Breaking News LIVE: विदेश से आने वाले यात्रियों को सात दिन तक रहना होगा कोरेंटिन
Copied link
Breaking News LIVE : शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं चाहता हूं कि संसद में सवाल भी हो और शांति भी. दक्षिण अफ्रीका से महाराष्ट्र लौटा एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ
4:29 AM. 30 Nov 2110:59 PM. 29 Nov
विदेश से आने वाले यात्रियों को सात दिन तक रहना होगा कोरेंटिन
विदेश से आने वाले यात्रियों को सात दिन कोरेंटिन रहना होगा. उसके बाद उनकी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट के आधार पर ही उन्हें अपने गंतव्य तक जाने दिया जायेगा. यह जानकारी महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री ने दी है.
4:29 AM. 30 Nov 2110:59 PM. 29 Nov
ब्रिटेन में लगेगा वैक्सीन का तीसरा डोज
कोरोना वायरस के नये वैरिएंट ओमिक्रोन से बचने के लिए ब्रिटेन में वैक्सीन का तीसरा डोज लगाया जायेगा.
2:05 AM. 30 Nov 218:35 PM. 29 Nov
राज्यसभा के निलंबित सांसद कल वेकैंया नायडू से मिलेंगे
राज्यसभा के सभी निलंबित सांसद कल सदन से सभापति वेकैंया नायडू से मिलेंगे और आज हुई कार्रवाई के प्रति अपना विरोध दर्ज करायेंगे.
11:37 PM. 29 Nov 216:07 PM. 29 Nov
विशाखापत्तनम में जहरीली गैस रिसाव से 2 की मौत
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में रामकी फार्मेसी में जहरीली गैस के रिसाव से 2 लोगों की मौत हो गयी है.
11:37 PM. 29 Nov 216:07 PM. 29 Nov
राज्यसभा से 12 सांसद निलंबित किये गये
राज्यसभा से आज 12 सांसदों को निलंबित कर दिया गया है. ये सांसद शीतकालीन सत्र में भाग नहीं ले सकेंगे.
7:54 PM. 29 Nov 212:24 PM. 29 Nov
लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित
शीतकालीन सत्र की हंगामेदार शुरुआत आज हुई. लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है.
7:54 PM. 29 Nov 212:24 PM. 29 Nov
राज्यसभा में भी विधेयक पास
तीनों विवादित कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए लाया गया एक विधेयक कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने राज्यसभा में चर्चा के लिए पेश किया जिसे पास भी कर दिया गया. संसद के दोनों सदनों ने कृषि विधि निरसन विधेयक 2021 को बिना चर्चा के ही मंजूरी प्रदान कर दी.
7:54 PM. 29 Nov 212:24 PM. 29 Nov
2 बजे राज्यसभा में कृषि कानूनों की वापसी का बिल पेश होगा
बताया जा रहा है कि 2 बजे राज्यसभा में कृषि कानूनों की वापसी का बिल पेश होगा. यह बिना चर्चा के ही पास होगा.
7:54 PM. 29 Nov 212:24 PM. 29 Nov
26 दिसंबर को होगी UP TET की परीक्षा, पेपर लीक होने से हुई थी रद्द
यूपी सरकार की ओर से कहा गया है कि UP TET के सम्बंध में कुछ एक मीडिया संस्थान द्वारा 26 दिसंबर को परीक्षा की नई तिथि घोषित किये जाने का समाचार चलाया जा रहा है, इस सम्बंध में सूचनार्थ है कि UP TET की नई परीक्षा तिथि का अभी कोई निर्णय नही लिया गया है.
7:54 PM. 29 Nov 212:24 PM. 29 Nov
कृषि कानून वापसी बिल पास
लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच कृषि कानून वापसी बिल पास कर दिया गया है.
7:54 PM. 29 Nov 212:24 PM. 29 Nov
लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित
विपक्ष के हंगामे की वजह से लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.
7:54 PM. 29 Nov 212:24 PM. 29 Nov
लोकसभा में कृषि कानून वापसी बिल पेश
लोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू हो गई है. विपक्ष हंगामा कर रहा है. लोकसभा में कृषि कानून वापसी बिल पेश कर दिया गया है. कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बिल पेश किया.
7:54 PM. 29 Nov 212:24 PM. 29 Nov
किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस सांसदों ने सोनिया के नेतृत्व में संसद परिसर में प्रदर्शन किया
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में पार्टी के सांसदों ने सोमवार को किसानों के मुद्दों को लेकर संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया. संसद भवन परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन से पहले, कांग्रेस सांसदों की सोनिया गांधी की अगुवाई में बैठक हुई जिसमें तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने संबंधी विधेयक और कुछ अन्य मुद्दों को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई.
7:54 PM. 29 Nov 212:24 PM. 29 Nov
राज्यसभा की कार्यवाही 12.19 बजे तक के लिए स्थगित
विपक्ष के हंगामे की वजह से राज्यसभा की कार्यवाही 12.19 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है.
7:54 PM. 29 Nov 212:24 PM. 29 Nov
राकेश टिकैत ने कहा-एमएसपी सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा से पहले धरना स्थल नहीं छोड़ेंगे
बीकेयू नेता राकेश टिकैत ने कहा कि केंद्र सरकार चाहती है कि देश में कोई विरोध प्रदर्शन न हो. लेकिन हम एमएसपी सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा से पहले धरना स्थल नहीं छोड़ेंगे.
7:54 PM. 29 Nov 212:24 PM. 29 Nov
लोकसभा में जोरदार हंगामा, कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित
सदन की कार्यवाही शुरू हो चुकी है. लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया जिसके बाद कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. राज्यसभा की कार्यवाही अभी जारी है.
4:05 PM. 29 Nov 2110:35 AM. 29 Nov
पीएम मोदी ने कहा- संसद का ये सत्र अत्यंत महत्वपूर्ण
शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये सत्र बहुत ही महत्वपूर्ण है. देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है. ये सत्र सकारात्मक निर्णय वाला बने. संसद में देशहित पर चर्चा हो. सरकार हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है. मैं चाहता हूं कि संसद में सवाल भी हो और शांति भी हो.
4:05 PM. 29 Nov 2110:35 AM. 29 Nov
‘आज संसद में अन्नदाता के नाम का सूरज उगाना है’, राहुल गांधी का ट्वीट
राहुल गांधी ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि आज संसद में अन्नदाता के नाम का सूरज उगाना है.
4:05 PM. 29 Nov 2110:35 AM. 29 Nov
संजय सिंह ने राज्यसभा में दिया नोटिस
MSP की गारंटी का कानून बनाने की मांग को लेकर आप सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में नियम 267 का नोटिस दिया है.
4:05 PM. 29 Nov 2110:35 AM. 29 Nov
ओमीक्रॉन के मद्देनजर जापान ने बड़ा फैसला लिया
ओमीक्रॉन के मद्देनजर जापान ने बड़ा फैसला लिया है. जापान में विदेशियों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है.
4:05 PM. 29 Nov 2110:35 AM. 29 Nov
लोकसभा में कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने प्रश्नकाल स्थगित करने का नोटिस दिया
लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रश्नकाल स्थगित करने का नोटिस दिया है. उन्होंने न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करने के लिए सरकार से चर्चा करने को कहा है.
4:05 PM. 29 Nov 2110:35 AM. 29 Nov
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा
लोकसभा के संसद सत्र शुरू होने से पहले लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा है कि उम्मीद है सत्र के दौरान सभी पार्टियों का सक्रिय सहयोग मिलेगा, सदन सुचारू और व्यवस्थित रूप से चलाने में सभी का साथ मिलेगा. सामूहिक प्रयासों से हम सदन की गरिमा में अभिवृद्धि करेंगे.
4:05 PM. 29 Nov 2110:35 AM. 29 Nov
विपक्षी दलों की बैठक थोड़ी देर में, शामिल नहीं होगी टीएमसी
कांग्रेस ने आज विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है जो थोड़ी देर बाद शुरू होने वाली है. इस बैठक में टीएमसी शामिल नहीं होगी.
4:05 PM. 29 Nov 2110:35 AM. 29 Nov
कोरोना संक्रमित हो चुके लोगों को ज्यादा खतरा
विश्व स्वास्थ्य संगठन की मानें तो प्रारंभिक जो चीजें सामने आ रहीं हैं उसके अनुसार जिन लोगों को पहले कोरोना संक्रमण हो चुका है, उन्हें ज्यादा ही बचाव करने की जरूरत है. ऐसा इसलिए क्योंकि नये वैरिएंट में तेजी से म्यूटेशन हो रहे हैं.यह पहले कोरोना संक्रमित हो चुके लोगों में तेजी से फैल सकता है.
4:05 PM. 29 Nov 2110:35 AM. 29 Nov
स्पष्ट नहीं कि Omicron ट्रांसमिसेबल है या नहीं, बन सकता है गंभीर रोगों का कारण: WHO
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि स्पष्ट नहीं कि कोरोना का नया स्वरूप Omicron ट्रांसमिसेबल है या नहीं. यह गंभीर रोगों का कारण बन सकता है.
2:02 PM. 29 Nov 218:32 AM. 29 Nov
संसद का शीतकालीन सत्र आज से
आज 29 नवंबर से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है. संसद के इस सत्र से पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई गयी. सर्वदलीय बैठक में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई जिससे इस बात का अनुमान लग गया है कि संसद का शीतकालीन सत्र काफी गरम होने वाला है.
2:02 PM. 29 Nov 218:32 AM. 29 Nov
दक्षिण अफ्रीका से महाराष्ट्र लौटा एक व्यक्ति मिला कोरोना पॉजिटिव
दक्षिण अफ्रीका से महाराष्ट्र लौटा एक शख्स रविवार को कोरोना संक्रमित पाया गया है. कल्याण-डोंबिवली नगर निगम (KDMC) के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका से महाराष्ट्र के ठाणे के डोंबिवली लौटे एक व्यक्ति का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है.
2:02 PM. 29 Nov 218:32 AM. 29 Nov
उत्तर- पश्चिमी और मध्य भारत में बारिश
मौसम लगातार करवट ले रहा है. उत्तर- पश्चिमी और मध्य भारत में मंगलवार तक बारिश के आसार हैं. वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी संभव है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 48 घंटे में दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने और इसके चक्रवात में बदलने का अनुमान जताया है. इसके मद्देनजर ओड़िशा सरकार ने रविवार को सभी जिला कलेक्टरों को सतर्क करते हुए स्थिति पर करीबी नजर रखने का निर्देश दिया है.
2:02 PM. 29 Nov 218:32 AM. 29 Nov
तमिलनाडु में भूकंप
तमिलनाडु में तड़के सुबह 4:17 बजं 3.6 तीव्रता के भूकंप महसूस किये गये.
2:02 PM. 29 Nov 218:32 AM. 29 Nov
ब्रिटेन में कोरोना का नया वेरिएंट Omicron मिला
ब्रिटेन में कोरोना का नया वेरिएंट Omicron मिला है. अब यहां चेहरे पर मास्क जरूरी कर दिया गया है. कनाडा के दो नागरिकों में कोरोना के Omicron वेरिएंट की पुष्टि हुई है.
2:02 PM. 29 Nov 218:32 AM. 29 Nov
टीईटी पेपर लीक मामले में 29 गिरफ्तार
यूपी में टीईटी पेपर लीक मामले में लगातार गिरफ्तरियों का दौर जारी है. अब तक मामले में 29 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.
Posted By : Amitabh Kumar
मुख्य बातें
Breaking News LIVE : शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं चाहता हूं कि संसद में सवाल भी हो और शांति भी. दक्षिण अफ्रीका से महाराष्ट्र लौटा एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