सड़क पर जमा पानी से बढ़ी परेशानी, संक्रमण का भी मंडरा रहा खतरा

सुगमा वार्ड एवं तरहा हाई स्कूल के समीप बारिश के बाद जलजमाव से स्थिति नारकीयबनमा ईटहरी. प्रखंड के सहुरिया पंचायत के तरहा हाईस्कूल एवं सुगमा वार्ड संख्या एक के निकट

सुगमा वार्ड एवं तरहा हाई स्कूल के समीप बारिश के बाद जलजमाव से स्थिति नारकीय

बनमा ईटहरी. प्रखंड के सहुरिया पंचायत के तरहा हाईस्कूल एवं सुगमा वार्ड संख्या एक के निकट बीते दिनों हुई बारिश के बाद जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गयी है. सड़क पर दो से ढाई फीट तक पानी जमा रहने से राहगीरों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं गर्मी की छुट्टियां समाप्त होने के बाद स्कूल खुलने वाले हैं. ऐसे में छात्र-छात्राओं की परेशानी और बढ़ने की आशंका है. स्थानीय लोगों के अनुसार सुगमा वार्ड संख्या एक में हाल ही में सड़क निर्माण कराया गया था. लेकिन निर्माण कार्य में अनियमितता बरती गई. सड़क निर्माण के दौरान नाला निर्माण की मांग की गयी थी, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया. परिणाम स्वरूप बारिश का पानी सड़क पर ही जमा हो गया है. ग्रामीणों ने बताया कि लगातार जलजमाव के कारण पानी से दुर्गंध निकलने लगा है, जिससे आसपास के लोगों में संक्रमण एवं विभिन्न बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है. वहीं तरहा हाई स्कूल के समीप सड़क की स्थिति और भी खराब है. जगह-जगह बने गड्ढे पानी में डूबे हुए हैं. जिससे राहगीरों को गड्ढों का अनुमान नहीं लग पाता है एवं दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. कांग्रेस नेता मजनू हैदर अली कैस ने कहा कि क्षेत्र में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है. उन्होंने प्रशासन एवं संबंधित विभाग से अविलंब जल निकासी की व्यवस्था कराने तथा समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है. ग्रामीणों ने भी प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर सड़क से जलजमाव हटाने और नाला निर्माण कराने की मांग की है, जिससे लोगों को राहत मिल सके एवं स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >