वार्ड पार्षद ने ग्रामीणों संग की समीक्षा बैठक, लंबित विकास कार्यों पर चर्चा

लातेहार ़ नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 14 में बुधवार को नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद इंद्रदेव उरांव ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ बैठक कर क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा

लातेहार ़ नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 14 में बुधवार को नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद इंद्रदेव उरांव ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ बैठक कर क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान वार्ड की महिलाओं और पुरुषों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को पार्षद के समक्ष प्रमुखता से रखा. जनसमस्याओं की लगी झड़ी : बैठक में ग्रामीणों ने वार्ड में व्याप्त बुनियादी सुविधाओं के अभाव पर नाराजगी जतायी. मुख्य रूप से विधवा व वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड, मईयां सम्मान योजना का लाभ, खराब सड़कें और जलमीनार की समस्याओं पर चर्चा हुई. इसके अलावा नालियों की सफाई, नयी नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था और बिजली के खंभे लगाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे भी उठाये गये. ग्रामीणों का कहना था कि कई जरूरी योजनाएं लंबे समय से लंबित हैं, जिसका लाभ पात्र लोगों को नहीं मिल पा रहा है. प्राथमिकता के आधार पर होगा कार्य : वार्ड पार्षद इंद्रदेव उरांव ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि वार्ड का समुचित विकास और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता है. लंबित योजनाओं को पूरा करने के लिए संबंधित विभागों से समन्वय कर त्वरित पहल की जायेगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित के कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी. नियमित होगी समीक्षा : पार्षद ने क्षेत्र के विकास के लिए समय-समय पर ऐसी समीक्षा बैठकें आयोजित करने का निर्णय लिया. मौके पर जय राम, डीगू उरांव, संतोष गोस्वामी, राहुल कुमार, कन्हाई राम, दीपक कुमार, छोटन सिंह, नंदलाल सिंह, सनातन महतो सहित काफी संख्या में वार्ड वासी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >