Breaking News: वायुसेना के कॉर्पोरल ने की आत्महत्या

Breaking News: वायुसेना के एक कॉर्पोरल ने ड्यूटी के दौरान नयी दिल्ली में आत्महत्या कर ली. उधर, एक स्टडी में दावा किया गया है कोरोना से संक्रमित हो चुके लोगों में ओमिक्रॉन का खतरा ज्यादा है. पढ़ें हर अपडेट...

Live Updates
11:11 PM. 4 Dec 21 11:11 PM. 4 Dec

वायुसेना के कॉर्पोरल ने की आत्महत्या

भारतीय वायुसेना के एक कॉर्पोरल ने शनिवार को आत्महत्या कर ली. बताया गया है कि करीब 3:35 बजे इस शख्स ने अपनी इंसास राइफल से बवाना स्थित एयरफोर्स स्टेशन में ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मार ली. दिल्ली पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही क्राइम टीम को बुलाया गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए बीजेआरएम अस्पताल भेज दिया गया.

11:11 PM. 4 Dec 21 11:11 PM. 4 Dec

अर्जुन सिंह के घर विस्फोट मामले में एनआईए ने दायर की चार्जशीट

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के सांसद अर्जुन सिंह के उत्तर 24 परगना में भाटपाड़ा स्थित आवास के बाहर इसी साल हुए बम विस्फोट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने अपनी चार्जशीट दाखिल कर दी है. एनआईए के प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी.

11:11 PM. 4 Dec 21 11:11 PM. 4 Dec

असम सरकार ने रतन टाटा को दिया असम वैभव सम्मान

असम सरकार ने उद्योगपति रतन टाटा को असम वैभव सम्मान देने का ऐलान किया है. ओलिंपिक मेडलिस्ट लवलीना बोरगोहाईं को असम सौरभ सम्मान दिया जायेगा. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विस्व शर्मा ने यह जानकारी दी है.

11:11 PM. 4 Dec 21 11:11 PM. 4 Dec

दिल्ली में ट्रकों के प्रवेश पर रोक, स्कूल और निर्माण कार्य बंद: गोपाल राय

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि दिल्ली में कुल आबादी की महज 31 फीसदी आबादी रहती है. हमें राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के शहरों के साथ मिलकर पर्यवरण से जुड़े मुद्दों को हल करना होगा. अभी दिल्ली में ट्रकों की एंट्री बैन है, स्कूल बंद हैं. किसी तरह का कोई निर्माण कार्य दिल्ली में नहीं हो रहा है.

11:11 PM. 4 Dec 21 11:11 PM. 4 Dec

संयुक्त किसान मोर्चा ने सरकार से बात करने के लिए बनायी समिति

कृषि कानूनों को खत्म करने और एमएसपी की गारंटी की मांग कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा की मीटिंग खत्म हो गयी है. मोर्चा ने सरकार से बातचीत के लिए 5 सदस्यों की एक समिति बनायी है. कहा गया है कि यह समिति एमएसपी पर सरकार के साथ चर्चा करेगी.

11:11 PM. 4 Dec 21 11:11 PM. 4 Dec

वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ नहीं रहे, कल होगा अंतिम संस्कार

वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का शनिवार को निधन हो गया. उनकी बेटी, मल्लिका दुआ ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अंतिम संस्कार रविवार को होगा.

11:11 PM. 4 Dec 21 11:11 PM. 4 Dec

एयर इंडिया और महान एयरलाइंस के स्टेशन मैनेजर्स को नोटिस

एयर इंडिया और महान एयरलाइंस के स्टेशन मैनेजर्स पर कोरोना नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगा है. दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने उन्हें नोटिस जारी किया है. इसमें कहा गया है कि स्टेशन मैनेजर्स ने तीन यात्रियों को बिना घोषणा पत्र दिये, यात्रा की अनुमति दी.

11:11 PM. 4 Dec 21 11:11 PM. 4 Dec

ममता महर मर्डर केस पर ओड़िशा विधानसभा में हंगामा, सदन स्थगित

ममता महर मर्डर केस पर ओड़िशा विधानसभा में शनिवार को जमकर हंगामा हुआ. कांग्रेस के विधायकों ने राज्य के गृह मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया और उनके इस्तीफे की मांग की. हंगामे की वजह से सदन को 4 बजे तक स्थगित कर दिया गया.

2:38 PM. 4 Dec 21 2:38 PM. 4 Dec

गुजरात पहुंचा ओमिक्रॉन 

भारत में सामने आया ओमिक्रॉन का एक और मामला, साउथ अफ्रीका से गुजरात लौटा शख्स मिला संक्रमित.(आजतक न्यूज)

2:38 PM. 4 Dec 21 2:38 PM. 4 Dec

उत्तराखंड में बह रही विकास की गंगा

पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड में विकास की गंगा बह रही है. उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में विकास का काम किया है. नये नये प्रोजेक्ट पर काम हुए हैं.

2:38 PM. 4 Dec 21 2:38 PM. 4 Dec

पीएम मोदी ने किया 11 विकास योजनाओं का शिलान्यास

देहरादून में पीएम मोदी ने किया 11 विकास योजनाओं का शिलान्यास

2:38 PM. 4 Dec 21 2:38 PM. 4 Dec

पीएम मोदी पहुंचे देहरादून

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून पहुंच गये हैं. देहरादून में वो कई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे.

11:00 AM. 4 Dec 21 11:00 AM. 4 Dec

दो दिवसीय राजस्थान दौरे पर अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से दो दिवसीय राजस्थान दौरे पर रहेंगे. इस दौरान अमित शाह सीमावर्ती इलाकों का दौरा कर बीएसएफ स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे.

11:00 AM. 4 Dec 21 11:00 AM. 4 Dec

ओडिशा में अलर्ट

चक्रवाती तूफान जवाद को लेकर ओडिशा में अलर्ट जारी किया गया है. प्रदेश के 19 जिलों के स्कूलों को बंद कर दिया गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि चक्रवाती तूफान जवाद बंगाल की पश्चिम व मध्य खाड़ी में विशाखापत्तनम से लगभग 230 किमी दक्षिण पूर्व, गोपालपुर से 340 किमी दक्षिण, पुरी से 410 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम और पारादीप से 490 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में केंद्रित है.

11:00 AM. 4 Dec 21 11:00 AM. 4 Dec

पूर्व मुख्यमंत्री कोनिजेती रोसैया का निधन

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कोनिजेती रोसैया का निधन हो गया है. 88 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस.

11:00 AM. 4 Dec 21 11:00 AM. 4 Dec

कनाडा में मिले ओमिक्रॉन वैरिएंट के 15 मामले

कनाडा में मिले ओमिक्रॉन वैरिएंट के 15 मामले. देश दुनिया में इस वेरिएंट के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. कल तक 31 देशों में कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट ने अपनी दस्तक दे दी थी. आज कनाडा में 15 कंफर्म केस बताये जा रहे हैं. (टीवी न्यूज)

7:01 AM. 4 Dec 21 7:01 AM. 4 Dec

आज संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक

आज सिंघु बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक, तय होगी आगे की रणनीति.

7:01 AM. 4 Dec 21 7:01 AM. 4 Dec

ओमिक्रॉन वेरिएंट से भारत में तीसरी लहर का खतरा

सीएसआईआर इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी के निदेशक अनुराग अग्रवाल ने कहा है कि बच्चों में संक्रमण का खतरा हमेशा रहा है. भारत के आंकड़े यह दर्शाते हैं कि बच्चे लगभग उसी दर से संक्रमित हुए हैं, जिस दर से वयस्क संक्रमित हुए. हालांकि, बच्चों में गंभीर बीमार पड़ने का खतरा कम ही रहेगा. अनुराग अग्रवाल ने ये भी कहा कि कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमण के मामलों की संख्या के हिसाब से यह निश्चित रूप से आएगी, लेकिन स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था पर इसका असर कम ही रहने की उम्मीद है.

7:01 AM. 4 Dec 21 7:01 AM. 4 Dec

सिपाही भर्ती में मजबूत काठी वाले युवाओं को मिलेगी प्राथमिकता

राज्य में 20 साल में पहली बार नियुक्ति नियमावली बन रही है. वहीं विधवा, बुजुर्ग व दिव्यांग को कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. उन्हें पंचायत में पेंशन मिलेगी और हर समस्या का समाधान होगा. वहीं सिपाही बहाली में वैसे लोगों को प्राथमिकता मिलेगी, जो शारीरिक रूप से मजबूत हैं. ये बातें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कही हैं.

7:01 AM. 4 Dec 21 7:01 AM. 4 Dec

एआईएमआईएम विधायक का राष्ट्रगीत गाने से इनकार

एआईएमआईएम के विधायक अख्तरुल इस्लाम ने विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन राष्ट्रगीत गाने से इनकार कर दिया. अख्तरुल इस्लाम ने कहा कि जो परंपरा हमारे बुजुर्गों की है, उसे स्थापित रखा जाये. राष्ट्र गीत गाना क्यों जरूरी है. बिना वजह कोई चीजे जरूरी नहीं है, उसे नहीं थोपना चाहिए.

7:01 AM. 4 Dec 21 7:01 AM. 4 Dec

Posted by: Pritish Sahay

मुख्य बातें

Breaking News: वायुसेना के एक कॉर्पोरल ने ड्यूटी के दौरान नयी दिल्ली में आत्महत्या कर ली. उधर, एक स्टडी में दावा किया गया है कोरोना से संक्रमित हो चुके लोगों में ओमिक्रॉन का खतरा ज्यादा है. पढ़ें हर अपडेट…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >