 नई मौतों के साथ कुल मौतों की संख्या 1,49,649 हो गई है.

10:11 AM. 4 Jan 21 10:11 AM. 4 Jan

केरल में आज से खुलेंगे कॉलेज

केरल में आज से खुलेंगे कॉलेज, पहले हफ्ते सिर्फ फाइनल ईयर की होगी क्लास. वहीं, बिहार में भी आज से सरकारी स्कूल और कॉलेज खुल रहे हैं, फिलहाल 50 फीसदी छात्रों को ही आने की इजाजत मिली है.

10:11 AM. 4 Jan 21 10:11 AM. 4 Jan

55 लाख की लागत से हुआ था गलियारे का निर्माण

श्मशान में 55 लाख की लागत से गलियारे का निर्माण हुआ था और करीब पंद्रह दिन पहले ही इसे जनता के लिए खोला गया था.

10:11 AM. 4 Jan 21 10:11 AM. 4 Jan

ईओ निहारिका सिंह समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

मुरादनगर में श्मशान घाट हादसे के बाद हरकत में आई पुलिस ने मुरादनगर नगर पालिका ईओ निहारिका सिंह, जेई चंद्रपाल, सुपरवाइजर आशीष, ठेकेदार अजय त्यागी समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इन सभी के खिलाफ धारा 304, 337, 338, 427, 409 के तहत मुरादनगर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है.

10:11 AM. 4 Jan 21 10:11 AM. 4 Jan

जेपी नड्डा की दो दिवसीय अहमदाबाद दौरा

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज से दो दिन के अहमदाबाद दौर पर जा रहे है.

10:11 AM. 4 Jan 21 10:11 AM. 4 Jan

भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ी की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव

भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ी की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आई निगेटिव, सिडनी के लिए टीम रवाना

10:11 AM. 4 Jan 21 10:11 AM. 4 Jan

बिहार में आज से खुलेंगे सरकारी स्कूल-कॉलेज

बिहार में आज से खुलेंगे सरकारी स्कूल-कॉलेज, 50 फीसदी छात्रों को आने की मिली है इजाजत

7:46 AM. 4 Jan 21 7:46 AM. 4 Jan

बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 9 मोटरसाइकिल बरामद

झारखंड की उपराजधानी दुमका में लगातार मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का नगर थाना पुलिस ने भंडाफोड किया है. पुलिस ने चोरी के 7 बाइक व 2 स्कूटी समेत कुल 9 दोपहिया वाहन जब्त भी किये गये हैं. पुलिस के हत्थे एक अपराधी अनिल मंडल भी चढ़ा है.

7:46 AM. 4 Jan 21 7:46 AM. 4 Jan

नक्सली हमले को लेकर बिहार के तीन जिलों को पुलिस मुख्यालय ने किया अलर्ट

पुलिस मुख्यालय ने नक्सलियों को लेकर मुंगेर, लखीसराय व जमुई पुलिस को अलर्ट किया है. जिसे लेकर मुंगेर पुलिस लखीसराय व जमुई पुलिस के साथ लगातार दो दिनों तक नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कांबिंग ऑपरेशन चला रही है. मुंगेर के एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने भी इसे लेकर सभी थानों को अलर्ट करते हुए एरिया डोमनेशन अभियान चलाया.

7:46 AM. 4 Jan 21 7:46 AM. 4 Jan

दिल्ली बॉर्डर पर तीन और किसानों की मौत

किसान आंदोलन का आज 40वां दिन है. इतने दिनों से जारी आंदोलन खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा. इस विरोध प्रदर्शन में अबतक 40 से ज्यादा किसानों ने अपनी जान दे दी है. दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे तीन किसानों की मौत हो गई. जिसमें एक किसान की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई, एक अन्य किसान बुखार से पीड़ित था जबकि तीसरे किसान की मौत का कारण पता नहीं चला है.

7:46 AM. 4 Jan 21 7:46 AM. 4 Jan

Posted by: Pritish Sahay

मुख्य बातें

Breaking News Live update: देश में चल रहे किसान आंदोलन का आज 40वां दिन है. इस बीच किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि- सरकार स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करे और एमएसपी पर कानून बनाए. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज से दो दिन के अहमदाबाद दौर पर हैं. देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में शीत लहर (Cold Wave in Delhi) का प्रकोप जारी है. बिहार में आज से खुल रहे हैं सरकारी स्कूल-कॉलेज, 50 फीसदी छात्रों को आने की इजाजत मिली है. देश और दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >