दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, बोले-सत्ता में आने के लिए अपना रहे हिटलर की युक्तियां

नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि वे सत्ता में आने के लिए जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर की युक्तियां अपना रहे हैं. केजरीवाल ने हरियाणा के गुड़गांव में एक मुस्लिम परिवार के सदस्यों की कुछ लोगों द्वारा निर्मम पिटाई की वीडियो […]

नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि वे सत्ता में आने के लिए जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर की युक्तियां अपना रहे हैं. केजरीवाल ने हरियाणा के गुड़गांव में एक मुस्लिम परिवार के सदस्यों की कुछ लोगों द्वारा निर्मम पिटाई की वीडियो को रि-ट्वीट करते हुए मोदी पर तीखा हमला बोला.

इसे भी देखें : AAP सुप्रीमो का PM नरेंद्र मोदी पर बड़़ा वार, Tweet करके कही यह बात

केजरीवाल ने कई ट्वीट में कहा कि हिटलर के गुंडे मासूम लोगों को पीटा और मारा करते थे. इसके बाद, पुलिस पीड़ितों के खिलाफ मामला दर्ज किया करती थी. मोदी जी भी यही कर रहे हैं. वह सत्ता में आने के लिए हिटलर की युक्तियां अपना रहे हैं और उनके समर्थक यह भी नहीं देख पा रहे हैं कि भारत किस दिशा में जा रहा है.

मुख्यमंत्री ने वीडियो को रि-ट्वीट करते हुए लिखा कि इस वीडियो को देखिए. कौन से पवित्र शास्त्र में लिखा है कि कोई मुस्लिमों को पीटे। क्या गीता में लिखा है? क्या रामायण में लिखा है? क्या हनुमान चालीसा में लिखा है? यह हिंदू नहीं उनके भेस में गुंडे हैं? गुड़गांव में भोंडसी के भूपसिंह नगर इलाके में मुस्लिम परिवार के कुछ बच्चे होली के दिन घर के बाहर क्रिकेट खेल रहे थे.

इस मामले को लेकर वहां कुछ विवाद हुआ. इसके बाद कुछ लोगों ने एक मुस्लिम परिवार के घर पर पथराव किया और परिवार के सदस्यों से मारपीट भी की. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. मामले में हत्या के प्रयास के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >