भाजपा, कांग्रेस दिल्ली में ''आप'' को विफल करना चाहती है : केजरीवाल

नयी दिल्ली : भाजपा और कांग्रेस को एक ही सिक्के के दो पहलू बताते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनके राजनीतिक विरोधी प्रयास कर रहे हैं कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में काम करने में विफल हो जाए. बहरहाल आप प्रमुख ने कहा कि दूसरे दलों के दुर्भावनापूर्ण मंशा के बावजूद उनकी पार्टी […]

नयी दिल्ली : भाजपा और कांग्रेस को एक ही सिक्के के दो पहलू बताते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनके राजनीतिक विरोधी प्रयास कर रहे हैं कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में काम करने में विफल हो जाए. बहरहाल आप प्रमुख ने कहा कि दूसरे दलों के दुर्भावनापूर्ण मंशा के बावजूद उनकी पार्टी की सरकार महानगर को अगले पांच वर्षों में बदल देगी.

केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच संवाद की कमी के लिए केंद्र सरकार पर प्रहार करते हुए केजरीवाल ने कहा, चुनावों से पहले हम संघर्ष करते रहे और केवल लोगों ने हमारा समर्थन किया. लेकिन हमारा संघर्ष अभी पूरा नहीं हुआ है और केंद्र सरकार दिल्ली में आप को विफल करने का हरसंभव प्रयास कर रही है.

उन्होंने कहा, दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा हासिल नहीं है इसलिए कई मामलों में हमें केंद्र सरकार को लिखना पडता है. पिछले तीन महीने में मैंने कई पत्र लिखे और कई प्रस्ताव भेजे लेकिन केंद्र की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला. वे हमारी तरफ से भेजे पत्र को दबाकर बैठे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >