एंजेला मर्केल चार अक्तूबर को आएंगी तीन दिवसीय भारत यात्रा पर

नयी दिल्ली: जर्मन चांसलर एजेंला मर्केल चार अक्तूबर को भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचेंगी जिस दौरान वह व्यापार तथा इस क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति समेत महत्वपूर्ण द्विपक्षीय एवं अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ समग्र वार्ता करेंगी. सूत्रों ने बताया कि पांच अक्तूबर को दोनों नेता द्विपक्षीय व्यापार सहयोग का […]

नयी दिल्ली: जर्मन चांसलर एजेंला मर्केल चार अक्तूबर को भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचेंगी जिस दौरान वह व्यापार तथा इस क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति समेत महत्वपूर्ण द्विपक्षीय एवं अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ समग्र वार्ता करेंगी.

सूत्रों ने बताया कि पांच अक्तूबर को दोनों नेता द्विपक्षीय व्यापार सहयोग का विस्तार करने के अलावा ठप्प पडी भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता वार्ता तथा उसे आगे ले जाने के तौर तरीकों पर विचार कर सकते हैं.सूत्रों के अनुसार वह चार अक्तूबर को यहां पहुंचेंगी और उनकी इस यात्रा के दौरान कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है.दोनों देश मेक इन इंडिया कार्यक्रम पर बल देते हुए द्विपक्षीय वाणिज्यिक संबंध बढाने को इच्छुक हैं.
मर्केल पिछली बार 2011 में भारत आयी थीं और वह इस साल अप्रैल में प्रधानमंत्री मोदी से मिली थीं. जर्मन चांसलर अपनी इस यात्रा के दौरान बेंगलूर भी जा सकती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >