Darbhanga: बेला मोड़ से एफसीआइ गोदाम तक अंधकार में डूबा रहता वीआइपी रोड

बेला मोड़ से एफसीआइ गोदाम तक वीआइपी रोड रात में अंधकार में डूबा रहता है.

दरभंगा. बेला मोड़ से एफसीआइ गोदाम तक वीआइपी रोड रात में अंधकार में डूबा रहता है. करीब डेढ़ माह से इस जगह का एक दर्जन स्ट्रीट लाइट बंद पड़ा हुआ है. शाम ढलते ही सड़क पर अंधेरा पसर जाता है. शाम के बाद विशेषकर कोचिंग करके घर जाने वाले बच्चे-बच्चियां यहां से भयपूर्ण माहौल में निकलते हैं. बताया जाता है कि पिछले एक माह में कई छात्राओं से यहां पर मोबाइल छिनतई की घटना हो गयी है. बता दें कि दरभंगा स्टेशन एवं बस स्टैंड के बीच रातभर लोगों का आना-जाना लगा रहता है. अंधकार में लोगों को यात्रा करने में काफी परेशानी होती है. बताया जाता है कि यह समस्या पथ निर्माण विभाग के कारण बनी है. पथ निर्माण विभाग पुराने पोल पर लगे तार को नये पोल लगा पर शिफ्ट कर दिया है. लेकिन, स्ट्रीट लाइट को पुराने पोल पर ही छोड़ दिया गया है. बिजली कनेक्शन हटा लिये जाने के कारण स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही है. स्ट्रीट लाइट लगाने व मरम्मती का जिम्मा नगर निगम के अधीन इइएसएल का है. नगर निगम शिफ्टिंग का कार्य पथ निर्माण विभाग द्वारा किए जाने की बात कह रहा है. इस बावत जब इइएसएल के प्रतिनिधि के मोबाइल पर संपर्क किया गया तो स्वीच ऑफ बताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >