युवाओं को नशा से मुक्त रखना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी

मंडल कारा में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजनब्रह्माकुमारी संस्था ने कैदियों को नशामुक्ति का दिलाया संकल्प, उज्ज्वल भविष्य के लिए तंबाकू व नशे से दूर

मंडल कारा में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

ब्रह्माकुमारी संस्था ने कैदियों को नशामुक्ति का दिलाया संकल्प, उज्ज्वल भविष्य के लिए तंबाकू व नशे से दूर रहने का संदेश

अररिया. मंडल कारा अररिया में रविवार को जेल अधीक्षक एसके झा के नेतृत्व में ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कैदी भाइयों को संबोधित करते हुए ब्रह्माकुमारीज की अररिया जिला संचालिका राजयोगिनी उर्मिला बहन ने कहा कि भारत सरकार और ब्रह्माकुमारी संस्था के सहयोग से पूरे देश में नशामुक्ति अभियान चलाया जा रहा है. यह केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी के सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य के लिए जन आंदोलन है. उन्होंने कहा कि जब देश विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तब युवाओं को नशे से दूर रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. वहीं संजय गुप्ता ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था मूल्यनिष्ठ समाज की स्थापना के लिए कार्य कर रही है. उन्होंने कैदियों से अपील की कि जेल से बाहर निकलने के बाद स्वयं नशामुक्त बनें और समाज को भी इस दिशा में जागरूक करें. जेल उपाधीक्षक प्रवीण कुमार ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था के आगमन से कैदी भाइयों में उत्साह का माहौल बना है. उन्होंने विश्वास जताया कि यहां से बाहर निकलने के बाद कैदी अपने जीवन को नशामुक्त बनाने का प्रयास करेंगे. सहायक अधीक्षक पंकज कुमार ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल अत्यंत प्रेरणादायी है और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे. मौके पर नेहा बहन, सागरी बहन, चंदा बहन, संजय गुप्ता सहित सैकड़ों कैदी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >