अभिजीत दीपके का दावा, BJP ज्वाइन करने की मिल रही धमकी; पीएम मोदी और शाह पर बोला हमला

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दावा किया है कि उन्हें बीजेपी ज्वाइन करने की धमकी मिल रही है. इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोला है.

महाराष्ट्र पहुंचने पर जब मीडिया ने उनसे बीजेपी की तरफ से मिले ऑफर के बारे में पूछा, तो अभिजीत दीपके ने कहा, "मुझे लगातार धमकियां मिल रही हैं कि मैं और मेरा परिवार बीजेपी में शामिल हो जाए. मुझे यह सोचकर भी शर्म आती है कि मैं पीएम मोदी और अमित शाह के पोतों की उम्र का हूं. उनके पोतों की उम्र के बच्चों को धमकियां दी जा रही हैं. अगर यही सब होना है, तो उनके प्रधानमंत्री और गृह मंत्री रहने का क्या फायदा?"

दीपके की मां का दावा, वीडियो के जरिए मिली धमकी

छत्रपति संभाजीनगर में अभिजीत दीपके की मां अनीता दीपके ने एक मराठी न्यूज चैनल से बातचीत में बताया कि जैसे ही उनके बेटे ने यह आंदोलन शुरू किया, उसे एक वीडियो के जरिए धमकी दी गई. वीडियो में साफ कहा गया था कि अगर अभिजीत बीजेपी में शामिल नहीं हुआ, तो उसके माता-पिता को मुसीबत में डाल दिया जाएगा और उनसे सख्ती से निपटा जाएगा.


दीपके की मां का दावा, 16 दिनों तक रिश्तेदारों के घर रहना पड़ा

अनीता दीपके ने बताया, बेटे अभिजीत दीपके की सलाह पर सुरक्षा के लिहाज से उन्हें अपना घर छोड़कर कोंकण इलाके में अपने एक रिश्तेदार के पास जाना पड़ा, जहां वे करीब 16 दिनों तक रहे. उन्होंने कहा, "अभिजीत ऐसी धमकियों से नहीं डरता, लेकिन मेरे पति को लो ब्लड प्रेशर की बीमारी है और अभिजीत उस समय हमारे साथ नहीं था, इसलिए उसकी चिंता को देखते हुए हमने कुछ दिनों के लिए घर छोड़ने का फैसला किया."


ये भी पढ़ें: राहुल गांधी के समर्थन में आए CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, अमित शाह से मांगा इस्तीफा

ये भी पढ़ें: अभिजीत दीपके का पीएम मोदी पर तंज: कहा- पद छोड़कर इन्फ्लुएंसर बन जाएं, उस काम में बहुत अच्छे हैं

ये भी पढ़ें: संसद में NEET 2026 पर संग्राम: खरगे का केंद्र पर हमला, पूछा- छात्रों पर लाठीचार्ज का जिम्मेदार कौन? अमित शाह दें इस्तीफा

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने पूछा-पैलेट गन के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग क्यों? घायलों का सही इलाज कराने का दिया निर्देश

ये भी पढ़ें: "राहुल गांधी नव जवान मनके कहलैं इडियट", जितेंद्र सिंह और अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सांसद पर बोला हमला

ये भी पढ़ें: अमित शाह पर विवादित टिप्पणी: राहुल गांधी ने कहा- मैं BJP, RSS से कभी माफी नहीं मांगूंगा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >