Breaking News: मध्य प्रदेश के दतिया में ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में तीन की मौत, 25 घायल
Copied link
Breaking News: कांग्रेस पार्टी के अभियान भारत जोड़ो यात्रा के 61वें दिन की शुरूआत कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में तेलंगाना के कामारेड्डी से की. भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 937 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 4,46,61,516 हो गई, जबकि मृतक संख्या बढ़कर 5,30,509 हो गई है.
4:40 AM. 8 Nov 224:40 AM. 8 Nov
मध्य प्रदेश के दतिया में ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में तीन की मौत, 25 घायल
मध्य प्रदेश : दतिया जिले के सेवरा में भिंड जिले से तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल पर पलट जाने से 3 की मौत हो गई है, जबकि 25 व्यक्ति घायल बताए जा रहे हैं. दतिया के एसपी अमन सिंह राठौर ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंच गई है. प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है, जो अब भी जारी है.
4:40 AM. 8 Nov 224:40 AM. 8 Nov
महाराष्ट्र में बड़े स्तर पर अफसरों का किया गया तबादला
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सरकार ने सोमवार को सरकारी विभागों में बड़े स्तर पर तबादला किया है. मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, शिंदे सरकार ने करीब 118 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है. इसमें एसपी, डीएसपी समेत पुलिस के बड़े अधिकारी शामिल हैं.
12:12 AM. 8 Nov 2212:12 AM. 8 Nov
बहादुरगढ़ के केमिकल फैक्ट्री में आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां
हरियाणा के बहादुरगढ़ स्थित गणपति औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को आग लग गई. आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की गाड़ियों को भेज दिया गया है.
12:12 AM. 8 Nov 2212:12 AM. 8 Nov
गुड़गांव में स्टंट करने के दौरान एक व्यक्ति की मौत, दो घायल
हरियाणा के गुड़गांव में स्टंट करने के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए. गुड़गांव के एसीपी प्रीतपाल सिंह ने बताया कि कार के साथ स्टंट करते वक्त एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए. उन्होंने बताया कि हमने पाया कि वे सभी शराब के नशे में धुत थे. इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार कर दो कार जब्त की गई है. आगे की जांच जारी है.
12:12 AM. 8 Nov 2212:12 AM. 8 Nov
राजस्थान के कोटा में महिला ने किशोर बेटी का तौलिये से गला घोंटा, गिरफ्तार
राजस्थान के कोटा में 38 वर्षीय महिला को घर में अपनी नाबालिग बेटी का तौलिये से गला घोंटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, महिला ने शनिवार को अपनी 13 वर्षीय बेटी की हत्या कर दी. उन्होंने बताया कि महिला को रविवार को एक अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया. आरोपी महिला रेखा कंवर हाडा बारां जिले के अंता कस्बे की शिव कॉलोनी की रहने वाली है और उसकी शादी ऑटो चालक से हुई है. अंता पुलिस थाना के प्रभारी (एसएचओ) रामलक्ष्मण ने कहा कि हाडा का कथित तौर पर मानसिक विकार का इलाज चल रहा था. उन्होंने बताया कि शनिवार की सुबह उसने पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली अपनी बेटी संजना की एक तौलिया से गला घोंटकर हत्या कर दी.
12:12 AM. 8 Nov 2212:12 AM. 8 Nov
महाराष्ट्र में एनसीपी कार्यकर्ताओं का मंत्री अब्दुल सत्तार के घर पर तोड़फोड़
महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मंत्री अब्दुल सत्तार के घर पर तोड़फोड़ की है. एनसीपी कार्यकर्ताओं ने सुप्रिया सूले से जुड़े एक बयान के बाद इस घटना को अंजाम दिया है.
12:12 AM. 8 Nov 2212:12 AM. 8 Nov
देवेंद्र फडणवीस ने कहा, पीएम मोदी ने ईडब्ल्यूएस आरक्षण को दी हरी झंडी
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईडब्ल्यूएस आरक्षण को हरी झंडी दी है. इसके कारण समाज में जिन लोगों को जातीय आधार पर आरक्षण नहीं मिल रहा पर वो गरीब हैं उनको भी 10 फीसदी आरक्षण मिल रहा है. यहां भी मराठा आरक्षण पर हमारा काम चल रहा है.
8:03 PM. 7 Nov 228:03 PM. 7 Nov
वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से सेना के एक जवान की मौत, 4 घायल
असम के गुवाहाटी में आज यानी सोमवार को भारत-भूटान सीमा पर तामूलपुर के पास भारतीय सेना के एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से सेना के एक जवान की मौत हो गयी और 4 घायल हो गए. घायल कर्मियों को सेना बेस अस्पताल ले जाया गया है. ये तमाम जानकारी रक्षा पीआरओ गुवाहाटी ने दी.
8:03 PM. 7 Nov 228:03 PM. 7 Nov
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा हिमाचल के रामपुर में, चुनावी रैली को कर रहे संबोधित
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल के शिमला रामपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि लंबे समय तक कांग्रेस के लोगों ने प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठकर देश पर राज किया, लेकिन देश को दुनिया में पहचान नहीं दिला पाए. लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले 8 सालों में ही भारत को दुनिया के नक्शे पर खड़ा कर दिया और आगे बढ़ा दिया है. साथ ही उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने कुछ काम नहीं किया, वो हमेशा चुनाव को उलझाने का काम करते हैं. मतदाता को भटकाने का काम करते हैं और प्रजातंत्र की चलती हुई गाड़ी को अटकाने का काम करते हैं.
