अभिजीत दीपके ने बताया CJI की 'कॉकरोच' वाली टिप्पणी किसके लिए था? सौरभ दास को कहा 'OG कॉकरोच'

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने CJI सूर्यकांत की 'कॉकरोच' टिप्पणी को लेकर कहा कि यह टिप्पणी पत्रकार सौरव दास के लिए थी, जो न्यायपालिका पर रिपोर्टिंग कर रहे थे.

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत की ‘कॉकरोच’ टिप्पणी को लेकर CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने एक इंटरव्यू में कहा कि ‘कॉकरोच’ शब्द किसी आम युवा के लिए नहीं, बल्कि पत्रकार सौरव दास के लिए कहा गया था. उनका कहना है कि उस वक्त दास न्यायपालिका से जुड़े मामलों पर लगातार रिपोर्टिंग और RTI के जरिए सवाल उठा रहे थे.

दीपके ने सौरभ को बताया 'OG कॉकरोच'

न्यूज 24 को दिए इंटरव्यू में पत्रकार सौरभ दास ने अपने पत्रकारिता करियर और कानून से जुड़ी रिपोर्टिंग का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि वह मुख्य रूप से कानून और जजों से जुड़े मामलों पर लिखते हैं. इसी बातचीत के दौरान अभिजीत दीपके ने CJI सूर्यकांत की पुरानी टिप्पणी का संदर्भ देते हुए कहा कि ‘कॉकरोच’ शब्द सौरभ दास के लिए इस्तेमाल किया गया था. दीपके ने कहा, “यह OG कॉकरोच है, क्योंकि उस वक्त सबसे ज्यादा यही लिख रहा था.”

ये भी पढ़ें: झारखंड सरकार युवाओं को देगी एयर होस्टेस का प्रशिक्षण

'CJI सूर्यकांत पर तैयार कर रहे थे एक प्रोफाइल'

दीपके की बात पर प्रतिक्रिया देते हुए सौरभ दास ने बताया कि उस समय कुछ वकीलों और रिटायर्ड जजों ने उनसे संपर्क किया था. उन्होंने कहा कि इन लोगों का मानना था कि अदालत में की गई टिप्पणी शायद उन्हीं के बारे में थी.

दास ने बताया कि उस वक्त वह ‘कारवां’ मैगजीन के लिए CJI सूर्यकांत पर एक प्रोफाइल तैयार कर रहे थे. इससे पहले वह तत्कालीन CJI डीवाई चंद्रचूड़ पर भी प्रोफाइल लिख चुके थे. सूर्यकांत पर प्रोफाइल के लिए उन्होंने कुछ RTI आवेदन भी दाखिल किए थे.

ये भी पढ़ें: डॉक्टर से 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी, अरगोड़ा थाने में केस

सौरभ दास ने CJI की टिप्पणी पर क्या कहा?

दास ने बताया कि इसी दौरान CJI की टिप्पणी सामने आई, जिसमें कथित तौर पर कहा गया था कि कुछ युवा पेशे में जगह नहीं मिलने के कारण मीडिया या RTI एक्टिविज्म की ओर जाते हैं और सिस्टम पर हमला करते हैं. इसी वजह से कुछ लोगों ने टिप्पणी को उनके काम से जोड़कर देखा.

वहीं, जब सौरभ दास से पूछा गया कि क्या उन्हें भी लगता है कि टिप्पणी उन्हीं के लिए थी, तो उन्होंने कहा, “पता नहीं, हां हो सकता है.”


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार गुप्ता

दीपक कुमार गुप्ता 'प्रभात खबर डिजिटल' में कंटेंट राइटर हैं. इससे पहले वे 'ईटीवी भारत' में करीब ढाई साल तक कार्यरत रहे. इन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 2021 से वे पत्रकारिता से जुड़े हैं और इस दौरान 'न्यूज प्लस', 'अंतर्कथा विजन न्यूज' और 'पब्लिक ऐप' के साथ भी काम कर चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >