उदय लखमानी ने रघुनाथगंज में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मांगे वोट

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़. प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह रघुनाथगंज विधानसभा पर्यवेक्षक उदय लखमानी ने कांग्रेस प्रत्याशी नासिर शेख के समर्थन में पश्चिम बंगाल के रघुनाथगंज विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया.

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़. प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह रघुनाथगंज विधानसभा पर्यवेक्षक उदय लखमानी ने कांग्रेस प्रत्याशी नासिर शेख के समर्थन में पश्चिम बंगाल के रघुनाथगंज विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की. जनसंपर्क के दौरान उदय लखमानी ने कहा कि रघुनाथगंज विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के पक्ष में मजबूत माहौल बना हुआ है. लोगों का रुझान कांग्रेस की नीतियों और कार्यों की ओर है, जिससे यह स्पष्ट है कि इस बार कांग्रेस यहां से भारी मतों से जीत दर्ज करेगी. उन्होंने कहा कि पार्टी आम जनता के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है और क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन दें, ताकि क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिल सके. इस अवसर पर पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस महासचिव सागिर आलम भी मौजूद रहे. उन्होंने भी कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में माहौल मजबूत बताते हुए लोगों से एकजुट होकर पार्टी को समर्थन देने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanu kumar dutta

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >