22 सितंबर की टॉप 20 खबरें: जमुई वायरल वीडियो केस में 3 गिरफ्तारी, IIT बॉम्बे में प्रोफेसर डूला पर गिरी गाज

22 September Top 20 News : बिहार के जमुई में नाबालिग लड़की और उसके दोस्त से बदसलूकी के वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने अब तक तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया है. वहीं, IIT बॉम्बे में छात्र की मौत के मामले के बीच संस्थान ने प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है. देश-दुनिया की ऐसी ही बड़ी और चर्चित खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें आज की टॉप 20 खबरें.

1. Jamui Viral Video: जमुई केस में 3 गिरफ्तार, 32 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर टेकडाउन, SIT करेगी जांच

Jamui Viral Video: जमुई में नाबालिग लड़की और उसके दोस्त के साथ बदसलूकी के वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने अब तक तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया है. ADG लॉ एंड ऑर्डर केएस अनुपम ने बताया कि SIT जांच कर रही है. वीडियो फैलाने वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी टेकडाउन कार्रवाई की गई है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

2. IIT Bombay ने एडमिनिस्ट्रेटिव अफेयर्स के डीन को सस्पेंड किया, डायरेक्टर के इस्तीफे की खबर झूठी

18 सितंबर को IIT Bombay के एक स्टूडेंट साहिल वाकोडे ने परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए पकड़े जाने पर आत्महत्या कर ली. खबर सामने आने के बाद संस्थान में छात्रों ने प्रोटेस्ट शुरू कर दिया और यह आरोप लगाया कि संस्थान के गलत रवैये की वजह से साहिल की मौत हुई. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

3. Jamui Girl Viral Video: तेजस्वी-रोहिणी आए एकसाथ, जमुई में लड़की से छेड़छाड़ मामले में बोले- पुलिस का खौफ खत्म

Jamui Girl Viral Video: बिहार के जमुई जिले में नाबालिग छात्र और छात्रा के साथ कथित मारपीट और छेड़छाड़ मामले में विपक्ष सरकार को घेरने में जुटा है. इस मुद्दे को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने सरकार से कई सवाल किए.  यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

4. IIT बॉम्बे छात्र आत्महत्या मामले में प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला का नाम क्यों आया? जानें कौन हैं

IIT बॉम्बे के प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला का नाम छात्र से जुड़े मामले के बाद चर्चा में है. रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने परीक्षा में गड़बड़ी की जानकारी संस्थान के अधिकारियों तक पहुंचाने में भूमिका निभाई थी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

5. जमुई में लड़की से छेड़छाड़ : राहुल गांधी ने POCSO के तहत कार्रवाई की मांग की, बिहार सरकार पर बोला हमला

बिहार के जमुई में छात्र-छात्रा से कथित छेड़छाड़ मामले पर राहुल गांधी ने बिहार सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने घटना को 'पितृसत्ता' बताया और आरोपियों पर POCSO के तहत कार्रवाई की मांग की है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

6. सोनिया गांधी के 1980 वोटर लिस्ट मामले में नया मोड़, दिल्ली कोर्ट के फैसले के बाद 29 सितंबर को क्या होगा?

दिल्ली कोर्ट ने सोनिया गांधी के 1980 की वोटर लिस्ट से जुड़े मामले में पुराना आदेश रद्द कर दिया. अब इस मामले की 29 सितंबर को फिर सुनवाई होगी.  यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

7. तृणमूल कांग्रेस के सिंबल फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंची ममता बनर्जी, जानिए अदालत ने सुनवाई पर क्या कहा

तृणमूल कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर प्रतिबंध के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी की याचिका स्वीकार कर ली है. चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ दायर इस याचिका में तत्काल सुनवाई की मांग की गई थी. कोर्ट जल्द ही सुनवाई की तारीख तय करेगा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

8. बाबर के विचार को हनुमान भक्त देंगे नई दिशा, सीएम योगी का तंज, नितिन नबीन ने की तारीफ

मेरठ में सीएम योगी और भाजपा नेतृत्व ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला, पूर्व सरकारों पर जातिवाद फैलाने का आरोप लगाया. युवा संवाद में राष्ट्र निर्माण और सुरक्षित प्रदेश का दावा कर, आगामी चुनावों की रणनीति तय की गई.  यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

9. झारखंड हाईकोर्ट में 3 नए जजों की नियुक्ति, चीफ जस्टिस MS सोनक 23 सितंबर को दिलाएंगे शपथ

झारखंड हाईकोर्ट को तीन नए जज मिले हैं. चीफ जस्टिस MS सोनक 23 सितंबर 2026 को इन्हें पद की शपथ दिलाएंगे. इससे हाईकोर्ट में जजों की संख्या 16 हो जाएगी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

10. खनिज कानून के विरोध में कांग्रेस का आंदोलन, 26 को राजभवन घेराव

देवघर में कांग्रेस नेताओं ने MMDR Amendment Act 2026 के विरोध में आंदोलन का ऐलान किया. 26 सितंबर को रांची में राजभवन घेराव की घोषणा की गयी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

11. इमरान खान की 2 और बहनें हिरासत में, PTI के प्रदर्शन से पहले गृह मंत्री की चेतावनी

पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर उनकी पार्टी 'पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ' (PTI) 27 सितंबर को विरोध मार्च निकालने की तैयारी में है. मार्च से पहले पुलिस ने इमरान खान की दो और बहनों को हिरासत में लिया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

12 . Video: बारिश के कारण राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर नहीं भर सका उड़ान, सड़क मार्ग से केवड़िया पहुंचीं द्रौपदी मुर्मू

खराब मौसम ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के वडोदरा से केवड़िया जाने के कार्यक्रम में बदलाव कर दिया. बारिश के कारण हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका, जिसके बाद राष्ट्रपति सड़क मार्ग से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचीं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

13. इस्लामाबाद और रावलपिंडी में कंटेनरों की घेराबंदी, इंटरनेट और स्कूल बंद, पाकिस्तान में लॉकडाउन जैसे हालात

पाकिस्तान सरकार ने जमात-ए-इस्लामी और PTI के महंगाई के खिलाफ प्रदर्शनों को रोकने के लिए इस्लामाबाद और रावलपिंडी को सील कर दिया है. प्रमुख सड़कों पर हजार से अधिक शिपिंग कंटेनर लगाए गए हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

14. प्याज के दाम में 82% उछाल क्यों? जानिए कब सस्ता होगा Onion

Onion Price : क्या प्याज की कीमत आपको भी रुला रही है? इसकी कीमत कम होने का इंतजार आप भी कर रहे हैं, तो पढ़ें प्याज के दाम क्यों बढ़े और इसकी कीमत कब तक कम हो सकती है.  यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

15. बाबा से लेकर कॉमेडियन और CEO तक, IIT बॉम्बे के ये 5 स्टूडेंट्स हुए दुनियाभर में मशहूर

IIT बॉम्बे का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के दिमाग में मोटे पैकेज और बड़ी कंपनियों की तस्वीर उभरती है. लेकिन इस संस्थान से निकले लोग सिर्फ कॉर्पोरेट सीढ़ियां चढ़ने तक सीमित नहीं रहे. किसी ने ऐप से टैक्सी बुक करना आम बना दिया, किसी ने मंच पर लोगों को हंसाया, किसी ने भारत के चंद्र मिशन की कमान संभाली, तो कोई सब कुछ छोड़कर कुंभ की भीड़ में साधु के वेश में पहुंच गया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

16. Karma Puja 2026: मंगलवार को मनाया जाएगा प्रकृति, परंपरा और भाई-बहन के अटूट रिश्ते का करम पर्व

Karma Puja 2026: करमा पर्व प्रकृति, भाई-बहन के प्रेम और आदिवासी संस्कृति से जुड़ा प्रमुख त्योहार है. जानिए 22 सितंबर को मनाए जाने वाले करमा पर्व की पूजा विधि, जावा उठाने की परंपरा, करम देवता की मान्यता और झारखंड में होने वाले कार्यक्रमों के बारे में.  यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

17. Pitru Paksha 2026: 26 या 27 सितंबर, आखिर कब से शुरू होगा पितृ पक्ष? तर्पण के समय और श्राद्ध तिथि में छिपा है बड़ा फर्क

Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष पूर्वजों को प्रसन्न करने का खास अवसर होता है. धर्मशास्त्र के अनुसार, हर साल पितृ पक्ष का आरंभ भाद्रपद पूर्णिमा तिथि से होता है. जबकि, इसका समापन आश्विन मास की अमावस्या तिथि पर होता है.  यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

18. Asian Games 2026: फ्री में कहां देखें भारत-श्रीलंका के फाइनल मैच का लाइव प्रसारण?

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में जगह बना ली है. भारत का सामना श्रीलंका से होगा. जानें इस महामुकाबले को फ्री में देखने का तरीका. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

19. बॉलीवुड पहुंचा देश का महापर्व छठ... 'VVAAN' के बाद अब सूरज बड़जात्या की फिल्म में हाथ में सूप लिए दिखे आयुष्मान-शरवरी

'वन' के बाद अब सूरज बड़जात्या की फिल्म में दिखा छठ महापर्व का पावन रूप. 'ये प्रेम मोल लिया' के नए गाने में पानी में खड़े होकर अर्घ्य देते दिखे आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

20. 501cc इंजन, रेट्रो लुक और 5 कलर ऑप्शन, Honda की नई CB500 हुई लॉन्च, कितनी है कीमत?

Honda ने भारतीय बाजार में नई CB500 रेट्रो रोडस्टर बाइक लॉन्च की है. इसमें 501cc इंजन, 28.1 PS पावर, 43.3 Nm टॉर्क और कई जरूरी फीचर्स मिलते हैं. बाइक 5 रंगों में उपलब्ध है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >