Bhagalpur news अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : महिलाएं खुद रच रहीं अपना भाग्य

मानिकपुर पंचायत के पंचायत भवन में मानिकपुर मुखिया अरविंद शाह के नेतृत्व में महिला दिवस पर कार्यक्रम हुआ.

पीरपैंती मानिकपुर पंचायत के पंचायत भवन में मानिकपुर मुखिया अरविंद शाह के नेतृत्व में महिला दिवस पर कार्यक्रम हुआ. पूर्व मुखिया उषा देवी, प्रमुख रश्मि कुमारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, समाजसेवी गुंजन साह सहित कई गण्यमान्य लोगों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. मुखिया ने बताया कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है. पीरपैंती प्रखंड प्रमुख रश्मि कुमारी ने महिलाओं को आगे बढ़कर समाज के हित में काम करने का आह्वान किया. मौके पर करीब 500 महिलाएं उपस्थित थी. कार्यक्रम में महिलाओं को सम्मानित भी किया गया. मौके पर सुचित कुमार मंडल, गुलाबी महलदार, दीलीप पासवान, पप्पू साह, गजाधर मंडल ,ब्यूटी कुमारी मौजूद थी. प्यालापुर में जीविका सीएलएफ की अध्यक्ष कृष्णा देवी और सचिव नीतू देवी के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ . सीएम रेखा देवी ने बताया कि आज महिलाएं अपना भाग्य खुद रच रही है और समाज को एक संदेश दे रही हैं चाहे रोजगार हो या शिक्षा हर जगह महिलाएं आगे हो रही है. रूची कुमारी, नूतन कुमारी, निशु देवी, रंभा देवी, अर्चना कुमारी, राखी देवी ने कार्यक्रम को संबोधित किया. मनोकामना संस्कार मंडपम के निदेशक इंद्रजीत मिश्र ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों से महिला सशक्तीकरण को लेकर सकारात्मक माहौल बनता है.

बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ और बेटी को खिलाड़ी बनाओ

नवगछिया एसपीएस ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षक अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स फाइटर के नेतृत्व में महिला दिवस पर बेटी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि जीएसटी इंस्पेक्टर कुंदन कुमार, शिक्षाविद कृष्ण कुमार साहू, सुमित कुमार साहू, टिशू कुमारी, देव कुमार, संजय कुमार सुमन, खुशबू कुमारी थी. कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में अव्वल बेटियों को खेल क्षेत्र में मीनाक्षी कुमारी, प्रिया कुमारी, अनन्या वात्सल्य, तान्या वात्सल्य, अनामिका आनंद, निधि कुमारी, राधिका कुमारी, एनसीसी छात्रा नेहा कुमारी, उषा कुमारी, रानी कुमारी को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया. जेम्स फाइटर ने सभी अभिभावकों से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के साथ बेटी को खिलाड़ी बनाने का अनुरोध भी किया. जीएसटी इंस्पेक्टर कुंदन कुमार ने कहा कि आपका साहस ही जिंदगी में आपको आगे बढ़ाता है. हर क्षेत्र में लड़कियां आगे बढ़ रही है और नया मुकाम हासिलकर रही है. शिक्षाविद टिशु कुमारी व देव कुमार ने कहा कि बेटी अबला नहीं सबला है. बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है.

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

कहलगांव अनुमंडल विधिक सेवा समिति, व्यवहार न्यायालय के तत्वावधान में प्रभारी न्यायाधीश सह अध्यक्ष अखिलेश कुमार के निर्देशन में गांगुली पार्क परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला जागरूकता शिविर लगाया गया. पैनल अधिवक्ता विनय कुमार श्रीवास्तव ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लोकतांत्रिक व्यवस्था में महिलाओं के अधिकारों और महत्व के बारे में विस्तार से चर्चा की. उन्होंने बताया कि हर वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एक विशिष्ट थीम के साथ मनाया जाता है. मौके पर पीएलवी अविकाश कुमार, उत्तम कुमार, सत्या सुमन, अर्चना, अनुपमा,सविता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही.

महिलाओं के लिए जागरूकता एवं क्षमता संवर्धन कार्यक्रम

नवगछिया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून के तत्वाधान में जलज परियोजना के अंतर्गत स्थानीय समुदाय की महिलाओं के लिए एक विशेष जागरूकता व क्षमता संवर्धन कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को पर्यावरण संरक्षण, जलीय जैव विविधता के महत्व तथा प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग के प्रति जागरूक करना था. जलज परियोजना के सहायक समन्वयक राहुल कुमार राज ने आजीविका से जुड़े विभिन्न जलज मॉडल की जानकारी दिये. कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी महिलाओं ने सामूहिक रूप से पर्यावरण संरक्षण, जलीय जीवों की रक्षा तथा जैव विविधता के संरक्षण के लिए शपथ ली. सभी ने संकल्प लिया कि वह अपने दैनिक जीवन में प्रकृति के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनायेगी और अपने परिवार तथा समुदाय के अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगी.

लड़कियों की भागीदारी, हमारी जिम्मेदारी विषय पर कार्यक्रम

खरीक अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को खैरपुर गांव में एक सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था की ओर से लड़कियों की भागीदारी, हमारी जिम्मेदारी विषय पर संवाद कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम में काफी संख्या में किशोरियों और महिलाओं की भागीदारी रही.कार्यक्रम के पहले खंड में किशोरियों और महिलाओं के साथ लड़कियों के नेतृत्व, शिक्षा, अधिकार व समाज में उनकी भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई. वक्ताओं ने कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए लड़कियों को समान अवसर देना और उनके नेतृत्व को प्रोत्साहित करना आवश्यक है. संस्कृतिकर्मी वर्षा ने कहा कि लड़कियों की समान भागीदारी और निर्णय की स्वतंत्रता से ही समाज में समानता संभव है. अधिवक्ता सिम्मी कुमारी ने कहा कि महिलाओं को अपने कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए, तभी वह अपने अधिकारों की रक्षा कर सकेंगी. मौके पर विक्रम कुमार, करिश्मा कुमारी, पुष्पा कुमारी, अबोध कुमार, नीतू मुर्मू, आशा कुमारी, राहुल कुमार मौजूद थे.

सम्मान से बढ़ा बालिकाओं का उत्साह

जगदीशपुर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कला एवं संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन, भागलपुर की ओर से नगर भवन में आयोजित कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, जगदीशपुर की तीन छात्राओं राखी, वर्षा और शालू तथा वार्डेन सपना कुमारी को सम्मानित किया गया. इस सम्मान से विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है और सभी को बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिली है. विद्यालय में भी महिला दिवस पर रंगोली, चित्रांकन और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग ले एक-दूसरे को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं. प्रधानाध्यापक आशुतोष चंद्र मिश्र ने कहा कि सम्मान मिलने से सभी का उत्साह बढ़ता है और बेहतर प्रदर्शन के लिए नयी ऊर्जा मिलती है. विद्यालय परिवार ने इस सम्मान के लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JITENDRA TOMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >