छत्रपति संभाजीनगर में कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके की मां अनीता दीपके ने बुधवार को दावा किया कि जब उनके बेटे ने जैसे ही व्यंग्यात्मक राजनीतिक आंदोलन शुरू किया, उसे एक वीडियो के जरिए धमकी दी गई. पीटीआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अनीता के मुताबिक, वीडियो में कथित तौर पर कहा गया कि यदि अभिजीत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल नहीं हुआ तो उसके माता-पिता को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे.
अभिजीत की मांअनीता दीपके और पिता भगवान दीपके ने छत्रपति संभाजीनगर में एक मराठी न्यूज चैनल से बात की. यह बातचीत उनके बेटे के घर लौटने से पहले हुई, जिन्होंने नई दिल्ली में अलग-अलग परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर 36 दिनों तक आंदोलन का नेतृत्व किया था. इस आंदोलन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा था.
धमकी के बाद 16 दिन घर से दूर रहे माता-पिता
अभिजीत की मां अनीता दीपके ने बताया कि बेटे ने पहले उन्हें इस वीडियो के बारे में विस्तार से नहीं बताया और यहां तक कि वीडियो देखने से भी मना किया. बाद में अभिजीत ने सुरक्षा की चिंता जताते हुए माता-पिता को कुछ दिनों के लिए घर छोड़ने की सलाह दी. इसके बाद दोनों छत्रपति संभाजीनगर छोड़कर कोंकण में एक रिश्तेदार के घर 16 दिनों तक रहे.
आंदोलन के दौरान परिवार की सुरक्षा बनी चिंता
अभिजीत उस समय दिल्ली में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ 36 दिनों तक आंदोलन का नेतृत्व कर रहे थे. उनकी मां ने कहा कि बेटे को अपनी नहीं, बल्कि परिवार की सुरक्षा की ज्यादा चिंता थी, क्योंकि वह उनके साथ नहीं था और पिता भगवान दीपके पहले से निम्न रक्तचाप की समस्या से जूझ रहे हैं.
पिता बोले— समाज सेवा में आलोचना और चुनौतियां आती हैं
अभिजीत के पिता भगवान दीपके ने कहा कि समाज सेवा करने वाले लोगों को आलोचना और मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. वहीं, परिवार के इन दावों ने राजनीतिक माहौल में नई बहस छेड़ दी है.
यह भी पढ़ें- CJP आंदोलन समाप्त होने के बाद घर लौटे अभिजीत दीपके का हुआ जोरदार स्वागत , बोले- FIR नहीं हटी तो फिर होगा आंदोलन
यह भी पढ़ें- अभिजीत दीपके का पीएम मोदी पर तंज: कहा- पद छोड़कर इन्फ्लुएंसर बन जाएं, उस काम में बहुत अच्छे हैं
