Breaking News : डॉ रेड्डीज को भारत में स्पूतनिक लाइट के तीसरे चरण के परीक्षण की नहीं मिली अनुमति
Copied link
Breaking News LIVE Update: पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह आज करेंगे कांग्रेस नेताओं से मुलाकात, लंच का भी निमंत्रण. झारखंड में कोरोना पाबंदियों में मिली छूट, रात आठ बजे तक खुलेंगे सभी दुकान. अमेरिका के कैपिटल हिल हिंसा मामले की जांच के लिए सेलेक्ट कमेटी का हुआ गठन. पाकिस्तान ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में धारा 370 बहाल करने के बाद ही बनेंगे भारत से राजनयिक संबंध. देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
1:31 AM. 2 Jul 218:01 PM. 1 Jul
डॉ रेड्डीज को भारत में स्पूतनिक लाइट के तीसरे चरण के परीक्षण की नहीं मिली अनुमति
भारतीय दवा नियामक संस्था ने डॉ रेड्डीज को भारत में स्पूतनिक लाइट के तीसरे चरण के परीक्षण की अनुमति देने से इनकार कर दिया है. यह जानकारी सूत्रों के हवाले से आयी है.
1:31 AM. 2 Jul 218:01 PM. 1 Jul
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में मिला डेेल्टा प्लस वैरिएंट का मरीज
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में डेेल्टा प्लस वैरिएंट का एक मरीज मिला है. यह प्रदेश में डेल्टा प्लस वैरिएंट का पहला केस है. कांगड़ा के सीएमओ ने बताया कि यहां डेल्टा वैरिएंट के 69 मामले हैं.
1:31 AM. 2 Jul 218:01 PM. 1 Jul
बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी ने की इस्तीफे की पेशकश
बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी ने इस्तीफे की पेशकश की है, उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि जो काम मंत्री का, वो अफसर कर रहे हैं, इस अपमान के साथ रहना उचित नहीं है.
1:31 AM. 2 Jul 218:01 PM. 1 Jul
कोरोना वैक्सीन का दोनों डोज करता है डेल्टा वैरिएंट से रक्षा
एएफपी ने यूरोपीय मेडिसिन एजेंसी के हवाले से यह जानकारी दी है कि अगर कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज ले लिये जायें, तो यह डेल्टा वैरिएंट से लोगों की रक्षा करता है.
1:31 AM. 2 Jul 218:01 PM. 1 Jul
मुंबई नकली वैक्सीन मामले में 13 लोगों की गिरफ्तारी
मुंबई के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर वीएन पाटिल ने बताया कि मुंबई के नकली वैक्सीन मामले में अबतक 13 लोगों की गिरफ्तारी हुई है.
8:50 PM. 1 Jul 213:20 PM. 1 Jul
यूरोप में फिर बढ़ने लगे हैं कोरोना संक्रमण के मामले
WHO ने यह जानकारी दी है कि 10 सप्ताह के बाद एक बार फिर यूरोप में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं.
7:58 PM. 1 Jul 212:28 PM. 1 Jul
अमित शाह से मिलने पहुंचे शुभेंदु अधिकारी
गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे वेस्ट बंगाल के बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी
7:58 PM. 1 Jul 212:28 PM. 1 Jul
मनी लॉन्ड्रिंग मामला
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अनिल देशमुख के दोनों सहयोगियों की कस्टडी 5 दिन बढ़ी
5:59 PM. 1 Jul 2112:29 PM. 1 Jul
उपचुनाव अगस्त में
उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्रियों के लिए उपचुनाव अगस्त में हो सकते हैं.
5:59 PM. 1 Jul 2112:29 PM. 1 Jul
शिक्षा का डिजिटल होना समय की मांग : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
डिजिटल इंडिया के 6 वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि शिक्षा का डिजिटल होना समय की मांग है.
5:59 PM. 1 Jul 2112:29 PM. 1 Jul
बेरोजगारी के लिए कांग्रेस भी बराबर की जिम्मेदार : मायावती
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने देश में बेरोजगारी के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ ही लंबे अरसे तक शासन करने वाली कांग्रेस को भी बराबर का जिम्मेदार करार दिया है. मायावती ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि उत्तर प्रदेश और देश भर में करोड़ों युवा और शिक्षित लोग सड़क किनारे पकौड़े बेचने और अपने जीवन यापन के लिए मजदूरी करने को मजबूर हैं, उनके मां-बाप तथा परिवार जो यह सब देख रहे हैं, उनकी व्यथा को समझा जा सकता है. यह अत्यंत दुखद, दुर्भाग्यपूर्ण और बेहद चिंताजनक है.
5:06 PM. 1 Jul 2111:36 AM. 1 Jul
स्विट्जरलैंड समेत यूरोपीय संघ के 7 देशों ने दी कोविशील्ड मान्यता
स्विट्जरलैंड समेत यूरोपीय संघ के 7 देशों ने दी कोविशील्ड मान्यता(टीवी न्यूज)
5:06 PM. 1 Jul 2111:36 AM. 1 Jul
गुलशन कुमार हत्या मामले में आज बॉम्बे हाई कोर्ट सुनाएगा फैसला
गुलशन कुमार हत्या मामले में आज बॉम्बे हाई कोर्ट सुनाएगा फैसला
5:06 PM. 1 Jul 2111:36 AM. 1 Jul
पिछले 24 घंटे में 48,786 कोरोना के नये केस
पिछले 24 घंटे में 48,786 कोरोना के नये केस, 61,588 लोगों ने दी कोरोना को मात
5:06 PM. 1 Jul 2111:36 AM. 1 Jul
महाराष्ट्र के पालघर में महसूस किए गये भूकंप के झटके
महाराष्ट्र के पालघर में महसूस किए गये भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर मापी गई 3.6 तीव्रता
5:06 PM. 1 Jul 2111:36 AM. 1 Jul
पीएम मोदी आज डिजिटिल इंडिया के लाभार्थियों से करेंगे बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज डिजिटल इंडिया के लाभार्थियों के साथ बातचीत करेंगे. एक जुलाई यानी आज सरकार के इस महत्वपूर्ण योजना के छह साल पूरे हो रहे हैं. इसी उपलक्ष्य में पीएम लाभार्थियों से बात करेंगे.
1:19 PM. 1 Jul 217:49 AM. 1 Jul
सीएम बादल ने कांग्रेस नेताओं को दिया लंच का निमंत्रण
पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के बीच चल रही खींचतान अब खुलकर सामने आ गयी है. प्रदेश कांग्रेस और मंत्रिमंडल में शामिल नेताओं ने साफ कर दिया है कि वो सिद्धू को प्रदेश चीफ के रुप में स्वीकार नहीं कर सकते हैं. इधर, इन सबसे इतर सीएम कैप्टन ने आज नेताओं को लंच पर बुलाया है.
12:43 PM. 1 Jul 217:13 AM. 1 Jul
अब रात 8 बजे तक खुलेंगी झारखंड में दुकानें
झारखंड में अनलॉक 5.0 के तहत अब दुकानें रात 8 बजे तक खुलेंगी. वहीं, इंटर डिस्ट्रिक्ट बसों के परिचालन की भी अनुमति मिल गयी है. इसके अलावा सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, बार और रेस्टुरेंट को 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने की अनुमति दी गयी है. यह आदेश आज यानी 1 जुलाई, 2021 से प्रभावी होगा. वहीं, इंटर डिस्ट्रिक्ट बसों के परिचालन की भी अनुमति दे दी गयी है. इंटर डिस्ट्रिक्ट आवागमन के लिए अब ई-पास की बाध्यता भी खत्म कर दी गयी है.
12:43 PM. 1 Jul 217:13 AM. 1 Jul
एनआईए ने लश्कर के दो आतंकियों को किया गिरफ्तार
एनआईए ने दरभंगा रेलवे स्टेशन पर एक पार्सल में विस्फोट मामले में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया. एनआईए ने हैदराबाद के नामपल्ली निवासी इमरान मलिक उर्फ इमरान खान और मोहम्मद नासिर खान उर्फ नासिर मलिक को गिरफ्तार किया है.
12:43 PM. 1 Jul 217:13 AM. 1 Jul
बच्चों पर नहीं है कोरोनावायरस का गंभीर खतरा
कोरोना वायरस की तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि देश में बच्चों पर इस वायरस के गंभीर अटैक की कोई संभावना नजर नहीं आती है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन शंकाओं को निराधार बताया है कि कोरोना की तीसरी लहर बच्चों को सबसे ज्यादा संक्रमित करेगी. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से एक बार फिर जोर देकर कहा गया है कि बच्चों में कोरोना वायरस के मामले ज्यादार एसिम्टोमैटिक होते हैं.
12:43 PM. 1 Jul 217:13 AM. 1 Jul
पाकिस्तान भारत से बहाल नहीं करेगा संबंध
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने नेशनल असेंबली में कहा कि भारत जबतक, जम्मू कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा वापस नहीं कर लेता पाकिस्तान भारत के साथ कोई राजनायिक संबंध नहीं जोड़ेगा. इमरान खान ने कहा कि पूरा पाकिस्तान अपने कश्मीरियों के साथ खड़ा है.
12:43 PM. 1 Jul 217:13 AM. 1 Jul
Posted by: Pritish Sahay
मुख्य बातें
Breaking News LIVE Update: पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह आज करेंगे कांग्रेस नेताओं से मुलाकात, लंच का भी निमंत्रण. झारखंड में कोरोना पाबंदियों में मिली छूट, रात आठ बजे तक खुलेंगे सभी दुकान. अमेरिका के कैपिटल हिल हिंसा मामले की जांच के लिए सेलेक्ट कमेटी का हुआ गठन. पाकिस्तान ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में धारा 370 बहाल करने के बाद ही बनेंगे भारत से राजनयिक संबंध. देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…