Darbhanga News: प्रमुख उदय सहनी बनाये गये भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष, हर्ष

Darbhanga News: क्षेत्रीय प्रभारी बलराम मंडल, जिला प्रभारी रत्नेश कुशवाहा, उमेश कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण चौधरी मन्ना ने प्रमुख उदय कुमार सहनी को मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है.

Darbhanga News: सदर. भाजपा ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी बलराम मंडल, जिला प्रभारी रत्नेश कुशवाहा, उमेश कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण चौधरी मन्ना ने प्रमुख उदय कुमार सहनी को मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है. इससे कार्यकर्ता व समर्थकों में हर्ष है. कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में इसे सही कदम बताया है. खुशी व्यक्त करने वालों में पूर्व मुखिया शमसे आलम खां, रिंकू झा, रॉकी सिंह, राजकुमार सहनी आदि शामिल हैं. कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी. सहनी ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करेंगे. ओबीसी समाज के हितों की रक्षा व संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना प्राथमिकता होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >