अरुणाचल से सटे इलाकों में गांव बसा रहे चीन से सवाल भी नहीं कर रही सरकार : असदुद्दीन ओवैसी

India China LaC Dispute एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें चीन का नाम लेने में डर लगता है. असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा में अपने संबोधन के दौरान मंगलवार को कहा कि भारत-चीन सीमा पर भारतीय सेना के 20 जवान मारे जा चुके है. ओवैसी ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश से सटे इलाकों में चीन गांव बसा रहा है और भारत सरकार द्वारा चीन से यह पूछा भी नहीं जा रहा है कि वो ऐसा क्यों कर रहा है.

India China LAC Dispute एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें चीन का नाम लेने में डर लगता है. असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा में अपने संबोधन के दौरान मंगलवार को कहा कि भारत-चीन सीमा पर भारतीय सेना के 20 जवान मारे जा चुके है. ओवैसी ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश से सटे इलाकों में चीन गांव बसा रहा है और भारत सरकार द्वारा चीन से यह पूछा भी नहीं जा रहा है कि वो ऐसा क्यों कर रहा है.

लोकसभा में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने साथ ही कहा कि चीन सिक्किम के नाकुला में घुसा रहा है. सरकार खासकर पीएम किससे डर रहे हैं? चीन भारत की जमीन कब्जा रहा है और पीएम चीन का नाम तक नहीं लेते, मैं उम्मीद करता हूं कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब के दौरान वो चीन का नाम लेने की हिम्मत दिखाएंगे.

लोकसभा में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने साथ ही कहा कि चीन सिक्किम के नाकुला में घुसा रहा है. सरकार खासकर पीएम किससे डर रहे हैं? चीन भारत की जमीन कब्जा रहा है और पीएम चीन का नाम तक नहीं लेते, मैं उम्मीद करता हूं कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब के दौरान वो चीन का नाम लेने की हिम्मत दिखाएंगे.

किसान आंदोलन के मुद्दे पर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि किसानों के साथ ऐसा बर्ताव किया जा रहा है जैसे कि वे चीन की फौज हैं. जो चीन की फौज से बर्ताव किया जाना था सरकार किसानों के साथ वैसा बर्ताव कर रही है. किसानों के साथ ये जुल्म क्यों किया जा रहा है. सरकार को इन तीनों कानून को वापस लेना पड़ेगा.

Also Read: लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर पीएम मोदी के जवाब के बाद राहुल गांधी दे सकते हैं अपना संबोधन

Upload By Samir Kumar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >