Breaking News : सिनेमा हॉल, मॉल, मार्केट कॉम्प्लेक्स, जिम बंद, हिमाचल प्रदेश सरकार की नयी गाइडलाइन
Copied link
Breaking News Live Updates: देश के कई राज्यों में घटी कोरोना संक्रमण की रफ्तार, लेकिन अब भी डरा रहे हैं कोरोना से मरने वालों के आंकड़े. वहीं, कोरोना के खिलाफ आज से बिहार में 18 साल से अधिक उम्र वालों के लिए शुरू होगा वैक्सीनेशन. असम के नए मुख्यमंत्री हो सकते हैं हिमंत बिस्व सरमा, आज बीजेपी विधायक दल की बैठक में सीएम के नाम पर लग सकती है मुहर. अमेरिका के मैरीलैंड में गोलीबारी की घटना में चार लोगों की मौत हो गई है. देश और दुनियां की ताजा खबर जानने के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
3:42 AM. 10 May 2110:12 PM. 9 May
सिनेमा हॉल, मॉल, मार्केट कॉम्प्लेक्स, जिम बंद, हिमाचल प्रदेश सरकार की नयी गाइडलाइन
सिनेमा हॉल, मॉल, मार्केट कॉम्प्लेक्स, जिम बंद, हिमाचल प्रदेश सरकार की नयी गाइडलाइन
3:00 AM. 10 May 219:30 PM. 9 May
उत्तराखंड में 11-18 मई तक कोरोना कर्फ्यू लगाने का ऐलान
उत्तराखंड में 11-18 मई तक कोरोना कर्फ्यू लगाने का ऐलान
2:46 AM. 10 May 219:16 PM. 9 May
बाबुल सुप्रियो को बंगाल पुलिस ने भेजा समन
बाबुल सुप्रियो को बंगाल पुलिस ने भेजा समन
2:46 AM. 10 May 219:16 PM. 9 May
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 48 हजार से अधिक नये मामले
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 48 हजार से अधिक नये मामले, मौत का आंकड़ा गिरा, 24 घंटे में 572 मौत
2:46 AM. 10 May 219:16 PM. 9 May
असम में नया मंत्रिमंडल कल लेगा शपथ
असम में नया मंत्रिमंडल कल लेगा शपथ
2:46 AM. 10 May 219:16 PM. 9 May
दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 13 हजार से अधिक केस, मौत का आंकड़ा 300 के नीचे
दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 13 हजार से अधिक केस, मौत का आंकड़ा 300 के नीचे
7:36 PM. 9 May 212:06 PM. 9 May
असम के नए सीएम होंगे हिमंत बिस्व सरमा, बीजेपी विधायक दल के नेता निर्वाचित
7:36 PM. 9 May 212:06 PM. 9 May
दिल्ली में कोरोना को लेकर कड़े नियम
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर दिल्ली में सख्ती बढ़ गई है. दिल्ली सरकार ने घर से ही शादी की इजाजत दी है, जिसमें सिर्फ 20 लोग ही शरीक हो सकते हैं. वहीं, हढ़ते कोरोना के कारण कल से मेट्रो परिचालन भी बंद कर दिया गया है.
4:56 PM. 9 May 2111:26 AM. 9 May
मरने वालों की तादाद 50 पहुंची
शनिवार को हुआ काबुल बम धमाके में मरने वालों की तादाद 50 पहुंच गई है. मरने वालों में अधिकतर बच्चे हैं. बत दें, शनिवार को अफगानिस्तान के काबुल में एक बड़ा बम ब्लास्ट हुआ था. ब्लास्ट एक स्कूल के पास हुआ था. (टीवी न्यूज)
4:56 PM. 9 May 2111:26 AM. 9 May
मोदी सरकार पर राहुल गांधी का हमला
मोदी सरकार पर एक बार फिर राहुल गांधी ने हमला किया है. बढ़ती कोरोना की रफ्तार पर उन्होंने कहा कि, देश को पीएम आवास नहीं, सांस चाहिए.
