एनएसएस के स्थापना दिवस पर युवाओं से तत्पर रहने का आह्वान

हरि प्रसाद साह कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस बुधवार को उत्साहपूर्वक मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ अतुलेश्वर झा ने की

निर्मली हरि प्रसाद साह कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस बुधवार को उत्साहपूर्वक मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ अतुलेश्वर झा ने की. जबकि एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ कृष्णा चौधरी ने स्वयंसेवकों को सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की शपथ दिलाई. उन्होंने युवाओं से समाज सेवा के प्रति सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया. मंच संचालन की जिम्मेदारी डॉ अब्दुल मतीन ने प्रभावशाली ढंग से निभाई. वहीं धन्यवाद ज्ञापन मो तौकीर हाशमी द्वारा प्रस्तुत किया गया. वक्ताओं ने एनएसएस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह केवल एक योजना नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है. जो युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ता है. कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >