कांग्रेस ने पंजाब के विस चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 61 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. इस सूची में अमरिंदर सिंह राजिंदर कौर भट्टल, सुनील जाखड, चरणजीत चन्नी जैसे कई चर्चित नाम शामिल हैं. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कई बैठकों के बाद पहली सूची पर मुहर लगायी है. पंजाब विधानसभा चुनाव में […]

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 61 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. इस सूची में अमरिंदर सिंह राजिंदर कौर भट्टल, सुनील जाखड, चरणजीत चन्नी जैसे कई चर्चित नाम शामिल हैं. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कई बैठकों के बाद पहली सूची पर मुहर लगायी है.

पंजाब विधानसभा चुनाव में सभी पार्टियां एड़ी चोटी का जोर लगा रही है. पिछली बार की तुलना में इस बार एक नयी पार्टी मैदान में है. आम आदमी पार्टी के भगवंत मान और पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने जीत के लिए कई रैलियां की है. भारतीय जनता पार्टी ने अबतक उम्मीदवारों की कोई सूची जारी नहीं की जबकि सहयोगी अकाली दल ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. कांग्रेस सही समय पर उम्मीदवारों का एलान करना चाहती है ताकि चुनाव प्रचार के लिए उन्हें वक्त मिले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >