नोटबंदी का फैसला आम लोगों के खिलाफ, नुकसान पहुंचाने वाला : राहुल गांधी

धर्मशाला : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि नोटबंदी का फैसला बिना सोचे समझे लिया गया फैसला है. यह फैसला देश के गरीब, किसान और मध्यम वर्ग के लोगों के खिलाफ एक कदम है. उन्होंने कहा कि आज देश 50 कंपनियों के […]

धर्मशाला : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि नोटबंदी का फैसला बिना सोचे समझे लिया गया फैसला है. यह फैसला देश के गरीब, किसान और मध्यम वर्ग के लोगों के खिलाफ एक कदम है.

उन्होंने कहा कि आज देश 50 कंपनियों के पिंजरे में कैद है और देश का 60 फीसदी पैसा देश के एक प्रतिशत लोगों के हाथों में कैद है. उन्होंने कहा कि नोट काला-सफेद नहीं होता, बल्कि उसका इस्तेमाल करने वालों के कारण वह काला-सफेद होता है. जो लोग बेईमान हैं उनके पास कालाधन है.

उन्होंने कहा कि देश के 99 प्रतिशत लोगों के पास जो पैसा है वह कालाधन नहीं है, बल्कि सिर्फ एक प्रतिशत लोगों के पास कालाधन है. देश का पूरा कालाधन कैश में नहीं है. यह बात सरकार को समझनी चाहिए थे, फिर उन्होंने आम लोगों को परेशान करने वाला कदम क्यों उठाया? इस सवाल का जवाब प्रधानमंत्री को देना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >