: जनता दरबार में आये भूमि विवाद व सड़क निर्माण संबंधी मामले चतरा. उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगा कर लोगों की समस्याएं सुनी. विभिन्न प्रखंडों से आये लोगों ने बारी-बारी से अपनी समस्याएं रखी. जनता दरबार में भूमि विवाद, सड़क निर्माण, भारतमाला परियोजना, स्वास्थ्य, शिक्षा विभाग से जुड़े समेत अन्य प्रशासनिक संबंधित कई आवेदन आये. उपायुक्त ने सभी आवेदनों को संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को भेज दिया और जांच कर समस्याओं का निष्पादन करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार आम लोगों को समस्याओं को सीधे प्रशासन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है. इसका उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए प्रशासन के प्रति जनविश्वास और मजबूत करना है.
उपायुक्त ने जनता दरबार लगा कर सुनी समस्या

उपायुक्त ने जनता दरबार लगा कर सुनी समस्या
Copied link
: जनता दरबार में आये भूमि विवाद व सड़क निर्माण संबंधी मामले चतरा. उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगा कर