4:56 PM. 9 May 2111:26 AM. 9 May
देश में कोरोना के 4.03 लाख से ज्यादा नए मामले
भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 4,03,738 नए मामले सामने आये हैं. इसी के साथ कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,22,96,414 हो गई है. वहीं कोरोना से बीते 24 घंटों में 4,092 लोगों की मौत हो गई है. इसी के साथ कुल मौतों की संख्या 2,42,362 हो गई है.(ANI)
1:43 PM. 9 May 218:13 AM. 9 May
हल्द्वानी और ऋषिकेश में बनेगा अस्पताल
डीआरडीओ उत्तराखंड के हल्द्वानी और ऋषिकेश में दो कोरोना केयर अस्पताल बना रहा है.
12:26 PM. 9 May 216:56 AM. 9 May
असम का अगला सीएम कौन
असम का अगला सीएम कौन होगा. इसके लेकर आज बीजेपी विधायक दल की बैठक हो रही है. मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के नेतृत्व में बीजेपी ने असम चुनाव में जोरदार जीत दर्ज की है. तो वहीं सीएम की दौड़ में हिमंत बिस्व सरमा भी सबसे आगे चल रहे हैं. ऐसे में आज की बैठक में यह फैसला हो सकता है कि असमका अगला सीएम कौन होगा. हालांकि, हिमंत बिस्व सरमा का नाम फिलहाल सबसे आगे है.
12:26 PM. 9 May 216:56 AM. 9 May
लालू आज आरजेडी नेताओं संग करेंगे बैठक
राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद आज दोपहर बिहार के सभी विधायकों एवं और हालिया विधानसभा चुनाव में हारे हुए आरजेडी प्रत्याशियों से वर्चुअल मीटिंग करेंगे. इस दौरान वह सभी से संवाद भी करेंगे. उनके साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह भी रहेंगे. लालू यादव करीब 41 महीने बाद राजद नेताओं के साथ एक साथ मीटिंग करेंगे.
12:26 PM. 9 May 216:56 AM. 9 May
दिल्ली में फिर बढ़ सकता है लॉकडाउन
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली में एक सप्ताह और लॉकडाउन बढ़ सकता है. दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार लॉकडाउन बढ़ा सकती है. बता दें, वर्तमान में लागू लॉकडाउन की अवधि 10 मई की सुबह पांच बजे खत्म हो रही है. ऐसे में लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ाने की संभावना है.
12:26 PM. 9 May 216:56 AM. 9 May
महाराष्ट्र में 8 लोगों की ब्लैक फंगस इंफेक्शन से मौत
महाराष्ट्र में म्यूकोरमाइकोसिस यानी ब्लैक फंगस इंफेक्शन से 8 लोगों की मौत हो गयी है. इन सभी लोगों ने कोरोना को मात दे दी थी, लेकिन इस फंगस इंफेक्शन से नहीं बच सके. वहीं, राज्य में अभी भी करीब 200 लोगों का इलाज चल रहा है जिन्हें ब्लैक फंगस इंफेक्शन हो गया है.
12:26 PM. 9 May 216:56 AM. 9 May
देशी कोरोना की दवा 2-DG को मिली भारत में मंजूरी
रक्षा, अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की बनाई कोरोना वायरस की दवा को भारत के ड्रग कंट्रोलर ने इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है. रक्षा मंत्रालय की ओर से इस बात की जानकारी दी गयी. बताया गया कि इस दवा के मुंह के जरिए ली जाती है और यह हल्के और गंभीर दोनों संक्रमण पर काम करता है. 2-डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज (2-DG) दवा अस्पताल में ऑक्सीजन सपोर्ट पर पड़े मरीजों के इलाज में भी मदद करेगा.
12:26 PM. 9 May 216:56 AM. 9 May
Posted by: Pritish Sahay
मुख्य बातें
Breaking News Live Updates: देश के कई राज्यों में घटी कोरोना संक्रमण की रफ्तार, लेकिन अब भी डरा रहे हैं कोरोना से मरने वालों के आंकड़े. वहीं, कोरोना के खिलाफ आज से बिहार में 18 साल से अधिक उम्र वालों के लिए शुरू होगा वैक्सीनेशन. असम के नए मुख्यमंत्री हो सकते हैं हिमंत बिस्व सरमा, आज बीजेपी विधायक दल की बैठक में सीएम के नाम पर लग सकती है मुहर. अमेरिका के मैरीलैंड में गोलीबारी की घटना में चार लोगों की मौत हो गई है. देश और दुनियां की ताजा खबर जानने के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…