मोहनिया शहर. संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 625 वां रैंक हासिल करने वाले मोहनिया के होनहार छात्र नूर आलम के गांव पहुंचने पर रविवार को भव्य स्वागत किया गया. जैसे ही नूर आलम ट्रेन से भभुआ रेलवे स्टेशन पहुंचे, पहले से मौजूद परिजनों, ग्रामीणों व शुभचिंतकों ने गाजे-बाजे और तिरंगे के साथ उनका जोरदार स्वागत किया. मालूम हो कि नूर आलम मोहनिया के कपड़ा व्यवसायी अब्दुल्लाह अंसारी के पुत्र हैं, उनकी इस उपलब्धि से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है. स्टेशन परिसर में लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और भारत माता के जयकारे लगाये. इस दौरान भावुक पल भी देखने को मिला. बेटे को सामने देखकर उनकी मां और भाभी खुद को रोक नहीं सकीं और गले लगाकर रो पड़ीं. मां ने कहा कि ये खुशी के आंसू हैं, बेटे की सफलता से आज उनका सपना पूरा हो गया है. स्वागत के बाद नूर आलम को जुलूस के रूप में स्टेशन से उनके घर तक ले जाया गया. रास्ते भर लोगों ने फूल बरसाकर और बधाई देकर उनका उत्साहवर्धन किया. ग्रामीणों ने कहा कि नूर आलम की सफलता से क्षेत्र के युवाओं को नयी प्रेरणा मिली है और वे भी बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिये प्रेरित होंगे.
यूपीएससी में 625वां रैंक लाकर मोहनिया पहुंचे नूर आलम का भव्य स्वागत

यूपीएससी में 625वां रैंक लाकर मोहनिया पहुंचे नूर आलम का भव्य स्वागत
Copied link
मोहनिया शहर. संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 625 वां रैंक हासिल करने वाले मोहनिया के होनहार छात्र नूर आलम के गांव पहुंचने पर रविवार को भव्य स्वागत किया