8:03 PM. 7 Nov 228:03 PM. 7 Nov
IED विस्फोट की घटना का खुलासा, दो हाइब्रिड आतंकवादी गिरफ्तार
जम्मू और कश्मीर के सोपोर पुलिस ने केनुसा बांदीपोरा में हाल ही में आईईडी विस्फोट की घटना का खुलासा किया. 2 हाइब्रिड आतंकवादी इरशाद गनी शाहिद और केनुसा बांदीपोरा के वसीम राजा को गिरफ्तार किया गया. डेटोनेटर के साथ 2 रिमोट से नियंत्रित आईईडी बरामद किये गए है. मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है. इसकी जानकारी एडीजीपी ने दी है.
8:03 PM. 7 Nov 228:03 PM. 7 Nov
मोरबी पुल हादसे में गुजरात हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को भेजा नोटिस
मोरबी पुल हादसे में हाईकोर्ट ने गुजरात सरकार को नोटिस भेजा है. इस मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए हाईकोर्ट ने उसने गृह विभाग, शहरी आवास, मोरबी नगर पालिका, राज्य मानवाधिकार आयोग सहित राज्य सरकार के अधिकारियों को नोटिस जारी किया है और एक सप्ताह के भीतर पूरी रिपोर्ट मांगी है. बता दें कि इस मामले में अगली सुनवाई 14 नवंबर को है.
8:03 PM. 7 Nov 228:03 PM. 7 Nov
दिल्ली AQI में वृद्धि के बाद जनपथ रोड पर पानी का छिड़काव किया गया
राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में वृद्धि के बाद प्रशासन चिंतित है. इसके उपचार हेतु जनपथ रोड पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है.
8:03 PM. 7 Nov 228:03 PM. 7 Nov
SC ने अब्दुल्ला आजम खान द्वारा दायर अपील को कर दिया खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद HC के आदेश को चुनौती देते हुए SP नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान द्वारा दायर अपील को खारिज कर दिया है, जिसने यूपी के सुअर विधानसभा क्षेत्र से उनके चुनाव को अलग कर दिया, यह देखते हुए कि वह 25 साल से कम थे और विधायिका में सीट भरने के लिए योग्य नहीं थे.
8:03 PM. 7 Nov 228:03 PM. 7 Nov
देश में जारी रहेगा EWS आरक्षण, सरकार के फैसले पर SC ने लगायी मुहर
EWS आरक्षण मामलेे पर पांच जजों की बेंच ने फैसला दिया है. बताया जा रहा है कि 5 जजों में से 3 जज आरक्षण के पक्ष में है. मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस माहेश्वरी ने कहा कि EWS कोटा संविधान के खिलाफ नहीं’. ऐसे में अब यह तय हो गया है कि देश में EWS आरक्षण जारी रहेगा. सरकार के निर्णय पर सुप्रीम कोर्ट ने मुहर लगा दी है.
8:03 PM. 7 Nov 228:03 PM. 7 Nov
जम्मू-कश्मीर के कालाकोट में PMGSY के तहत आजादी के बाद पहली बार बन रही हैं सड़क
जम्मू-कश्मीर के राजौरी के कालाकोट में दूर-दराज के पहाड़ी इलाकों में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत आजादी के बाद पहली बार सड़क बन रही हैं. अधिशासी अभियंता PMGSY रोड राजौरी इम्तियाज मिर ने कहा, ‘जहां पैदल 2 दिन चलकर पहुंचना पड़ता था, वहां अब सड़क बनने से बहुत समय बच रहा है.’
3:32 PM. 7 Nov 223:32 PM. 7 Nov
भारत में एक दिन में कोरोना के 937 नए मामले
भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 937 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 4,46,61,516 हो गई, जबकि मृतक संख्या बढ़कर 5,30,509 हो गई है. ये तमाम जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है.
3:32 PM. 7 Nov 223:32 PM. 7 Nov
भारत-चीन सीमा से दो युवक ढाई महीने से लापता, परिजनों ने केंद्र सरकार से मांगी मदद
अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ से भारत-चीन सीमा से ढाई महीने से 2 युवक लापता है. इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है. लापता युवकों में से एक के बड़े भाई का कहना है, “हमें संदेह है कि उन्होंने भारतीय सीमा पार की और चीन ने उनका अपहरण कर लिया. हम केंद्र सरकार से उन्हें ढूंढने में मदद करने की अपील करते हैं.”
3:32 PM. 7 Nov 223:32 PM. 7 Nov
चेन्नई-मैसूर वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन आज से शुरू
चेन्नई-मैसूर वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन आज चेन्नई एमजी रामचंद्रन सेंट्रल रेलवे स्टेशन से शुरू हो गया.
12:44 PM. 7 Nov 2212:44 PM. 7 Nov
भारत जोड़ो यात्रा के 61वें दिन की शुरूआत तेलंगाना के कामारेड्डी से
कांग्रेस पार्टी के अभियान भारत जोड़ो यात्रा के 61वें दिन की शुरूआत कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में तेलंगाना के कामारेड्डी से की.
मुख्य बातें
Breaking News: कांग्रेस पार्टी के अभियान भारत जोड़ो यात्रा के 61वें दिन की शुरूआत कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में तेलंगाना के कामारेड्डी से की. भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 937 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 4,46,61,516 हो गई, जबकि मृतक संख्या बढ़कर 5,30,509 हो गई है.
I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.